स्वास्थ्य

खाली पेट खसखस खाने से सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे, ब्लड प्रेशर, आँखों सहित अनेक चीजों के लिए है फायदेमंद

खसखस पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। खसखस एक औषधीय पौधा है, जिसके बीजों का इस्तेमाल कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज करने के लिए किया जाता है। खासकर, कब्ज, खांसी और तनाव से निजात पाने के लिए खसखस का उपयोग किया जाता है। खसखस को Poppy Seeds के रूप में भी जाना जाता है। कई लोग खसखस का सेवन दूध के साथ मिलाकर करते हैं। लेकिन आप चाहें तो खसखस के बीजों का सेवन भिगोकर भी कर सकते हैं। रोजाना भीगे हुए खसखस खाने से सेहत को जबरदस्त लाभ मिलते हैं।

खसखस खाने के फायदे Poppy Seeds Benefits In Hindi

Khaskhas

पाचन-तंत्र को मजबूत बनाए

खसखस को भिगोकर खाने से पाचन-तंत्र मजबूत बनता है। इसमें फाइबर होता है, जो डाइजेशन को मजबूत बनाता है। भीगे हुए खसखस खाने से पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। इससे गैस, अपच और कब्ज से छुटकारा मिलता है। अगर आपको कब्ज रहता है, तो आप अपनी डाइट में भीगे हुए खसखस शामिल कर सकते हैं।

तनाव दूर करे :

Migraine in Hindi

अगर आप तनाव में रहते हैं, तो खसखस को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। खसखस खाने से शरीर में कोर्टिसोल का स्तर कम हो जाता है। इससे तनाव कम होता है। इसके लिए आप खसखस को पीसकर दूध में उबाल लें और फिर सेवन करें। इससे स्ट्रेस और तनाव कम होगा।

एनर्जी का स्तर बढ़ाए :

भीगे हुए खसखस खाने से आपके शरीर में एनर्जी बढ़ेगी। अगर आप थकान और कमजोरी का अनुभव कर रहे हैं, तो भीगे हुए खसखस का सेवन कर सकते हैं। सुबह खाली पेट खसखस खाने से शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ता है। इससे आपको पर्याप्त एनर्जी मिलती है और थकान दूर होती है।

इम्यूनिटी बूस्ट करे :

रोज सुबह खाली पेट खसखस खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है। दरअसल, जब इम्यूनिटी वीक होती है, तो कई तरह की बीमारियां व्यक्ति को घेर लेती हैं। ऐसे में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप भीगे हुए खसखस का सेवन कर सकते हैं। इनमें मौजूद जिंक, विटामिन सी और ई शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखे :

Blood Pressureखसखस में मौजूद गुण ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल में रखने में मदद करते हैं। अगर आप रोज सुबह खाली पेट भीगे हुए खसखस का सेवन करेंगे, तो इससे बीपी नियंत्रित रहेगा। कुछ लोगों का ब्लड प्रेशर सुबह के समय बढ़ जाता है, ऐसे में भीगे खसखस का सेवन करना फायदेमंद होता है।

आंखों को हेल्दी बनाए :

खसखस में जिंक और विटामिन ए होते हैं, जो आंखों की सेहत के लिए जरूरी होते हैं। अगर आप सुबह खाली पेट भीगे हुए खसखस का सेवन करेंगे, तो इससे आंखों की हेल्थ में सुधार होगा। खसखस में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, आंकों को लाभ पहुंचाते हैं।

यह भी पढ़ें : कोलेस्ट्रॉल कम करने से लेकर वजन तक फायदेमंद है मशरूम का सेवन, जानिए मशरूम खाने के गजब के फायदे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button