राशिफल

राशिफल 15 सितम्बर 2025 : आज भगवान शिव और माँ पार्वती की रहेगी इन जातकों पर असीम कृपा, कारोबार में होगी तरक्की, संतान सुख संभव, स्वास्थ्य रहेगा ठीक लेकिन इनको रहना होगा संभलकर

Rashifal 15 September 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 15 September 2025

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज परिवार में किसी से मतभेद हो सकता है। आज आप उच्च अधिकारियों या समाज के उच्च व्यक्तियों के संपर्क में आ सकते हैं। कर्मक्षेत्र से जुड़े लोगों को बॉस का सानिध्य प्राप्त होगाऋ साथ ही आपके अच्छे प्रदर्शन से वह प्रसन्न भी होंगे। जो लोग पैतृक कारोबार करते हैं उनको धन से संबंधित निर्णय लेने से पहले सलाह कर लेना उत्तम रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

कारोबार से जुड़े लोगों के लिए अच्छे लाभ का योग है। परिवार में किसी से वाद-विवाद न करें, व्यर्थ में मुसीबत आ सकती है। ऑफिस में आपके नये दोस्त भी बन सकते हैं। दूर की यात्रा हो सकती है या इस यात्रा की योजना बन सकती है। किसी दूसरे व्यक्ति की बातों में न आएं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सावधानी बरतें, या हो सकें तो आज टाल दें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न उठाएं। किसी काम को पूरा करने के लिए जरूरत से ज्यादा मेहनत कर सकते हैं। व्यापारियों को धन के लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी, अन्यथा आर्थिक चोट लग सकती है। विद्यार्थी वर्ग आगामी परिक्षाओं की तैयारी करने पर फोकस करें। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। आपका मन विचलित हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

जब तक आप पिछली बातों में उलझे रहेंगे, तब तक वर्तमान से संबंधित सकारात्मक बातों में भी कुछ न कुछ नकारात्मकता महसूस होगी। भूतकाल से संबंधित बातों भूलकर आगे बढ़ाएं। करियर से संबंधित अनेक प्रकार के बड़े अवसर आपको जल्दी ही प्राप्त होने वाले हैं, अपने स्किल्स को बेहतरीन बनाने की कोशिश करें। घर की व्यवस्था भी उचित बनी रहेगी। कोई नजदीकी यात्रा भी संभव है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। अपने कोर्ट-कचहरी संबंधी कार्यों में सावधानी रखें। विद्यार्थियों को आज के दिन संभल कर रहने की आवश्यकता है क्योंकि मित्र आपके सरल स्वभाव का लाभ उठाने का प्रयास करेंगे। आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर अपना जरूरी ख्याल रखें। व्यापारियों के लिए आज का दिन ऊँच-नीच वाला रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। किसी काम को पूरा करने में जीवनसाथी की सलाह काम आएंगी। लवमेट के लिए दिन बढ़िया रहेगा। जितना आप दूसरों की भलाई के लिए कार्य करेंगे अपने जीवन में उतनी ही तेजी से प्रगति करते हुए आगे बढ़ेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावना है। खास व्यक्तियों से संपर्क बन सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा। आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyप्रोपर्टी संबंधी कोई भी कार्य आज टाल दें। कोई आपको हानि पहुंचने की कोशिश कर सकता है सचेत रहें। अविवाहित लोगो के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। स्नान के बाद जरूरतमंद लोगों को अनाज का दान करें। घर के किसी काम के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए सम्भल कर काम करने का समय है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज का दिन कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। योजनाबद्ध तरीके से दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। पिछले कुछ समय से जिन कार्यों के लिए प्रयासरत थे, आज उन्हें पूर्ण करने का अनुकूल समय है। किसी खास जगह पर अपना प्रदर्शन दिखाने का मौका मिल सकता है। लापरवाही भरा रुख न रखें। आपका रवैया टालते रहने का है, जो ठीक नहीं है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको रुका हुआ धन प्राप्त होगा। धन प्राप्ति से आपके बहुत सारे काम पूरे होंगे। शेयर एवम फाइनेंस से आपको लाभ मिलेगा। पत्नी का सुख प्राप्त होगा। लव लाइफ में आज का रोमांटिक दिन आपके लिए एक सुखद एहसास रहेगा। पहले किसी व्यक्ति को दिए गए कर्ज की वसूली हो सकती है। प्रयासरत कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होने का योग बन रहा है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आर्थिक रूप से आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। प्रेम-संबंध को लेकर चली आ रही समस्या दूर होगी। नौकरी करने वाले जातकों को भी अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। वरिष्ठ आपके द्वारा किए हुए कार्यों की खूब प्रशंसा करेंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। माता-पिता और गुरूजनों से संबंध मधुर रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

रचनात्मक विचार दिमाग में आएंगे। कई दिनों से अटके काम आज पुरे हो सकते है। आपकी अपने प्रेम एवं संतान से दूरी बढऩे की सम्भावना है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भाग्योन्नति के अवसर मिलेंगे। शत्रु हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे इसलिए सावधान रहें। इस राशि के कारोबारी आज किसी करीबी की गलत सलाह के कारण परेशानी में आ सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआज कार्यक्षेत्र में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। धैर्यपूर्वक प्रयत्न करें। आज के दिन आपको चोट चपेट लग सकती है या आप किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। आज के दिन कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें। लोगों ने आप के साथ क्या किया यह भूल जाएं और अपना काम इमानदारी से करें। साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 15 September 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : श्राद्ध पक्ष में क्या नहीं खरीदना चाहिए, नाराज होंगे पितृ, झेलनी पड़ेगी परेशानी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button