राशिफल

राशिफल 29 जून 2023 : आज साईं बाबा का आशीर्वाद इन जातकों के लिए होगा किसी वरदान के समान, अटके काम होंगे शुरू, बनेंगे आर्थिक लाभ के योग, लेकिन स्वास्थ्य का रखें ध्यान

Rashifal 29 June 2023 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 29 June 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आपको आज अपने किसी खास कार्य के प्रति की गई मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं इसलिए प्रयासरत रहे। किसी अनजान व्यक्ति से अचानक ही मुलाकात होगी। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन कमजोर है। सामाजिक और सामूहिक कामों के लिए लोगों से मुलाकात हो सकती है। त्वचा और खांसी जुकाम जैसी परेशानियों से अपना बचाव रखें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपको किसी समस्या का हल मिलेगा। आगे बढ़ने के शुभ अवसर भी मिलेंगे। स्त्री वर्ग से कोई नुकसान होगा अथवा उनके साथ किसी कारण से तकरार होगा। आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़े किसी अनुभवी व्यक्ति का सानिध्य प्राप्त होगा। विद्यार्थी अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्रचित्त रहेंगे और सफल भी रहेंगे। आपकी थोड़ी सी लापरवाही बड़ी समस्या का कारण बन सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपका सबसे बड़ा सपना हकीकत में बदल सकता है। आय के नए मार्ग प्रशस्‍त होंगे। पुराने मार्ग से भी धन आता रहेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। जिन कामों को लेकर आप परेशान रहेंगे वो अचानक किसी की मदद से पूरे हो सकते हैं। गलत खानपान की वजह से कब्ज की समस्या बढ़ सकती है, तरल पदार्थों का ज्यादा सेवन करें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपके विरोधी आपकी प्रतिष्ठा धूमिल करने की कोशिश करेंगे। संयुक्त परिवार में रहने वाले विवाद को लेकर सजग रहें, विवाद की आशंका है इसलिए विवाद की स्थिति होने पर शांत रहना ही बेहतर होगा। किसी नये काम की शुरूआत करने से पहले बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। कुछ मामलों में आप अपनी बातों पर कॉन्फिडेंट नहीं रह पायेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

आज दिन की शुरुआत किसी शुभ सूचना से होगी।लोगों की परवाह ना कर के अपने मन मुताबिक कार्यों पर ध्यान केंद्रित रखें। हालांकि आपके बारे में अफवाह उठेगी। परंतु कोई उपलब्धि हासिल होने के पश्चात यही लोग आपकी सराहना भी करेंगे। किसी काम या बात में जल्दबाजी करने से नुकसान हो सकता है। सेहत को लेकर सावधान रहें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपको कुछ महत्वपूर्ण सामान से हाथ धोना पड़ सकता है या वे वस्तुएं चोरी भी हो सकती हैं। वाहन चलाते समय लापरवाही मत कीजिए। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों की पूरी मदद मिलेगी। आप अपने बच्चों का मार्गदर्शन कर सकते हैं। विद्यार्थियों का दिन सामान्य रहने वाला है। कोई निर्णय लेने में दिक्कत आ रही है, तो घर के वरिष्ठ सदस्यों से सलाह लेना आपके लिए हितकर रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आय के स्रोत प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। बेवजह किसी विवाद में न पड़े, क्रोध पर नियंत्रण रखें। आपका बोलने और बात करने का तरीका आज आक्रामक हो सकता है जो सुनने वाले को नाराज कर सकता है। व्यापारी वर्ग को धन लाभ होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी। किसी भी वजह से घर-परिवार में अपनो से तकरार न पैदा करे। बिना सोचे-समझे निर्णय न लें वरना आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। इमानदारी से काम करते रहे सफलता निश्चित है। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। यदि यात्रा आवश्यक नहीं है तो यात्रा ना करें। महिलाएं विशेष रूप से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज के दिन कुल में शुभ सूचना मिलने की संभावना है। जीवनसाथी की मदद से काम पूरे होंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी। आपके ऊपर यदि पहले से कुछ कर्जा था, तो वह और बढ़ सकता है। आपकी किसी नजदीकी परिजन से मुलाकात होगी। परिवार के सदस्य के साथ किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। कागजी काम पर ध्यान देना होगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को ग़ौर से चुनें। महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में ही पूरा दिन व्यस्त रहेगा। अगर कोई सरकारी काम लंबे समय से पेंडिंग है तो आज उसे पूरा कर लें अन्यथा निकट भविष्य में परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं। इस समय में किसी नए कार्य का शुभारंभ करना आपके लिए नुकसान दायक हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

अपने करियर के प्रति महतवपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। अच्छे कार्य की शुरुआत बड़ों के आशीर्वाद से हो। आपको अपनी सेहत के प्रति थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। छोटी-छोटी बातें मन को अशांत कर सकती हैं। युवा वर्ग अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। काम-काज को लेकर थोड़ा फोकस बढ़ाने की आवश्यकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपको सतर्क रहना चाहिए और खुद को शांत रखना चाहिए। कार्यक्षेत्र में सुधार संभव है। आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी और आर्थिक लाभ के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कम बोलना सही होगा क्योंकि थोड़ी सी कहा-सुनी आपको किसी बड़ी बहस में उलझा सकती है। आज कुछ शत्रु हावी हो सकते हैं। आप धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 29 June 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : किसी काम को शुरू करते समय इन सब चीजों का दिखना माना जाता है शुभ, होता है लाभ, बढ़ता है धन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button