राशिफल

राशिफल 15 सितम्बर 2023 : आज मां संतोषी के आशीर्वाद से ये जातक रहेंगे खुशहाल, जीवन में आएगा नया मोड़, पुराना कर्ज होगा चुकता, मिलेगा परिवार का साथ, व्यापार भी रहेगा फायदेमंद, पढ़ें आज का राशिफल

Rashifal 15 September 2023 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 15 September 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप अपना आत्मविश्वास न खोएं। उत्तम भोजन मिलेगा और नए वस्त्राभूषण प्राप्त होगें जिससे आप काफी प्रसन्न रहेगें। धन की आवक बढ़ेगी। आपके व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। आज के दिन अत्यधिक सोच का शिकार ना बनें। परिवर्तन प्रकृति का नियम है। समय के साथ आपको अपने जीवन में नए नए परिवर्तन देखने को मिलते रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

नौकरी करने वालों को संघर्ष करना पड़ सकता है। सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी, खासतौर पर अगर आपका काम इलेक्ट्रॉनिक्स का है तो आपके हाथ बढ़िया आर्डर लगने की संभावना है। आज जोश में आकर किसी प्रकार का कोई गलत कदम नहीं उठाएं। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज कुछ नया करने का मौका मिलेगा, इससे पीछे न हटें। आपके मन में जो भी बातें घूम रही हैं, उन पर किसी और के साथ सोच-विचार करेंगे, तो फायदा होगा। किसी खास मामले को लेकर परिवार से बातचीत हो सकती है‌। पिता के अनुशासित व्यवहार से आप कुछ परेशान हो सकते हैं। रिलेशनशिप में उतार-चढ़ाव नजर आएगा, जिसके कारण कुछ देर मानसिक तकलीफ हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस समय आपको किसी को भी धन देने से बचना चाहिए। निवेश करते समय अधिक सचेत रहे हैं। परिवार के लिए समय ठीक है, आपको परिजनों का सहयोग मिलेगा। पुराने काम पूर्ण होने के आसार बन रहे है। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई डील हो सकती है। लेकिन फैसले लेने में ज्यादा देर ना लगाएं। वरना कोई रुकावट आ सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। दोस्तों के साथ कुछ दिलचस्प और रोमांचक समय बिताने के लिए अच्छा दिन है। अनेक कठिनाइयों का सामना करने के बाद मनचाहा अवसर आपकी ओर बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। बेचैनी दूर करने की कोशिश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा विवादों में फंस सकते हैं। सन्तान को कष्ट होगा। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

आज निवेश के लिए दिन शुभ रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के साथ तरक्की के योग रहेंगे। आपको प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा, जिससे आपका व्यापार अच्छा रहेगा। आप भूमि भवन और वाहन की खरीदरी कर सकते हैं। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और परिजनों का सहयोग मिलेगा। परिवार का सहयोग आपको लक्ष्य से भटकने से बचाएगा जिससे आपको मानसिक संतुष्टि का अनुभव होगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप स्वयं पर बोझ महसूस करेंगे। आकस्मिक धन का आगमन हो सकता है। वैवाहिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। जीवनसाथी आप पर हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। आप किसी नये आय के स्रोत का फायदा उठा सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज से आप नयी जीवनशैली की शुरूआत करेंगे जिसमें आपके प्रयास फलीभूत होंगे। सफलता के लिये काफी जोश और धैर्य की आवश्यकता है। यदि किसी व्यक्ति की चिंता आपको सता रही है तो इसका जिक्र उनके साथ करें, ताकि उनके द्वारा होने वाली गलतियों का अहसास उन्हें हो। मन में काल्पनिक विचारों का प्रभाव रहेगा। अपनी समझदारी का परिचय देते हुए, भ्रम की स्थिति से निकलना होगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज कोई भी कीमती सामान खाे सकता है। बिजनेस में बदलाव के योग बन रहे हैं। ये बदलाव आपके ही पक्ष में रहेंगे। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको कुछ लाभ के अवसर मिलेंगे,तो उन पर चलकर अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। जो जातक बिजनेस में पार्टनरशिप कर रहे हैं उनको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता होगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आपको उन लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के प्रति सचेत रहना होगा जिनकी आप परवाह करते हैं। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होने के योग बने रहेंगे। आज आपमें ऊर्जा की थोड़ी कमी महसूस हो सकती है। काफी समय से कोई रुका हुआ या अटका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। भविष्य संबंधी योजनाओं पर भी ध्यान केंद्रित रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

परिवार में किसी से वार्तालाप करते समय शब्दों को तोलकर कर बोलना आज हितकर होगा। अन्यथा घर के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। आपके द्वारा की गई कोशिशों का फल अवश्य प्राप्त होगा। करियर में आगे बढ़ने के सुनहरे मौके मिलेंगे। काम को लेकर आप सजग रहेंगे। परंतु कम आत्मविश्वास के चलते काम करने में खुद को आप असजह पा सकते हैं। सेहत पर विशेष ध्यान बनाए रखें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आज किसी अच्छे व्यक्ति से सम्पर्क बनेगा जो आपको आपके करियर या फिर कारोबार में अच्छा लाभ दिला सकता है। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों की मेहनत रंग लाएगी और उन्हें अच्छा मुनाफा होता दिख रहा है। संतान के करियर को लेकर आप थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। आस्थमा से जुड़े रोगियों को ध्यान देने की जरूरत है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 15 September 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : अगर कुंवारों को ऐसे सपने आएं तो समझ लीजिये कि जल्द होने वाली है उनकी शादी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button