राशिफल

राशिफल 5 जून 2025 : आज भगवान विष्णु रहेंगे इन जातकों पर खुश, करियर और घरेलू समस्याओं से मिलेगी निजात, प्रेम जीवन रहेगा खुशहाल लेकिन इनको रहना होगा थोड़ा सावधान

Rashifal 5 June 2025 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 5 June 2025

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपकी यात्रा के दौरान किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। घर पर कोई धार्मिक कार्यक्रम करने का मन बनाएंगे। लोगों को प्रसन्न करने के लिए आपको अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। घर-परिवार में खुशियों का आगमन होगा। पैसों की स्थिति में सुधार हो सकता है। आमदनी बढ़ाने और खर्चों में कटौती करने पर विचार कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपको व्यापारिक लेन-देन से संबंधित निर्णय सावधानी से लेने की आवश्यकता है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी को किसी तरह की उपलब्धि मिल सकती है। नई नौकरी मिलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। पारिवारिक जीवन आरामदायक और शांतिपूर्ण रहेगा। आज आपकी उर्जा और सकारात्मकता ज्यादा रहेगी। आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की सलाह दी जाती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

अचानक पुराने मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। इस समय व्यवसाय में निवेश करना लाभदायक रहेगा। आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में सक्रिय रहने से आनंद की प्राप्त होगी। किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्मविश्वास के साथ कार्य करें। किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। दिमागी स्तर पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपकी सफलता का कोई द्वार खुलने वाला है। जिसमें लाभ प्राप्ति के साथ-साथ उत्साह व ऊर्जा का संचार होगा। पिछले कुछ समय से चल रही चिंताओं से राहत मिलेगी। संतान सुख की प्राप्ति होगी। शारीरिक कष्ट की आशंका है। जल्दबाजी में कोई काम न करें। पारिवारिक मामलों में बेचैनी हो सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको अपनों से सहयोग मिल सकता है। सोच समझकर अपने विवेक से कार्य करने की आवश्यकता है। किसी अनजान व्यक्ति से आज लेन-देन न करें। कला वर्ग के छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। व्यस्तता के बीच कार्य तथा परिवार में संतुलन बनाकर रखें। आपके जीवन की अधूरी मनोकामनाएं पूरी होंगी। स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

व्यापार करने वाले लोगों के लिए समय अनुकूल है। छात्रों को अत्यधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। नए संबंध बनेंगे। अपनी प्रतिभाओं के लिए पुरस्कार मिल सकते है। आपको रुटीन कामों में किसी की मदद नहीं मिल पाएगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyआज का दिन मीन राशि वालों के लिए आर्थिक दृष्टि से बेहद ही खास और महत्वपूर्ण रहेगा। आज आप जो कार्य शुरू करेंगे उसका अच्छा फल आपको आने वाले समय में मिल सकता है। इस राशि के कुछ जातकों के मन में संन्यास लेने की भावना आज के दिन जाग सकती है। कई यात्राएं हो सकती हैं और वे फायदेमंद भी होंगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप कर्मनिष्ठ होकर काम को पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा की रुकावट दूर हो सकती है। अभिभावक बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। विदेश में काम करने की इच्छा रखने वालों को और प्रयत्न करने की आवश्यकता है। आप बहुत जुनून के साथ काम कर रहे हैं और आप अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए उच्च ऊर्जा से प्रेरित रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं जो आपकी जीवन-शैली में सुधार करेंगे और आपकी संतुष्टि में वृद्धि करेंगे। नये करियर की शुरुआत में सोच-विचार करके निर्णय लेना उत्तम रहेगा। व्यापारियों के पुराने किए गए निवेशों से लाभ मिलने की संभावना दिखाई दे रही है। अपने दुश्मनों से सावधान रहें। नौकरी या व्यापार में प्रतिस्पर्धियों के बीच आप बेहतर स्थान पर होंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपको अपने दोस्तों का सहयोग समय-समय पर मिलता रहेगा। पाठ-पूजा के साथ-साथ ईश्वर के सामने बैठकर ध्यान लगाना चाहिए, मानसिक तनाव में कमी आएगी। ऑफिस में अधिनस्थों पर बेवजह का हुक्म चलाना भारी पड़ सकता है। इधर-उधर की बातों में समय ना गवाएं। घर में कुछ कार्य आपकी मर्जी अनुसार ना होने के कारण आज आपको थोड़े चिड़चिड़ेपन का सामना करना पड़ सकता हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

दाम्पत्य में एक दूसरे को समय दें। समझदारी से काम लें। विरोधी सक्रिय रहेगा। परिवार के लोग आपकी राय और आपके विचारों की कद्र करेंगे। भविष्य से संबंधित योजना बनाने के लिए दिन उपयुक्त साबित होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। यदि किसी नए स्थान पर हैं तो विरोधियों से सामना हो सकता है। आपकी आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। प्रेम एवं संतान से दूरी सम्भव है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआज अचानक गुस्सा आएगा, परंतु जल्द ही शांत भी हो जाएगा। अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना है। आपके कार्यक्षेत्र में कुछ व्यवधान आ सकते हैं, जिन्हें आप अपने पिताजी के सहयोग से सुलझाने में सफल रहेंगे। आज आपको अपने व्यापार में किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा नहीं करना है। स्वास्थ्य संबंधी मामलों की अनदेखी न करें। मन्दिर में नारियल अर्पित करें, आपकी समस्याएं दूर होगी।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 5 June 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इस रूप में दिखाई दे काला कुत्ता तो समझ जाएं प्रसन्न हैं शनिदेव, ये संकेत माने जाते हैं खास

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button