
राशिफल 15 जनवरी 2026 : आज भगवान विष्णु रहेंगे इन जातकों पर खुश, इनको मिलेगा शुभ समाचार, चमकेगा करियर लेकिन इनके लिए रहेगा चुनौतियों भरा दिन
Rashifal 15 January 2026 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 15 January 2026
Aaj Ka Rashifal

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज संतुलन बनाए रखना आपके लिए सबसे ज़रूरी रहेगा। दोस्तों और परिवार दोनों से सहयोग मिलेगा। पढ़ाई या कला से जुड़े कामों में रुचि बढ़ेगी। किसी निर्णय को लेने से पहले सभी पहलुओं पर सोचें। खर्च सोच-समझकर करें। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन मानसिक शांति बनाए रखना जरूरी है। आज सकारात्मक सोच और सौहार्दपूर्ण व्यवहार से आपका दिन सुखद और शांतिपूर्ण बीतेगा।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज का दिन योजना और अनुशासन का है। आप अपने काम को बारीकी से पूरा करेंगे, जिससे सराहना मिलेगी। पढ़ाई में ध्यान बनाए रखने से सफलता मिलेगी। परिवार में आपकी जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन आप उन्हें अच्छे से निभाएंगे। खुद पर ज़्यादा दबाव न डालें। सेहत के लिए हल्का व्यायाम और सही दिनचर्या अपनाएँ।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज किसी भी प्रकार की बड़ी जिम्मेदारी लेना, आप पसंद नहीं करेंगे। खुद के लिए वक्त निकालने की वजह से नई ऊर्जा मिल सकती है। आपको मौज-मस्ती के कुछ बेहतर मौक मिल सकते हैं। कुछ लोग आपके लिए खास साबित हो सकते हैं। संतान और शिक्षा से जुड़े काम पूरे होंगे। नौकरी में भी अपने वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। आपके खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज आपका आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी। पढ़ाई या समूह कार्य में आपकी भूमिका अहम रहेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और आपकी बातों को महत्व मिलेगा। किसी पुराने प्रयास का अच्छा परिणाम मिल सकता है। ध्यान रखें कि दूसरों की भावनाओं का भी सम्मान करें। सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन पानी अधिक पिएँ।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
कुछ मामलों में आपके लिए स्थिति थोड़ी सकारात्मक हो सकती है। लेकिन, आपको आज संभल कर काम करने की आवश्यकता है।अपनी प्राथमिकताएं निर्धारित कर लें और अपने काम पर लग जाएं। बच्चों को समय जरूर दे और उनकी पढ़ाई पर विशेष नजर बनाये रखें। रेडीमेड गारमेंट के निर्यातकों के लिए लाभ वाला मामला रह सकता है। गैस की समस्या रह सकती है।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज भावनात्मक रूप से आप काफ़ी गहराई महसूस करेंगे। परिवार का साथ आपको मानसिक मज़बूती देगा। पढ़ाई या रचनात्मक कामों में मन लगेगा और अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। किसी करीबी से बातचीत करके मन हल्का होगा। बेवजह की चिंता से बचें, क्योंकि चीज़ें धीरे-धीरे आपके पक्ष में जाएँगी। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन ठंडी चीजों से परहेज करें।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज आपकी आर्थिक परेशानियां खत्म हो सकती हैं। नई जिम्मेदारी भी आपको मिल सकती है। घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे। सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लायेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को फीट महसूस करेंगे। मेडिटेशन और योगा में भी कुछ समय अवश्य दें, इससे आपके मन को शांति मिलेगी। रूपए-पैसे से संबंधित मामले की वजह से किसी निकट संबंधी के साथ मनमुटाव भी हो सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज का दिन सीखने और समझने के लिए अच्छा है। आपका दिमाग तेज़ी से काम करेगा और नई जानकारियों में रुचि बढ़ेगी। पढ़ाई में किसी विषय को लेकर पहले जो भ्रम था, वह दूर हो सकता है। दोस्तों से बातचीत में मज़ा आएगा और नई सोच मिलेगी। परिवार के साथ समय बिताने से भावनात्मक संतुलन बना रहेगा। ध्यान भटकने की संभावना है, इसलिए समय प्रबंधन जरूरी है।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
किसी मित्र के साथ मनमुटाव जैसी स्थिति बन रही है। बातचीत करते समय अनुचित शब्दों का प्रयोग ना करें अन्यथा मानहानि की आशंका है। घर में अचानक मेहमानों के आने से व्यवस्था कुछ अस्त-व्यस्त रहेगी। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में कोई बड़ी डील होने की भी संभावना है। व्यक्तिगत तनाव को अपने व्यवसाय पर हावी ना होने दें।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज आप खुद को मानसिक रूप से स्थिर और शांत महसूस करेंगे। जो काम लंबे समय से अटके हुए थे, उनमें प्रगति हो सकती है। पढ़ाई में लगातार मेहनत करने से अच्छे परिणाम मिलेंगे। परिवार में सहयोग और अपनापन मिलेगा। किसी बड़े की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज का दिन आपके लिए ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। आप जिस काम को करने की ठान लेंगे, उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। पढ़ाई या किसी रचनात्मक गतिविधि में आपकी रुचि बढ़ेगी। परिवार में आपकी बातों को गंभीरता से लिया जाएगा, जिससे आत्मबल बढ़ेगा। दोस्तों के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
इस राशि के लोगों के लिए समय उचित नहीं है, इसलिए जरा सतर्क रहे। बिजनेस में परेशानियां आएंगी।। इस वजह से कई महत्वपूर्ण काम रुक सकते हैं। जहाँ एक तरफ परिवार में शांतिपूर्ण माहौल बना रहेगा, वही दूसरी तरफ जीवनसाथी से हल्की फुल्की नोंक झोंक हो सकती है, ऐसे में इस नोंक झोंक को गंभीरता से न ले। दोस्तों का सहयोग और समर्थन मिलेगा।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 15 January 2026 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।






