
राशिफल 12 अक्टूबर 2025 : आज भगवान सूर्यदेव रहेंगे इन जातकों पर खुश, घर में बढ़ेगी सुख समृद्धि, स्वास्थ्य रहेगा ठीक, मित्रगण देंगे साथ, पढ़ें आज का राशिफल
Rashifal 12 October 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 12 October 2025
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अच्छे फल आज मिल सकते हैं। वाहन सुख भी प्राप्त हो सकता है, भूमि-भवन से जुड़े किसी मसले को लेकर परेशान थे तो उसका हल भी आज मिल सकता है। नौकरी और बिजनेस में फायदे वाले कुछ अच्छे मौके आज आप गंवा भी सकते हैं। बच्चों के साथ किसी पार्क में घूमने जायेंगे।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज आपको कोई नया काम या प्रोजेक्ट मिल सकता है। प्राइवेट कर्मचारियों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। किसी नए व्यवसाय की शुरुआत आप करेंगे। आप कोई नया प्लाट खरीदने का विचार अपने घर-परिवार के साथ मिलकर करेंगे। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी बेहतर रहेगा। व्यापार में निर्णय सोच-समझकर लें।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज आपको प्रयासरत्त क्षेत्रों में कुछ अड़चनों का आभास होगा। लॉ की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। किसी बड़े वकील से अच्छी सलाह मिलेगी। पूरा दिन मौज-मस्ती भरा रहने वाला है। सरकारी ऑफिस में काम करने वालों के प्रमोशन होने के योग बने हुए हैं। भाई-बहनों के साथ तर्क आपको काफी उदास कर सकता है।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज आपको सोचे हुए कामों में सफलता मिल सकती है। सेहत के लिहाज से शरीर कुछ ढीला हो सकता है। व्यापार में कुछ अन्य काम की शुरुआत करने की योजना बन रही है तो उस पर विचार-विमर्श तथा अमल करने का उचित समय है। आज आपको अपने गुस्से को नियंत्रण में रखना चाहिए, किसी से बहस होने की संभावना है। भविष्य की योजनाओं के लिए आपको नए संपर्क बनाने होंगे।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज किसी को कोई सलाह देने से बचें। आमदनी के स्रोत बढ़ सकते हैं। अगर आप किसी दूसरी जगह घर लेना चाहते है तो यह समय आपके अनुकूल नहीं है। कोर्ट सम्बंधित काम रुक सकते है। परिवारिक रिश्तों में मिठास बढेगा। मान-सम्मान में वृद्धि के योग बन रहे हैं। कामकाज में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी। आप यात्राओं पर अधिक खर्च करेंगे।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज आप खूब पैसा कमा सकते हैं, लेकिन ऐसे मौकों को हाथ से जाने न दें। जो लोग ज्वैलरी के व्यापार से जुड़े हैं उन्हे सतर्कता बरतने की जरुरत है। दिनचर्या व्यस्त रहेगी। आपकी किसी महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मुलाकात बहुत ही लाभदायक साबित होगी। आपका आत्म सम्मान तथा आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। आज किसी बड़ी डील या पार्टनरशिप को करने से पहले सोच- समझकर आगे बढ़ने की जरुरत है।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
घर के बड़ो के सामने अपने विचार रखे आपको भरपूर सहयोग देंगे। किसी जगह जमीन लेना चाहते है तो यह समय आपके लिए शुभ है। महंगी खरीदारी न करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च बढ़ सकते हैं। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। विद्यार्थियों को करियर से रिलेटेड अच्छे मौके मिलेंगे। नये लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए आज का दिन शुभ है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
किसी पर ज्यादा भरोसा करना और निर्भर रहना आपके लिए ठीक नहीं है। अगर आपके विरोधी हैं तो उनकी तरफ से आपको कुछ परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। संभलकर रहें, चोट लगने की संभावना है। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। शारीरिक हानि की आशंका है। लापरवाही न करें। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज अनजान लोगों पर भरोसा करने से बचें। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है। आज के दिन आपके द्वारा धन अर्जित करने में आ रही रुकावट दूर होगी। व्यावसायिक रूप से चीजें सुचारू रहेंगी और आपको अच्छी प्रगति प्राप्त होगी। आप अपने बच्चे पर गर्व महसूस करेंगे क्योंकि वह आपको खुश होने का कारण देगा। व्यापार में तरक्की के आसार हैं।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
किसी पुराने निवेश का फायदा मिल सकता है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। नौकरी में बड़े अधिकारी आपके कामकाज से काफी खुश रहेंगे। आज काम करने का मन ना होने की वजह से कुछ घरेलू कार्य बाधित हो सकते है। शारीरिक और मानसिक थकान हावी हो सकती है।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज आपके दिन की शुरुआत आपके अनुकूल होने वाली है। आप अपने प्रिय द्वारा कही गयी बातों के प्रति काफ़ी सम्वेदनशील होंगे। आज आपको किसी रुके हुए काम के पूरा होने से खुशी मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है, उन्हें किसी परीक्षा में सफलता मिलने से उनका व उनके परिवार का नाम रोशन होगा। आज छिपे शत्रुओं से बचने की कोशिश करें। आवेश में कोई कार्य नहीं करें।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज यात्रा करने का विचार टाल दें। समय से भोजन और पर्याप्त नींद न आने के कारण शरीर में अस्वस्थता अनुभव कर सकते हैं। आज के दिन स्वास्थ्य्य की स्थिति पहले से बेहतर है। आपको प्रेम एवं व्यापार का पूरा साथ मिल रहा है। जिस चीज की आवश्यकता होगी, वो आपको मिलेगी। आज के दिन पूंजी का निवेश ना करें। वरिष्ठों को खुश करना मुश्किल हो सकता है।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 12 October 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।