
राशिफल 13 अक्टूबर 2025 : आज भगवान शिव की इन जातकों पर बरसेगी असीम कृपा, पुराना कर्ज होगा चूकता, संतान सुख संभव, प्रेम जीवन रहेगा अनुकूल, लेकिन ये रहें थोड़ा संभलकर
Rashifal 13 October 2025 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 13 October 2025
Aaj Ka Rashifal

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज आप तेजी से अपनी अलग पहचान बनाते हुए कामयाबी के रास्ते पर आगे बढ़ेंगे। नौकरीपेशा जातकों को अपने काम पर अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है, खासतौर पर यदि बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है तो आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज आपके दिमाग में पैसों को लेकर कोई प्लानिंग चल सकती है। आज भाइयों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष आपका मजबूत होगा, लेकिन इस समय आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। अचानक मन में बदलाव आ सकते हैं जो कि आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। घर का माहौल शांतिपूर्ण तथा खुशनुमा बना रहेगा। बच्चों का ध्यान रखें।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज नई जॉब या बिजनेस शुरू हो सकता है। सफलताओं को अपनों के साथ साझा करेंगे। बेहतर होगा आप अपना हर कदम सोच समझ कर आगे बढ़ाएं। अगर आप नौकरी करते हैं और किसी तरह का बदलाव करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए यह समय ठीक नहीं है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
काम से संबंधित किसी भी प्रकार की हड़बड़ी न करें। जो लोग कभी आप को अपना आदर्श मानते थे, वे ही आज आप के किये कार्यों में खामी निकालेंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। काम के मामले में आप तनावग्रस्त रह सकते हैं। शारीरिक और मानसिक थकान महसूस होगी।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज जीवनसाथी से सहयोग तथा लाभ की संभावना बन रही है, फिर भी कुछ मामलों में विवाद उत्पन्न हो सकता है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पैसों की कमी की वजह से आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। कर्जों का दबाव भी आप पर बना रहेगा। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को बड़ी सफलता मिल सकती है। हालांकि आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
अवसर अचानक प्राप्त हो सकते हैं। जिन लोगों के साथ बातचीत बंद हुई है, उनकी ओर से आपके साथ के संबंधों को सुधारने की कोशिश की जाएगी। कुछ तनावपूर्ण परिस्थितियां भी बन सकती है। लेकिन गुस्से की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का हल निकालने का प्रयास करें। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। लव लाइफ से संबंधित सकारात्मक बदलाव नजर आ रहा है।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
कार्यक्षेत्र में काम का दबाव रहने की वजह से कुछ तनाव रहेगा, लेकिन दोपहर बाद परिस्थितियां अनुकूल भी हो जाएंगी। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। बड़े भाइयों की सहायता से आप अपने करियर में आगे बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
कार्यपद्धति में सुधार होगा। नई योजना लाभ देगी। अस्वस्थता रह सकती है। विवाद न करें। आपका ध्यान किसी काम को लेकर भटक सकता है। जो आपको परेशान कर सकता है। आज जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। वाहन का सुख प्राप्त हो सकता है। घर-गृहस्थी का भरपूर आनंद मिलेगा। आपको समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा भी मिलेगी।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
संतान को आज सामाजिक कार्य करते देख आपके मन में प्रसन्नता होगी। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज अचानक से धन लाभ मिल सकता है। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य बाधित होंगे। आपके स्वास्थ्य में थोड़ा कष्ट हो सकता है, जिसके लिए आपको सावधान रहना होगा। आज बाहर के खानपान से आपके पाचन तंत्र पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। नए संबंध अनिष्टकारक हो सकते हैं।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
मुनाफा कमाने के लिए बिजनेस के कई अवसर सामने आएंगे। मेहनत अधिक व लाभ कम होगा। आज के दिन मिलने वाले अवसरों को भुनाने के लिए लगन के साथ कार्य करना पड़ेगा। यदि लाभ के लिए स्वभाव में कुछ लचीलापन भी दिखाना पड़े तो अहंकार को सामने न लाते हुए आगे बढ़ना चाहिए। दुष्टजनों से हानि हो सकती है।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज आपकी रचनात्मक खोज आप लोगों को प्रशंसा तथा पहचान दिलायेगी। ऑफिस के कार्यों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज किसी को उधार न दें, वापस मिलना मुश्किल हो सकता है। आपका ज्यादा बोलना हानिकारक हो सकता है। वित्तीय संकट आपको परेशान कर सकता है। स्वास्थ्य में भी कुछ उतार-चढ़ाव आएगा। कोर्ट कचहरी का मामला अगर चल रहा है तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज आपको भौतिक व सांसारिक दृष्टिकोण से कुछ बदलाव लग सकता है। आपका अपने प्रतिद्वंद्वियों पर नजर रखना उचित होगा। आज का दिन आपका अपने व्यापार की कुछ विशेष व्यवस्था करने में व्यतीत होगा आज आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आपकी तरक्की देखकर आपसे ईष्या करेंगे यात्रा हो सकती है, जो मनोरंजक होगी और आनंद भी प्रदान करेगी।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 13 October 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।






