राशिफल

राशिफल 16 अगस्त 2025 : आज भगवान शनिदेव की रहेगी इन जातकों पर विशेष कृपा दृष्टि, सार्थक होंगे सभी काम, होगी धन धान्य में वृद्धि, लेकिन इन पर रहेगा विपरीत चाल का असर

Rashifal 16 August 2025 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 16 August 2025

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज भाई-बहनों से किसी मामले को लेकर आपसी बहस संभव है, अत: इससे बचें। नौकरी में परेशानी हो सकती है। रूटीन कामों में कुछ जोखिम हो सकता है। जिद करेंगे तो किसी से विवाद होने की संभावना है। ज्यादा सोच-विचार में समय न गंवाए। अचानक आपकी परेशानियां भी बढ़ सकती हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। वाहन सावधानी से चलाएं और खानपान पर भी ध्यान दें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आप एक नए जोश और आत्म विश्वास के साथ अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहेंगे और सफल भी होंगे। सकारात्मक गतिविधियों तथा लोगों के संपर्क में रहने से आपके व्यक्तित्व में भी उचित निखार आएगा। किसी धार्मिक गतिविधि में आप का विशेष योगदान रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मिठास आयेगी। आज आप कुछ नया करने की सोच सकते हैं। इसमें आपको सफलता भी मिलेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज जीवनसाथी से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज आपका व्यक्तित्व प्रतिभाशाली रहेगा, जो आपके विरोधियों के सामने पहाड़ बनकर खड़ा रहेगा। कुछ लोगों की नजरों में आपकी इमेज खराब हो सकती है। आज किसी भी प्रकार के निवेश के मामले में जल्दबाजी न करें। यात्रा आगे के लिए टालने की कोशिश करें। स्वास्थ्य अच्छा रह सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

अपने प्रयत्नों को जारी रखना होगा। अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप खुश और हंसमुख रहने वाले हैं लेकिन आज किसी बात की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। मौसम में परिवर्तन होने के कारण स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। आज किसी पुराने दोस्त से सोशल मीडिया के द्वारा बात होगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrologyजीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। नए-नए व्यक्तियों से जुड़ने का मौका मिलेगा, जिसका भविष्य में लाभ मिल सकता है। आप कुछ ज्यादा ही खर्च कर सकते हैं। अपने क्रोध पर नियंत्रण करना बेहद जरूरी है। दांपत्य जीवन सुखद और सौहार्दपूर्ण रहेगा। परंतु प्रेम संबंधों को मर्यादित रखना अति आवश्यक है। विरोधियों की वजह से परेशानी बढ़ सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज लंबी यात्रा करने से बचने की जरूरत है। आपकी इस यात्रा से केवल आपका पैसा और समय ही नष्ट होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहने के आसार हैं। आर्थिक स्थिति को लेकर जल्दबाजी में बड़े फैसले लेने से बचना होगा। आप अपने बच्चों के साथ प्यार भरा समय बिताएंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपके जीवन से बुरा समय का अंत होगा और खुशहाली आएगी। आर्थिक मामलों में फैसले आप स्वयं सोच समझकर लें तो बेहतर होगा। दूसरों के बहकावे में आकर आप कोई भी गलत निर्णय लेने से बचें। बार-बार लगातार किया गया प्रयास आपके लिए लाइफ चेंजिंग साबित हो सकता है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। आपकी व्यवस्थित दिनचर्या व उचित खानपान आपके स्वास्थ्य को उत्तम बनाकर रखेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

करियर के लिहाज से दिन यादगार है। जो भी प्रस्ताव है, उस पर बातचीत में आप पूरी तरह सफल हो सकते हैं। कार्य समय पर पूर्ण होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। पुरानी गलतियां न दोहराएं। आज मन उत्साहित और प्रफुल्लित रहेगा।  वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। आर्थिक उतर-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आज बड़ों की सलाह लेने से बिगड़ा हुआ काम भी बन सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप छोटी-छोटी बातों में लोगों से उलझ सकते हैं। जमीन जायदाद से जुड़ा कोई पुराना मामला उभरने से आज आप काफी तनाव में रहेंगे। यदि आप जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेते हैं तो नुकसान आपका ही होगा। इसके अलावा आप लंबे समय के लिए कानूनी चक्कर में भी फंस सकते हैं। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी, लेकिन जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आप महत्वपूर्ण लोगो को प्रभावित एवं उनसे संपर्क स्थापित कर पाएंगे। रोजी व रोजगार से सम्बन्धित किये जा रहे प्रयासों में सफलता मिलने के आसार है। विरोधी पक्ष आज आपको भ्रमित करने की पूरी कोशिश करेंगे। करियर से संबंधित अभी तक की गलतियों को सुधारने का मौका आपको प्राप्त हो रहा है, इसका ठीक से उपयोग करें। अपने स्वार्थ के कारण दूसरों का नुकसान करने से बचें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrologyआज महादेव आपके सभी कार्य सफलतापूर्वक सफल होंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को अपना कोई भी काम अधूरा न छोड़ने की सलाह दी जाती है। लंबित कार्यों का बोझ बढ़ने से आने वाले दिनों में आप के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। स्वास्थ्य और संपत्ति के मामलों पर विवाद आपको निरंतर तनाव में रखेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

नया कार्य शुरू करने के लिए परिवार का समर्थन मिलेगा और साथ में मिलकर परेशानियों से निजात पाएंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और आपके जीवन में प्रेम प्रवेश कर सकता है। आज छोटी बात भी कहीं बड़ा रूप न ले लें, इसलिए सतर्क रहें।  किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति का साथ अनुकूलता दे सकता है। मानसिक थकावट अधिक रह सकती है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 16 August 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इन चीजों का गुप्त दान माना जाता है बेहद शुभ, बनने लगते हैं काम, जाग जाता है सोया हुआ भाग्य

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button