राशिफल

राशिफल 18 अक्टूबर 2025 : आज धनतेरस पर ये राशियां होंगी मालामाल, भगवान शनि की बरसेगी असीम कृपा, मनोनुकूल होंगे अटके हुए काम, घर में होगी किसी नई चीज की खरीददारी, लेकिन स्वास्थ्य का रखें थोड़ा ध्यान

Rashifal 18 October 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 18 October 2025

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आप घरवालों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी। आपकी अपनी वाणी थोड़ी कठोर हो सकती है। पढाई के क्षेत्र में आपकी मेहनत कामयाब होने वाली है। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। कानूनी विवाद आज सुलझ सकेंगे। अपने जीवनसाथी और परिवार के लोगों के साथ फुरसत के पल बिताएंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप में से कुछ लोगों को वित्तीय स्तर पर मजबूती मिलने की संभावना है। आज गलतफहमियां दूर कर सकेंगे और नए वादे किए जाएंगे। मेहनत एवं अनुभव द्वारा नवीन स्थिति को पाएंगे। लाभ होगा और पुराना भुगतान भी मिल सकता है। यात्रा आपको एक नए उद्यम में प्रगति करने में मदद करेगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

किसी भी बात की वजह से अपना ध्यान विचलित न हो, इस बात की खबरदारी लेने की आवश्यकता होगी। भूतकाल से संबंधित बातों में ही आप अधिक अटके हुए नजर आ सकते हैं, जो आपके लिए नुकसान का कारण बनेगा। आपका आत्मविश्वास किसी को अहंकार लग सकता है। आपके कारोबार में उन्नति के अवसर दिखाई दे रहे हैं। मूर्तिकारों के लिए अच्छा कार्य-प्रस्ताव मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

लोग समाजिक संगठन से जुड़े हैं, उन्हें समाज में सबके साथ अच्छा व्यवहार बनाकर रखना चाहिए। परिवार में शुभ कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा। भाई बहन का सुख प्राप्त होगा। नए कार्य एवं नए उद्योग लगने का योग बन रहा है। व्यक्तिगत तथा बाहरी गतिविधियों के बीच सामंजस्य बना रहेगा। किसी विशेष कार्य के प्रति आपकी मेहनत कामयाब होगी। अधिकारियों और बड़ों से तालमेल बनाकर रखें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आप नकारात्मक विचारों को मन में उठने न दें। धर्म-कर्म के कार्य में रुचि लेंगे तो फायदा होगा। सुकून पाने के लिए आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय जरूर व्यतीत करें। कार्यक्षेत्र में आपके सभी रुके हुए कार्यों की पूर्ति होगी। अपने खुद के व्यवसाय पर ध्यान दें। नौकरीपेशा व्यक्तियों को अपने बॉस या सहकर्मियों के साथ किसी भी प्रकार की बहस में पड़ने से बचना चाहिए।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyकिसी की बातों में आकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं। बेहतर होगा कि अपने निर्णय को ही प्राथमिकता दें। अपने आचरण से लोगों को आकर्षित कर लेंगे। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। सरकारी विभाग से जुड़े लोगों को कार्यभार बढ़ सकता है। पीठ दर्द परेशान कर सकता। परिवार में किसी की बातें बुरी लगे तो उसे दिल पर न लें। डेयरी कारोबार अच्छा लाभ दे सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपकी पैसों की तंगी पूरी तरह से दूर हो जाएगी। कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन हो सकता है। यदि आप किसी पुरानी संपत्ति को बेचने की योजना बना रहे हैं तो अपनी योजना आगे बढ़ाने के लिए आज का दिन अनुकूल है। आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। कुछ लोगों की वजह से आपका मूड भी खराब हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपकी निर्णय क्षमता कम हो रही है और अपनी क्षमता के अनुसार मेहनत न करने के कारण प्रगति देखने में भी वक्त लग रहा है। परिवारजनों के साथ थोड़ा समय बिताने से रिश्तों में बहुत सुधार आएगा। आकस्मिक यात्राएं लाभकारी हो सकती हैं। कोई भी चेक साइन करने से पहले तमाम बातें जांच लें। अविवाहितों को विवाह-प्रस्ताव आ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज मन को शांत रखते हुए सभी कार्य अंजाम देने होंगे, इससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रभावशाली जातको से संपर्क बन सकता है। सहकर्मी आपका विरोध कर सकते हैं।  घरेलू जरूरतों पर थोड़ा खर्च हो सकता है। खान पान का विशेष ध्यान रखें। किसी सामाजिक उद्देश्य के लिए दूर की यात्रा फलदायक रह सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपको भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा, लेकिन ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। कोई डूबा धन मिलेगा। आपकी व्यस्तता आज बहुत ज्यादा रहेगी। राजनीती से जुड़े लोग नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन आपको अपनी ओर से कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज यात्रा आपको थकान और तनाव देगी लेकिन आर्थिक तौर पर फायदेमंद साबित होगी। नए कार्य में सतर्कता रखें। जब तक कार्य का आरंभ नहीं होता। इसके बारे में अधिक चर्चा ना करें। एक साथ कई मुश्किलें आ सकती हैं। कारोबारी मामलों में ज्यादा सोच विचार करने से परिस्थितियां हाथ से निकल भी सकती हैं। इसलिए आलस ना करें और तुरंत निर्णय लेने का प्रयास करें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyघर का माहौल खुशनुमा बनेगा। स्वास्थ्य को नजरअंदाज करने से तनाव बढ़ना संभव है। धार्मिक आयोजन संबंधी भी विचार-विमर्श होगा। बनते कार्यों में कुछ व्यवधान भी आ सकते हैं। व्यर्थ की गतिविधियों में अपना समय नष्ट ना करें। इससे आपकी कार्य क्षमता प्रभावित होगी। पेट सम्बंधित व्याधियों से शरीर अस्वस्थ रह सकता है। घर में कोई धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 18 October 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : श्राद्ध पक्ष में क्या नहीं खरीदना चाहिए, नाराज होंगे पितृ, झेलनी पड़ेगी परेशानी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button