
राशिफल 11 अक्टूबर 2025 : आज भगवान शनि रहेंगे इन जातकों पर मेहरबान, मिलेगा भाग्य का साथ, मनोनुकूल होंगे अटके हुए काम, लेकिन इन पर रहेगा विपरीत चाल का असर
Rashifal 11 October 2025 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 11 October 2025
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आम परिचितों से व्यक्तिगत बातों को बांटने से बचें। प्यार की कमी महसूस हो सकती है। परिवार से जुड़े मामलों पर आपको ध्यान देना होगा। कुछ घरेलू उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। शादीशुदा लोगों को सुख मिल सकता है और प्रेम बढ़ेगा। पुरानी बीमारियों में थोड़ा आराम मिल सकता है।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज वाहन सावधानी से चलाएं, और हर स्थिति में विनम्र बने रहें। कई दिनों से रुके काम पूरे हो सकते हैं। पारिवारिक संबंध मधुर रहेंगे, अपनी इमेज सुधारने का मौका भी आपको मिल सकता है। आपके लिए दिन उत्साहवर्धक है और मनोरंजन भी होता रहेगा। जीवनसाथी के गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार के चलते पारिवारिक जीवन अशांतिपूर्ण हो सकता है।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज आप समय बर्बाद करने से बचें और कोई बढ़िया काम करें। पेशेवर मोर्चे पर प्रयास सफल रहने की संभावना है। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लाने की जरूरत है। जल्द ही आपकी मेहनत रंग लाएगी। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। छिटपुट परेशानियों या असफलता से आप डिस्टर्ब हो सकते हैं।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज संतान से कुछ मनमुटाव हो सकता है। कोई बड़ा और अलग काम करने से आपको बचना चाहिए। घर के बड़ों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। पिता के साथ आज आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। यदि वे आपको कोई सुझाव देते हैं तो आपको उस पर गौर करने की आवश्यकता है। प्रेमियों के मध्य भी कुछ मनमुटाव हो सकता है।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
किसी खास व्यक्ति से आपको सहयोग मिलेगा। आपके दाम्पत्य संबंधों में सौहार्द बना रहेगा। ऑफिस में पदोन्नति होगी। आज आपको यात्रा न करने की भी सलाह दी जा रही है। प्रेमी के साथ आप इस दिन अनेक सारे वादे कर सकते है। उधार लेन-देने के पहले सोच लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। घरेलू जरूरतों पर थोड़ा खर्च हो सकता है। विवाह योग्य जातको को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज आपको पैसों से जुड़े कुछ मामलों पर विचार करना होगा। पिछले कुछ समय से चल रही कोई चिंता भी दूर हो सकती है। आलस्य के कारण किसी भी काम को टालने की कोशिश न करें। कार्य की अधिकता के कारण आपको मानसिक परेशानी रह सकती है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। करियर को लेकर आज दिन उत्तम रहने वाला है।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
सामाजिक स्तर पर आपका रूतबा बढ़ेगा। अजनबियों से मेल-जोल और आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। वाहन सुख में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा कर आप अपना रुतवा बढा सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा और आज दोस्तों के साथ मेल-मिलाप से समय अच्छा बीतेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज पारिवारिक सुख बना रहेगा। सेहत थोड़ी कमजोर हो सकती है। अति उत्साह से हानि होने की आशंका है। आपको माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। कोई अप्रिय या अशुभ समाचार मिलने से आपकी कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। आज आपके विरोधी भी आपके सामने दोस्ती का हाथ आगे बढ़ायेंगे। व्यावसायिक गतिविधियां धीमी होने के कारण आप अपनी योग्यता और मेहनत से अपनी आर्थिक स्थिति को बनाए रखेंगे।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
ऐश और आराम के सामानों पर खर्च कर सकते हैं। करियर के लिहाज से भी यह समय आपके लिये बेहतर अवसर लेकर आ सकता है। कुछ उधार दें तो उसका दस्तावेज जरूर बनवा लें। आज कोई पुरानी बीमारी आपकी चिंता बढाएगी। कोई राजकीय बाधा हो सकती है। जल्दबाजी में कोई भी गलत कार्य न करें। काफी समय से अटका हुआ पैसा मिलने का योग है, प्रयास करें।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आपके रिश्तो में मधुरता देखने को मिलेगी, एक-दूसरे के साथ हसीन पल बिताने के मौके मिलेंगे। कृषि क्षेत्र में आज हानि होने की संभावना है इसलिए अपने फसलों की सुरक्षा के लिए सचेत रहें। आज जोश में आकर ऐसा कोई गलत कदम नहीं उठाना चाहिए जिससे कि आपको बाद में पछताना पड़े। कई नवीन अवसर उपलब्ध रहेंगे। बुरे लोगों की संगति से दूर रहें।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज आपको आर्थिक लाभ तथा समाज में आदर सम्मान मिलेगा। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। नौकरी हो या व्यापार इस समय आपको किसी भी बड़े बदलाव से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। मधुर वाणी से आपके कार्य सरलता से संपन्न हो सकते हैं।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आपको मिले हुए अवसर का पूरा फायदा ना उठाना और बेकार की बातों में वक्त जाया करने की वजह से आपको पछतावा हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु खान-पान और दिनचर्या के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। जल्दबाजी न करें। लेन-देन में सावधानी रखें। उच्चाधिकारियों से सम्मान एवं महत्व प्राप्त हो सकेगा। प्रेम प्रसंग में भी मधुरता आएगी।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 11 October 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।