राशिफल

राशिफल 11 सितम्बर 2022 : आज इन जातकों पर रहेगा भगवान सूर्यदेव का हाथ, मंजिल की तरफ होंगे अग्रसर, घरेलू सुख सुविधाओं में होगी बढ़ोतरी, लेकिन ये रहे जरा सावधान

Rashifal 11 September 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 11 September 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपके दिमाग में पैसों को लेकर कोई प्लानिंग चल सकती है। आज भाइयों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष आपका मजबूत होगा, लेकिन इस समय आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। अचानक मन में बदलाव आ सकते हैं जो कि आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। घर का माहौल शांतिपूर्ण तथा खुशनुमा बना रहेगा। बच्चों का ध्यान रखें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

प्रोपर्टी संबंधी कोई भी कार्य आज टाल दें। बाहरी लोगों के साथ मिलते-जुलते समय थोड़ी सावधानी बरतें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु असंतुलित खानपान की वजह से गला खराब रह सकता है। विवादों को टालने की कोशिश करें। अनजान शख्स से सलाह न लें। आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। व्यावसायिक गतिविधियों में ज्यादा निवेश करने के लिए अभी समय अनुकूल नहीं है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

कार्यपद्धति में सुधार होगा। नई योजना लाभ देगी। अस्वस्थता रह सकती है। विवाद न करें। आपका ध्यान किसी काम को लेकर भटक सकता है। जो आपको परेशान कर सकता है। आज जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। वाहन का सुख प्राप्त हो सकता है। घर-गृहस्थी का भरपूर आनंद मिलेगा। आपको समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा भी मिलेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपकी रचनात्मक खोज आप लोगों को प्रशंसा तथा पहचान दिलायेगी। ऑफिस के कार्यों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज किसी को उधार न दें, वापस मिलना मुश्किल हो सकता है। आपका ज्यादा बोलना हानिकारक हो सकता है। वित्तीय संकट आपको परेशान कर सकता है। स्वास्थ्य में भी कुछ उतार-चढ़ाव आएगा। कोर्ट कचहरी का मामला अगर चल रहा है तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। दूसरों पर चिल्लाने के बजाय समझदारी से काम लें। पैसों के मामलों में अपनी आवश्यकताओं से अधिक खर्च की कोशिश न करें। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

नए अवसर अचानक प्राप्त हो सकते हैं। जिन लोगों के साथ बातचीत बंद हुई है, उनकी ओर से आपके साथ के संबंधों को सुधारने की कोशिश की जाएगी। कुछ तनावपूर्ण परिस्थितियां भी बन सकती है। लेकिन गुस्से की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का हल निकालने का प्रयास करें। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। लव लाइफ से संबंधित सकारात्मक बदलाव नजर आ रहा है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

काम से संबंधित किसी भी प्रकार की हड़बड़ी न करें। जो लोग कभी आप को अपना आदर्श मानते थे, वे ही आज आप के किये कार्यों में खामी निकालेंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। काम के मामले में आप तनावग्रस्त रह सकते हैं। शारीरिक और मानसिक थकान महसूस होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपके स्वभाव की वजह से ही कुछ दिक्कतें उत्पन्न हो रही है। निजी जीवन की परेशानियों का समाधान हो सकता है। माता का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का रिश्ता मिल सकता है। भाइयों के साथ मतभेद होने की आशंका है। ज्यादा दिखावे की प्रवृत्ति से बचें तथा अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

किसी पुराने निवेश का फायदा मिल सकता है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। नौकरी में बड़े अधिकारी आपके कामकाज से काफी खुश रहेंगे। आज काम करने का मन ना होने की वजह से कुछ घरेलू कार्य बाधित हो सकते है। शारीरिक और मानसिक थकान हावी हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

अपने काम को समय रहते पूरा करने से सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव करने का भी मौका मिलेगा। जीवन साथी से संबंध सुधरेंगे। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक्त अपने शब्दों को गौर से चुनें। प्रेम के मामलों में गंभीरता के साथ गोपनीयता भी रखें। किसी के व्यवहार से क्लेश हो सकता है। अगर बीमा या निवेश संबंधी कोई प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए दिन शुभ रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

ग्रह स्थिति कुछ ऐसी बनी हुई है कि सब कुछ व्यवस्थित होते हुए भी मन में अकेलापन या उदासी जैसी फीलिंग आ सकती हैं। अपने रिश्ते को संभालने और संवारने का समय है। संबंधों में अच्छी छवि बनेगी। संतान के विवाह सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। युवा प्यार में भावुकता से बचें। आज साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

अपने उग्र स्वभाव पर नियंत्रण रखना होगा वरना दूसरे लोग आपसे दूरियां बना लेंगे। आपकी आय में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपको छिपे हुए दुश्मनों और विरोधियों पर नजर रखने की सलाह दी जाती है। काम पूरे होने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी मित्र के जरिए कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। संतान पक्ष से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 11 September 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : धन की कमी को दूर करने के लिए अपने शरीर के इस अंग पर बांधे काला धागा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button