राशिफल

राशिफल 19 नवंबर 2022 : आज इन जातकों की आर्थिक मामलों में होगी प्रगति, भगवान शनि की रहेगी विशेष कृपा, मन उमंग से भरा रहेगा, लेकिन ये रहेंगे विपरीत चाल के शिकार

Rashifal 19 November 2022 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 19 November 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज खर्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी आपके मन की शांति को भंग करेगी। धैर्यशीलता में कमी आएगी। बातचीत में संयत रहें। हेल्थ को ठीक रखने के लिए अपनी बिगड़ी दिनचर्या को सुधारने की आवश्यकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी तथा परिवारजनों के सहयोग से घर में सुखद और व्यवस्थित माहौल रहेगा। मानहानि के योग हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आपके अधिकतर काम मन मुताबिक तरीके से व्यवस्थित होते जाएंगे। साथ ही अनुभवी लोगों का भी सहयोग बना रहेगा। अचानक ही घर में मेहमानों के आगमन से घर की व्यवस्था थोड़ी अस्त-व्यस्त हो सकती है। आपको अपने करियर में आगे बढ़ने के बहुत से अवसर प्राप्त होंगे। कभी-कभी आपका दूसरों पर विश्वास करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। बच्चें खेल कूद में अपना समय बिताएंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आपको किसी की मदद करने का मौका मिले, तो उसमें आपको बढ़-चढ़कर आगे नहीं बढ़ना है, नहीं तो लोग इसे आपका स्वार्थ समझेंगे। अपने मन में आने वाले नकारात्मक विचारों को भी  दूर करना होगा। आप पेट की तकलीफ से परेशान रह सकते हैं। निवेश के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप हर काम को बेहतरीन तरीके से पूरा करने का प्रयास करेंगे। मित्र तथा सगे संबंधी भी आपकी बुद्धिमत्ता का लोहा मानेंगे। लोन लेने की कोशिश कर रहे हैं तो आपकी समस्या हल हो सकती है। कुछ छोटे-मोटे मुनाफे आपका दिल खुश कर सकते हैं। संतान की किसी उपलब्धि से घर में खुशनुमा माहौल बनेगा। लोगों के साथ बढ़ते हुए परिचय की वजह से अकेलापन दूर होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

स्वास्थ्य के मामले में सावधानी बरतें। काम अधिक होने से आपको थकावट भी हो सकती है। कला और साहित्य में रुचि ज्यादा होगी। आय में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ होगा। छात्रों के लिए आज का दिन उत्कृष्ट होगा। विशेष सम्मान हो सकता है। विवेक का प्रयोग करें। किसी भी प्रकार के कानूनी मामलों से दूरी बनाए रखें अन्यथा नुकसान की पूरी संभावना है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके दिन की शुरुआत तो अच्छी रहेगी, लेकिन सायंकाल तक व्यापार में आपको मन मुताबिक लाभ नहीं मिलेगा। यदि आपका कोई कानून संबंधित मामला लंबे समय से लंबित है, तो उसमें आपको उसे बातचीत करके  समाप्त करवाना होगा। मौसम के बदलाव की वजह से स्वास्थ्य में बदलाव संभव है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज अच्छे आते हुए अवसर आपके हाथ से निकल जाएंगे। आज जमीन जायदाद से जुड़े किसी भी काम में हाथ ना डालें और छोटे बच्चों से आज जिद ना करें, ऐसा करने से घर का माहौल नकारात्मक हो सकता है। यात्रा का समय बिलकुल अनुकूल नहीं है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। थोड़ा बहुत मौसमी बीमारी का असर हो सकता है। आज आपका रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपको कुछ महत्वपूर्ण सामान से हाथ धोना पड़ सकता है या वे वस्तुएं चोरी भी हो सकती हैं। वाहन चलाते समय लापरवाही मत कीजिए। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों की पूरी मदद मिलेगी। आप अपने बच्चों का मार्गदर्शन कर सकते हैं। विद्यार्थियों का दिन सामान्य रहने वाला है। किसी बकाया बिलों के भुगतान को लेकर परिवार में तनाव हो सकता है। आलस की अधिकता रह सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

नई जिम्मेदारी मिलने की संभवाना है। आज आपके भीतर एक दार्शनिक नजर आएगा। विरोधियों का सिर चकराएगा। बड़े लोगों से सम्पर्क जुड़ेगा। जीवन में जो रुकावटें आपको महसूस हो रही थीं, वह धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी। इस कारण मानसिक तनाव दूर हो सकता है। प्रॉपर्टी एजेंटों के लिए किसी खास सौदे में अधिक अनुकूलता रह सकती है। अपनी दिनचर्या को संयमित रखें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज के दिन दूसरों पर अधिक क्रोध करने से बचना चाहिए। आज के दिन धार्मिक कार्यों में अधिक रुचि लेंगे। परिवार के लोगों के साथ विवाद हो सकते हैं। फिर भी कठिन समय में आप एक-दूसरे का साथ देने की कोशिश करेंगे। जल्दबाजी में कोई फैसला आज न लें। क्रोध पर नियंत्रण रखें और सुनी-सुनाई बात पर विश्वास न करें। घर के किसी सदस्य की शादी की तैयारियों में समय बीतेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

अपनी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर बांटने के लिए बिलकुल उपयुक्त है। लव लाइफ के लिए दिन कमजोर है। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं।  बिना सोचे-समझे निर्णय न लें वरना आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। इमानदारी से काम करते रहे सफलता निश्चित है। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। यदि यात्रा आवश्यक नहीं है तो यात्रा ना करें। महिलाएं विशेष रूप से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आपके द्वारा लिए गए किसी भी गलत निर्णय का उन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। पुराने संबंधों को मजबूत करने में सफलता मिलेगी।‌ यात्रा सफल रहेगी। यदि आप किसी से सहमत नहीं है तो अपनी असहमति दिखाते समय कठोर शब्दों का इस्तेमाल ना करें वरना रिलेशनशिप खराब हो सकता है। सेहत की बात करें तो आज का दिन सामान्य रहेगा। योग का सहारा लें तथा हेल्थी खानपान रखें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 19 November 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : दूध का उबलना, जलना या गिरना शुभ होता है या अशुभ, ये होता है संकेत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button