स्वास्थ्य

पेट को दुरुस्त रखती हैं ये देसी ड्रिंक्स, पेट से सभी सारी परेशानियों को रख सकती हैं दूर

अगर आपका हाजमा अक्सर खराब रहता है, तो इसका सीधा सा मतलब है कि आपका खान-पान और आपकी जीवनशैली सही नहीं है। ऐसे में आपको डाइट में कुछ ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए, जो गट को हेल्दी रखकर पाचन को सुधारने में मदद कर सकें।

कई लोगों को पाचन से जुड़ी दिक्कतें अक्सर परेशान करती हैं। कभी पेट में गैस हो जाती है, तो कभी एसिडिटी और कब्ज के कारण मुश्किल होती है। वहीं कुछ लोगों का हाजमा हमेशा दुरुस्त रहता है, रोज सुबह पेट खुलकर साफ होता है और गैस-एसिडिटी जैसी दिक्कतें भी नहीं होती हैं। दरअसल, हमारे खान-पान का सीधा असर हमारे पाचन पर होता है। जो लोग हेल्दी डाइट लेते हैं और हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाते हैं, उन्हें पाचन से जुड़ी दिक्कतें परेशान नहीं करती हैं।

पेट को दुरुस्त रखती हैं ये देसी ड्रिंक्स

छाछ :

डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने और पाचन को दुरुस्त रखने में छाछ फायदेमंद है। इसमें भुना हुआ जीरा, सेंधा नमक और पुदीने की पत्तियां मिलाकर पिएं। यह पचने में आसान होता है और प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है।

आंवला जूस :

आंवला जूस भी औषधीय गुणों से भरपूर होता है। रोजाना सुबह खाली पेट आंवसा जूस में काला नमक और सूखा हुआ अदरक का पाउडर मिलाकर पिएं। यह विटामिन-सी से भरपूर होता है और पेट साफ करने में मदद करता है। गट को हेल्दी रखने और शरीर में मौजूद अतिरिक्त हीट को कम करने में यह फायदेमंद है।

धनिये के बीजों का पानी :

धनिये के बीजों का पानी खाली पेट पीने से सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। यह पाचन तंत्र को ठंडक देता है, एसिडिटी और ब्लोटिंग को कम करता है। इससे थायराइड लेवल बैलेंस होता है और डाइजेशन में सुधार होता है।

नारियल पानी :

Hot Water

नारियल पानी को हमेशा ताजा और रूम टेम्परेचर पर पीना चाहिए। इसे मिड-मॉर्निंग में लेना ज्यादा फायदेमंद रहेगा। हालांकि, आप इसे खाली पेट भी पी सकती हैं। यह हमारे टिश्यूज को हाइड्रेट करता है, पेट की गैस कम होती है, आंतों की सूजन में आराम मिलता है और पित्त बैलेंस होता है। यह ड्रिंक शरीर में कई जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स की कमी को भी पूरी करती है।

जीरा, धनिया और सौंफ का पानी :

जीरा, धनिया और सौंफ को एक गिलास पानी में आधा रह जाने तक उबालें और फिर इसे गुनगुना ही पिएं। इसे मील्स के बाद लेने से डाइजेशन से जुड़ी सभी दिक्कतों में आराम मिलेगा। इससे डाइजेस्टिव फायर अच्छी होती है, गैस कम होती है, शरीर में न्यूट्रिएंट्स का अब्जॉर्बशन बेहतर होता है और पित्त-कफ-वात, तीनों दोष बैलेंस होते हैं। कई लोगों का पाचन, कफ की वजह से कमजोर हो जाता है, ऐसे में इसका सेवन फायदेमंद रहेगा।

यह भी पढ़ें : क्या पेन किलर्स खाने से किडनी को होता है नुकसान, जानिए इस बारे में क्या है एक्सपर्ट का जवाब

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button