राशिफल

राशिफल 10 अप्रैल 2023 : आज भगवान शिव करेंगे इन जातकों पर मेहरबानी, आमदनी में होगी वृद्धि, लेकिन इन पर शत्रु पक्ष रहेगा हावी, पढ़ें आज का राशिफल

Rashifal 10 April 2023 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 10 April 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज कर्ज सम्बन्धी दस्तावेज अटक सकते हैं। अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसले लेना चाहते हैं, तो यह दिन अच्छा है ले सकते हैं। आज की गयी मेहनत का भविष्य में आपको फायदा मिलेगा। आज आपको घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। सफलता आपके कदम चूमेगी। किसी भी विवाद में ना पड़े। किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

अचानक से खर्चे बढ़ने के कारण आपको थोड़ी नाराजगी महसूस हो सकती है। सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएँगे। व्यापारिक योजनाओं को गोपनीय बनाकर रखें। गले में खराश या कफ की समस्या रह सकती है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ तालमेल बिगड़ने की आशंका नजर आ रही है। यदि आप किसी लव रिलेशनशिप में है तो दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

मानसिक अवसाद एवं कार्य-पेशे में अरुचि से आर्थिक संकट की आशंका बनेगी। कार्य स्थल पर कोई बड़ी घटना के आसार हैं, संभल कर रहे। घर के रखरखाव अथवा बदलाव संबंधी भी योजनाएं बनेंगी। घर-परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट की बागडोर मिल सकती है। अपनी बोलचाल का लहजा नरम रखें, अन्यथा आपसे कुछ लोग नाराज हो सकते है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

नौकरीपेशा जातकों को अपने कार्यस्थल पर आपको कामों में सफलता मिलेगी। शाम का समय भाई-बहनो के साथ बिताएंगे। साथ ही बहन से किसी काम को पूरा करने के लिए आर्थिक मदद भी मिलेगी। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। कोर्ट कचहरी या किसी विवाद में आपको जीत मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

अपनों से अपेक्षा न करें। मेहनत के बल पर आपको सफलता मिलेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढेंगी, जिसे पूरा करने में आपको परिवार वालों का सहयोग भी मिलेगा। ख़ुद को अभिव्यक्त करने के लिए अच्छा दिन है और ऐसे प्रोजेक्ट पर काम कीजिए, जो रचनात्मक हों। काम की अधिकता का असर आपको दिमागी और शारीरिक रूप से थका सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

कोई भी काम करने में आप बहुत देरी करते है लेकिन कई बार आपकी लापरवाही आपको किसी बड़े घाटे से बचा सकती है। आपका स्वभाव बड़ा हठी है लेकिन सहजता से काम लें। बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कोई अशुभ समाचार मिलने के आसार हैं। घर के सदस्यों में आपसी तालमेल प्रेम पूर्ण बना रहेगा। किसी बात को लेकर मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

कोई आपको हानि पहुंचने की कोशिश कर सकता है सचेत रहें। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। घर मे व्यवस्था को लेकर कुछ मतभेद रह सकते हैं। परंतु उन्हें संभालने का दायित्व आपका ही है। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। किसी भी प्रकार की पेमेंट के लेन-देन में सावधानी बरतें और दूसरों की बातों में ना आएं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें। व्यवसायिक गतिविधियां कुछ बेहतर होंगी। रिश्तों में आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी और व्यवसाय में भाग्य आपका साथ देगा। दिनभर ऊर्जावान महसूस करेंगे। रिश्तों में चल रही परेशानियां जल्द ही हल होंगी, धैर्य और संयम बनाए रखें। आपके कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। नये व्यवसाय में पैसा लगाने के बारे में आप सोच सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

यदि आप भवन निर्माण से संबंधित कोई योजना बना रहे हैं तो कुछ समय तक इसे टालना बेहतर होगा। कोई भी तीखी चीज न खाए पेट सम्बंधित रोग हो सकता है। घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह ले। किसी अनजान व्यक्ति पर विश्वास करना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। त्वचा संबंधित समस्याएं बढ़ सकती हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। धार्मिक कार्यों की रूझान तरफ रहेगा। अगर आप नई जगह जाना चाहते है तो यह समय अनुकूल नहीं है। जिस काम को आप अधूरा समझ रहे हैं, वह पूरा हो जाएगा‌। बड़े लोगों से सहयोग मिल सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए संतुलित आहार और दिनचर्या रखना जरूरी है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी। अनुचित काम आपको तनाव दे सकते हैं। घरेलू विवादों को बेवजह तूल न दें। आपके मार्गदर्शन द्वारा कोई प्रगति प्राप्त करेगा, लेकिन आप खुद के काम को ठीक से नहीं कर रहे हैं, इसलिए करियर से संबंधित बातों में थोड़ी नाराजगी बनी रह सकती है। सूझबूझ और संयम के साथ निपटारा करें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

खुद के प्रति सकारात्मक नजरिया रखना आवश्यक होगा। आप के अपनों से धोखा मिल सकता है। आज आपके जीवन में तमाम प्रकार के बदलाव होंगे, साथ ही आप अनावश्यक लोगों और चीजों को अपने जीवन से बाहर करेंगे। दोस्तों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। बच्चों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए थोड़ा समय अलग से निकालें। आज ऑफिस में सामंजस्य बिठाने में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 10 April 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : दूध का उबलना, जलना या गिरना शुभ होता है या अशुभ, ये होता है संकेत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button