राशिफल

राशिफल 12 मई 2022 : आज इन जातकों के जीवन में होगा खुशियों का आगमन, पारिवारिक कष्ट होंगे दूर, भगवान विष्णु खोलेंगे सफलता के नए द्वार, पढ़ें आज का राशिफल

Rashifal 12 May 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 12 May 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज कार्यों को स्थगित करना आपके लिए समझदारी भरा हो सकता है। आपको धन लाभ होने की संभावना है अथवा आपको आर्थिक लाभ को लेकर इस समय कोई शुभ समाचार मिल सकता है। घर में नजदीकी लोगों के आगमन से मनोरंजन व उत्साह भरा माहौल रहेगा। कोई धार्मिक आयोजन का प्रोग्राम भी बन सकता है। अपने पार्टनर के साथ कुछ बेहतरीन समय बिताने को मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज का दिन आपके लिए थोड़ा सुस्ती भरा रहेगा। कोई महिला आपकी तारीफ करके आपको बहकाने का प्रयास कर सकती है। भाग्य का साथ कम मिल पाएगा इसलिए आपको अपनी मेहनत पर ही पूरी तरह से निर्भर होना पड़ेगा। आध्यात्मिक गतिविधियों में भी रुझान बढ़ेगा। आप पूरी शिद्दत से काम पूरा करने की कोशिश करेंगे। स्टेशनरी के खुदरा कारोबारियों को अनुकूलता रह सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आप किसी बात को लेकर भावुक हो सकते हैं। पारिवारिक शांति रहेगी। व्यापार को बढ़ाने के लिए आपको कुछ अच्छे अवसर भी मिलेंगे। घरेलू उपयोग की वस्तुएँ क्रय करेंगे। आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आप अपनी सोच और स्वभाव में बदलाव लाकर रिश्ते में खोई मिठास वापस ला सकते हैं। बिजनेस में कोई कार्य सिद्धि हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

किसी धार्मिक यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। किसी के विवाह की रूपरेखा बनेगी। उलझे हुए काम सुलझाने के लिए स्थितियां आपके फेवर में हो सकती है। काम में मन नहीं लगेगा। कुसंगति से हानि संभव है। साथी के साथ गलतफहमियां बढ़ने से आपके रिश्ते मे तनाव आ सकते हैं। इस समय थकान अनिद्रा जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और स्वास्थ्य भी बढ़िया रहेगा। हालांकि आज किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है, तो ऐसे में आपको हर चीज के बारे में धैर्य और शांति से सोचना चाहिए। बता दे कि नजदीकी रिश्तेदारों के साथ वाद विवाद हो सकता है, लेकिन फिर भी अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित बनाएं रखना जरूरी है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

मौके का फायदा उठाने के सिलसिले में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पहले अपने पारिवारिक सदस्यों की सलाह अवश्य लें। आमदनी के अनुसार खर्चों पर काबू रखें। बच्चों की तरह से थोड़ी चिंता रह सकती है। आप अपने बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें। पूरी तरह से अपेक्षा के अनुसार आत्मनिर्भर बनने में और वक्त लगेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

अचानक से आ रहे बदलाव के लिए आप तैयार नहीं हैं, लेकिन परिस्थिति के साथ समझौता करके ही आगे बढ़ना एकमात्र मार्ग है। नए लोगों से मेल जोल बढेगा। आपके सभी दुखों का अंत होगा। आप अपने कठोर भाषण और अहंकार से किसी को चोट पहुंचा सकते हैं। अचानक आपको बड़ी खुशखबरी मिलने के योग नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

परिस्थिति अनुकूल न होते हुए भी अपने आप को स्थिर और संयम बनाएं रखें। किसी खास अटके काम के फिर से शुरू होने से खुशी हो सकती है। किसी मित्र से आपको उपहार भी मिल सकता है। आज का दिन आपके लिए निवेश करने के लिए अच्छा साबित हो सकता है। आपको किसी भी तरह की जिद्द करने से आज बचना चाहिए, वरना आपको परेशानी हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज दिनभर आनंद मन पर छाया रहेगा। जीवनसाथी और संतान के विषय में चिंता रहेगी। रिश्तेदार आपके दुःख में भागीदार बनेंगे। अपनी परेशानियाँ उनसे बांटने में हिचकिचाएँ नहीं। कुछ पारिवारिक समस्याएं रह सकती हैं। दांपत्य जीवन में मनमुटाव होने से चिंता रहेगी। अत्यधिक काम के बोझ से थकान और मानसिक बेचैनी हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

परिस्थिति आपके अनुसार नहीं होगी परन्तु इतनी बुरी भी नहीं की आपको कोई परेशानी हो। नए कार्य की शुरुआत न करना आपके हित में रहेगा। बुद्धिमता पूर्ण निर्णय लेने का समय है। आपका बच्चा आपको चिंता का कारण दे सकता है। छात्रों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। पैसों के मामलों में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। किसी को उधार पैसा देने से पहले सोच-विचार जरूर कर लें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

आज विचारों में बहुत अधिक क्रिएटिविटी रहेगी। नए-नए आईडिया दिमाग में आएंगे और उन पर अमल करना फायदेमंद भी रहेगा। छोटी-मोटी परेशानियां उठेगी परंतु समय रहते आप उन मुश्किल और परेशानियों का हल भी ढूंढ लेंगे। किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन करने जा सकते हैं। जोश की अधिकता में आकर निकट के रिश्ते में कोई असहजता उत्पन्न न करें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

 

कुछ अनचाहे काम करने पड़ सकते हैं। भावुकता और जल्दबाजी में आकर कोई भी नहीं डाले। पहले सोच विचार अवश्य करें वरना कोई आपकी बातों का गलत फायदा उठाएगा इसलिए ऐसे लोगों से दूर ही रहे। आज शाम को बच्चों के साथ समय बितायेंगे। पड़ोसी से किसी बात पर अनबन भी हो सकती है। अपनी डेली रूटीन में आप कुछ बदलाव करेंगे। किसी परिचित महिला का स्वास्थ्य चिन्ता करवा सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 12 May 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : यह वरदान पाने के लिए द्रोपती ने की थी भगवान शिव की कड़ी तपस्या, तब मिला था ये वरदान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button