राशिफल

राशिफल 15 अगस्त 2025 : आज माँ संतोषी रहेंगी इन जातकों पर प्रसन्न, जिम्मेदारियों में होगी वृद्धि, बढ़ेगा समाज में सम्मान लेकिन ये रहें थोड़ा सावधान

Rashifal 15 August 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 15 August 2025

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज नौकरी स्थल पर आप बढ़िया कार्य का प्रदर्शन करेंगे, जिससे आपकी सराहना की जाएगी। आज के दिन आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम एवं व्यापार का साथ होगा. भौतिक सुख सम्पदा में वृद्धि होगी। आज के दिन गलत मार्ग से पैसे कमाने की कोशिश ना करें। आपके पास नए अवसर होंगे और उनका उपयोग करके लाभ प्राप्त करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपका मन अपने प्रियजनों से मिलने को करेगा। किसी से दोस्ती होगी जो लम्बे समय तक चलेगी। बिजनेस में उतार-चढ़ाव जैसी स्थिति बनेगी लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। अपनी वाणी पर संयम रखने से फायदा होगा। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। बेहतर होगा कि आप बाहर के खाने को अवॉइड करें। ऑफिस के सारे जरूरी काम समय से पूरा करने में सफल होंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज किसी बड़े काम को करने का मन बनेगा। रोजगार में वृद्धि होगी। अगर आप काम में एकाग्रता बनाने की कोशिश नहीं करेंगे, तो अपने पद से हाथ धो सकते हैं। पारिवारिक सहयोग समय पर मिलेगा। अविवाहितों के विवाह सम्बन्धी मामले में उल्लेखनीय प्रगति सम्भव है। किसी मित्र की मदद से उलझे कार्य सुलझ जाएंगे तथा मानसिक रूप से भी बहुत अधिक सुकून महसूस करेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज किसी भी तरह की यात्रा अथवा नई गतिविधि को स्थगित करें या बहुत ही सावधानी बरतें। किसी किसी समय आप अपने स्वभाव में चिड़चिड़ापन तथा उदासी महसूस करेंगे। जिसका असर आप की कार्य क्षमता पर भी पड़ सकता है। आंखें बंद करके किसी पर विश्वास न करें, क्योंकि किसी करीबी से धोखा मिलने का भी योग है। दुर्बल मनोदशा दुःख दे सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आप जिस किसी कार्य को बहुत सहज और सरल समझ रहे थे, बहुत ही मुश्किलों से भरा होगा। दिन के उत्तरार्ध में किसी के साथ व्यर्थ के वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। अचानक आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से देखें तो चीजें आपके पक्ष में जाती हुई नजर आ रही हैं। खानपान में संतुलन बनाकर चलें। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। किसी से बेवजह न उलझें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ मानसिक तनाव की वजह से आत्म बल में कमी आ सकती है। आंखों की जलन तकलीफ दे सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyआज का दिन प्रेम प्रसंग के लिए पूरी तरह से अनुकूल है। जिसके तरफ आप धीरे धीरे आकर्षित हो रहे थे उसके सामने अपने प्रेम का इजहार कर अपना दिन खुबसूरत बना सकते हैं। कार्य-पेशे में अवरोधित कार्य सार्थक होने के आसार हैं। शत्रुओं पर अपनी पैनी निगाह बना कर रखनी होगी। अपने अंदर उर्जा व आत्मबल की कमी महसूस होगी। मेडिटेशन व योग पर भी कुछ समय व्यतीत करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

कारोबार में बढोत्तरी के नए मौके मिलेंगे। नौकरी में कार्य के प्रति सचेत रहें। दांपत्य जीवन में सुख होगा। अपने व्यवहार से अधीनस्थों का दिल जीत लेंगे। घेरलू विवाद के कारण तनाव में रहेंगे। लव लाइफ के लिए दिन बेहतरीन हो सकता है। काम की जगह किसी भी प्रकार की गलत बातों के लिए लोगों का सहयोग बिल्कुल न दें। परीक्षा-परिणाम में अनुकूलता रह सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

बच्चों के भविष्य को लेकर आप गंभीर रहेंगे। जरूरी कामों में देरी होने से चिड़चिड़ापन रहेगा। आज के दिन आपको संतान की ओर से सहयोग प्राप्त होगा। अपनी सेहत को लेकर गंभीर रहें, किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें। माता-पिता का प्रेम और स्नेह आपको मिलेगा। आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बन सकती है। कार्यक्षेत्र में सुधार होगा। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

अगर आप किसी संपत्ति को प्राप्त करने का प्रयास करते हैं तो आज आपको उसमें सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन में खर्च बढ़ता हुआ नजर आएगा। किसी साथी को कुछ समय के लिए पैसा उधार दे सकते हैं। व्यापार से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पिता से आर्थिक लाभ होने वाला है। गलतफहमी और लगातार असहमति परिवार के माहौल को निराशाजनक बना सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

पुरानी बातों को छोड़कर नए विचारों को अपनाने की कोशिश करें। दिनभर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों बातों का अनुभव आपको प्राप्त होने वाला है। लापरवाही की वजह से कुछ नुकसान होने की आशंका बन रही है। बेहतर होगा कि फालतू की बातों में ध्यान ना लगाएं। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyनए मकान खरीदने का मन बन सकता है‌। धार्मिक यात्रा का भी योग है‌। मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा। छाती में दर्द या किसी विकार से परिवार में अशांति निर्मित होगी। स्त्री पात्र के साथ मनमुटाव और तकरार होने की संभावना है। सार्वजनिक रूप से मानहानि होने से दुःख अनुभव करेंगे। पारिवारिक समस्याओं को लेकर मन परेशान होगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 15 August 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : शादीशुदा महिलाएं रोजाना करें ये काम, पति की बदल जाएगी किस्मत, घरेलू दुःख होंगे दूर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button