सामाजिक खबरें

हमारे देश में इस जगह एक कप चाय से भी सस्ते दाम पर मिलती है लड़कियां, सुनकर विश्वास कर पाना है मुश्किल

ऐसे तो जो खबर है हम आपको बताने जा रहे हैं उसे सुनकर विश्वास कर पाना मुश्किल है परंतु यह पूरी तरह सच है। हमारा भारत एक ऐसा देश है जहां हर समय महिला सशक्तिकरण और हर एक चीज में महिला को समान अधिकार देने की बात की जाती है परंतु हमारे देश में ही कुछ ऐसे भी जगह है जहां महिलाओं को उनका अधिकार तो दूर उन्हें बेहद ही खराब जिंदगी दी जाती है।

हमारे देश में चाहे कितनी भी बदलाव हो जाए जब तक ऐसे संकीर्ण मानसिकता रहेगी तब तक हमारा देश बहुत आगे नहीं बढ़ सकता। जब तक पूरे भारतवर्ष में महिलाओं पर अत्याचार खत्म ना हो जाए तब तक इस दिशा में हम आगे बढ़ नहीं पाएंगे कि हमारा भारत सबसे अच्छा और सुंदर हो। आज भी भारत के बहुत सारे ऐसे गांव हैं जहां महिलाओं पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं और महिलाएं उसके चार को बिना विरोध किए चुपचाप सह रही हैं।

 

क्या है धड़ीचा प्रथा :

ऐसे तो भारत के मध्य प्रदेश राज्य को भारत का दिल कहा जाता है और वह खुद में एक बहुत बड़ा राज्य है परंतु इस राज्य में एक ऐसी जगह है जहां महिलाओं पर अत्याचार किया जाता है उस जगह का नाम है शिवपुरी। शिवपुरी में एक प्रथा सदियों से चलती आ रही है इस प्रथा का नाम है धड़ीचा प्रथा, अक्सर शिवपुरी इस धड़ीचा प्रथा के चलते सुर्खियों में रहता है।

धड़ीचा प्रथा के अंतर्गत शिवपुरी में लड़कियों की मंडी लगाई जाती है और उस मंडी में लड़कियों को खड़ा कर दिया जाता है लड़कियों को खड़ा कर पुरुषों के द्वारा उन्हें ₹10 से लेकर ₹100 तक के स्टांप पेपर पर लड़कों के पसंद के अनुसार खरीद-फरोख्त होती है। इस जगह पर हमेशा हर साल लगभग 300 लड़कियां ₹10 के स्टांप पर बेची जाती है।

 

कॉनट्रैक्ट पे होती है लड़कियों की शादी :

इस प्रथा में बिकने वाली लड़कियां एक कांटेक्ट पर उस लड़के से शादी करती हैं। कांटेक्ट में एक निश्चित रकम उस पुरुष को उसके परिवार को अदा करनी पड़ती है। एक मोटी रकम देने के बाद लड़की उस व्यक्ति की पत्नी बन जाती है और वह पत्नी तब तक रहती है जब तक वह व्यक्ति उसे पत्नी मानता है। रकम के आधार पर रिश्ता का समय होता है और पूरे होने के बाद उसे खत्म कर दिया जाता है।

नोट : इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्स माध्यमों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इस लेख में निहित सभी चित्र प्रतीकात्मक हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें : लव मैरिज के दो हफ्ते के बाद पति की हकीकत जानकर लगा पत्नी को जोरदार झटका

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button