
राशिफल 13 अगस्त 2025 : आज इन जातकों के जीवन में नए अवसर दरवाजा खटखटा रहे हैं, भगवान गणेश रहेंगे खुश, रिश्तों में मधुरता, आर्थिक लाभ संभव लेकिन ये रहें थोड़ा सावधान
Rashifal 13 August 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 13 August 2025
Aaj Ka Rashifal

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
प्रेमियों के मध्य कुछ मनमुटाव हो सकता है। ऑफिशियल कार्यभार अधिक रहने वाला है, साथ ही जो भी कार्य करेंगे उसमें सौ प्रतिशत मिलेगा इसको लेकर भी मन में शंका रहेगी। कोई पुरानी डील जो किसी कारणवश रुक गई थी आज वह पक्की हो सकती है। आप में से कुछ भौतिक वस्तु की प्राप्ति पर खर्च करेंगे। आज आपका स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
अपने साथी के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। जो भी बोलें सोच-समझकर बोले आज कानूनी मामलों में आपका पक्ष कमजोर है। आपकी सहानुभूति और समझ को पुरस्कार मिलेगा। लेकिन सावधान रहें, क्योंकि जल्दबाजी में लिया कोई भी फैसला दबाव बना सकता है। ऑफिशियल मामलों में अपने टारगेट को समय पर पूरा करने से राहत मिलेगी। बच्चों की सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज का दिन काफी कठिन नजर आ रहा है। किसी मामूली बात को लेकर वाद-विवाद होने की संभावना नजर आ रही है। भाई-बहनों के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत कर सकते हैं। कानूनी मामलों से दूर रहें। आज के दिन आपका स्वाथ्य बेहतर रहेगा। कोई पुराना लेनदेन जो आप भूल ही चुके थे उसका आपको आज लाभ मिलेगा। भोग-विलास के सामान के लिए खर्च हो सकता है।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। प्रेम के मामलों मे सफलता मिल सकती है। आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को आने से रोकना होगा। परिश्रम के बाद कुछ समय स्वयं के लिए भी निकालें। अपने आप को साबित करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। बिजनेस करने वालों के लिए दिन शुभ है। धार्मिक क्रियाकलापों के जरिये मान-सम्मान आज के दिन पा सकते हैं।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई पुराना मामला आज आपके लिए परेशानियां खड़ी कर सकता है। पारिवारिक कलह आपकी एकाग्रता भंग कर देगा और आप अपने काम पर ध्यान नही दे पाएंगे। शारीरिक रूप से आलस्य रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ दिल की बात शेयर कर सकते हैं। काम का दबाव और घरेलू मतभेद तनाव की वजह बन सकते हैं। नई जगह नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि आप जो मेहनत कर रहे हैं, उसका आपको सही फल नहीं मिल रहा है। काम में मन नहीं लगेगा। नजदीकी रिश्तों में किसी बात की खटास आ सकती है। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। घर के सभी सदस्यों को अपने मन मुताबिक काम करने की कुछ आजादी दे, इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
व्यस्तता के बावजूद आप अपने संबंधियों तथा मित्रों से मेलजोल के लिए समय निकाल लेंगे। जिससे कुछ समय से चल रही चिंता और परेशानियों से भी निजात मिलेगी। अपने संपर्क सूत्रों का दायरा की और अधिक बढ़ाएं। निवेश करने से पहले वरिष्ठ की सलाह अवश्य ले। साफ शब्दों में कहा जाए तो पैसे को किसी की नजर लग सकती है इसलिए ज्यादा दिखावा ना करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
कोई आपकी भावुकता और उदारता का फायदा उठा सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कार्य की सफलता के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। कार्यस्थल में आपका दबदबा बना रहेगा। धनहानि की आशंका है। धन संबंधित मामलों में आपको समझदारी से काम लेना होगा। आपके दांपत्य जीवन में कुछ रुकावटें आएंगी। महिलाएं अपनी नियमित दिनचर्या में कुछ नया करना चाहेंगी।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आपकी अधूरी इच्छा पूर्ण होती दिखेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति कुछ बाधाओं के चलते अटक सकती है, बस धैर्य से काम लें। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप खुशी महसूस करेंगे। स्वास्थ्य ठीक बना रहेगा। परंतु महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। रुपए-पैसे के लेन-देन संबंधी काम सावधानी से करें।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
परिवार की कोई अनबन खत्म हो सकती है। आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप अपने स्वभाव में बदलाव करेंगे। इस बदलाव से परिवार वाले प्रसन्न होंगे। कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। कार्यक्षेत्र में बढ़ोत्तरी के नए अवसर प्राप्त होगें। परिवार के बाहर आपको कुछ लोगों के साथ अपने मामले सुलझाने पड़ सकते हैं। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
पुरानी बातों में उलझे रहने से मानसिक तनाव हो सकता है। जिन बातों की वजह से पछतावा होता है, वही बातें फिर से दोहराई न जाए, इस बात का ध्यान रखें। सेहत में आ रहें उतार-चढ़ाव की वजह चिड़चिड़ापन और चिंता महसूस हो सकती है। महिला वर्ग को अपने ससुराल पक्ष से किसी प्रकार की शिकायत रह सकती है। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में अत्यधिक नुकसान होने की संभावना है। इस समय फिजूलखर्ची भी बढ़ सकती है।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
दिन की शुरुआत में नकारात्मक महसूस हो सकता है। आज मौन रहकर दिन बीता देने में ही बुद्धिमानी है, नहीं तो मनमुटाव का प्रसंग बन सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक सुख शांति बनी रहेगी। परिस्थिति में अचानक से बदलाव आ सकता है। करीबी व्यक्ति से खुशखबरी प्राप्त होगी, जिससे उत्साह बढ़ेगा। इलेक्ट्रॉनिक या इलेक्ट्रिक आयटम खरीदने का विचार बन सकता है।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 13 August 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।






