राशिफल

राशिफल 12 अगस्त 2022 : आज इन जातकों को मिलेगा धन-संपत्ति का पूरा लाभ, सोचे हुए लक्ष्य होंगे पूरे, बरसेगी माँ संतोषी की असीम कृपा, लेकिन ये रहेंगे विरोधियों से परेशान

Rashifal 12 August 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 12 August 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस समय का ग्रह गोचर आपके लिए बहुत ही अनुकूल है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह और सहयोग से सामाजिक रूप से आप अपनी छवि को निखारने में सक्षम रहेंगे। आपको फिजूलखर्ची की आदत पर नियंत्रण रखने की जरुरत है। किसी से बहस हो सकती है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। मकान खरीदने या बनाने के मामले में आप पार्टनर की राय को नजरअंदाज ना करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप सभी परेशानियों और चिंताओं को पीछे छोड़ कर अपने परिवार के साथ कुछ समय व्यतीत करना चाहेंगे। अपनों के साथ का पूरा मजा लें क्योंकि ऐसा समय हमेशा नहीं रहता। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। जो विद्यार्थी सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं वे अपने जीवन में नए आयाम स्थापित करेंगे। आप वैवाहिक संबंधो में नई ताजगी और ऊर्जा महसूस करेंगे। जरूरतमंदो की सहायता करना सीखें। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ सहयोग की भावना बनी रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आपके द्वारा लिया गया कोई पारिवारिक अथवा व्यक्तिगत फैसला बेहतर रहेगा। आपकी योग्यता और उचित कार्य प्रणाली आपके कार्यों में और अधिक गति देगी। घर में किसी सदस्य के विवाह संबंधी योजनाएं बनेंगी। व्यापार में आपको उम्मीद से कम ही लाभ हो पायेगा। किसी काम के सिलसिले में आपको बाहर भी जाना पड़ सकता है। करीबी दोस्तों के साथ समय बिताने का कायाकल्प होगा। चौपहिया वाहन चलाने से बचें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज अधिक जरूरी न हो तो घर से बाहर न जाएँ। अनावश्यक खर्च से बचें। किसी की मीठी मीठी बातों में आने से बचें। सरकारी सेवा में कार्यरत व्यक्तियों को आज कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा। किसी कानूनी विवाद में फंस सकते हैं। किसी से अनावश्यक वाद-विवाद अथवा चोट-चपेट की घटना चिन्ताओं का कारण हो सकती हैं। परिवार वालों के साथ सुखद समय बितायेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको उचित और अनुचित का निर्णय करने में असहजता अनुभूत होगी। कोर्ट-कचहरी के मामले में कुछ जरूरी काम अटक सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। हालांकि आपको खुले दिल से खर्च करने से बचना होगा। घर में मेहमानों के आगमन से आपकी दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त हो सकती है, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन न लाएं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

यात्रा का कोई कार्यक्रम भी बना सकते हैं। पुरानी उधार वापिस आ सकती है। रुके हुए कामों की शुरुआत हो सकती है। विवाद से क्लेश होगा इसलिए झगडे से बचे। संतान के स्वास्थ्य को लेकर अलर्ट रहें। कारोबार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना चाह रहे हैं तो एक बार परिवार के लोगों से भी राय लें। सामाजिक स्तर पर आपका रूतबा बढ़ेगा। अजनबियों से मेल-जोल और आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

अगर आप अपने व्यवसाय को ले कर एक सही और अच्छी योजना बनाएं तो आपको लाभ अवश्य होगा। आज वाहन चलाते समय या सड़क पार करते समय बेहद सतर्क रहें। युवाओं को कैरियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। गरिष्ठ खानपान की वजह से पेट में किसी तरह की दिक्कत रह सकती हैं। घर पर किसी मांगलिक कार्य आयोजित कराने के बारे में सोच सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज भावनाओं की बजाय हर कार्य को व्यवहारिक तरीके से संपन्न करने का प्रयास करें, आपको नई संभावनाएं प्राप्त होंगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। कभी-कभी आपका घर-परिवार में ज्यादा हस्तक्षेप दूसरों के लिए समस्या का कारण बन सकता है। अपने इस स्वभाव में बदलाव लाने का प्रयास करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

मन को संयमित रखें तथा झूठे दोस्तों से दूरी बनाकर रखें। सेहत के लिहाज से समय ठीक नहीं है सामाजिक दूरी बना कर चलें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। ज्यादा व्यस्तता की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रह सकती है। घर पर मेहमानों के आने की वजह से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। धन सम्बन्धी कोई बड़ी योजना सफल हो सकती है। उधार लेन-देने के पहले सोच लेना आपके लिए बेहतर रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज दौड़धूप अधिक होगी। नई नौकरी मिलने की संभावना बन रही है। प्रेम जीवन में दिक्कतें उठानी पड़ सकती हैं। किसी खास से नजदीकी बढ़ सकती है। दांपत्य जीवन जीने वाले लोगों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। घर की सजावट में बदलाव करने से अधिक खर्च हो सकता है। अपनी जीवन शैली को सुधारने के लिए किए गए खर्च के कारण तनाव उत्पन्न होता हुआ नजर आ रहा है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

विद्यार्थियों के लिए समय बहुत ही अच्छा रहेगा। आपको अपने कर्तव्यों के प्रति सावधान रहना होगा। उनमें किसी भी प्रकार की कमी आपके लिए हानिकारक सिद्ध होगी। आप अपने किसी मित्र की मदद कर सकते हैं। महिलायें जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। डायबिटिक लोग अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आंखों को पर्याप्त आराम दें। अपना खाली समय अपनी सेवा कार्य में बिताएं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आज अपना समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में लगाएँ, लेकिन ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है। सहयोग और आशीर्वाद लेते रहें और प्रयास करें कि कोई आपसे नाराज न हो। दांपत्य जीवन के लिए आज से दिन थोड़ा कमजोर है, जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। पिता से अपनी इच्छा मनवा सकते हैं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 12 August 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : क्या घर में रखी भगवान की मूर्ति का अचानक टूटना होता है अशुभ, जानिए क्या कहता है शास्त्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button