घरेलू-नुस्खेस्वास्थ्य

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है मखाना खाना, जानिए मखाना खाने के फायदे

Makhana Khane Ke Fayde : मखाना पोषक तत्वों से भरपूर एक जलीय उत्पाद है। मखाने को तालाब, झील जैसे शांत पानी पर उगाया जाता है। पानी में खेती होने की वजह से इसमें कोई केमिकल फर्टीलाइजर का उपयोग नहीं होता है, इसलिए यह पूरी तरह से ऑर्गेनिक फूड है। इसका प्रयोग हम भोजन में भी कर सकते है। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि यह आपकी सेहत को तंदुरूस्त रखने में मदद भी करते है। मखाने खाने से शरीर को कई रोगों से छुटकारा मिलता है। तो चलिए आज हम आपको मखाना खाने के फायदे बताते है।

मखाना खाने के फायदे

Makhana Khane Ke Fayde

मखाने में पाए जाने वाले पौषक तत्व :

मखाने में लगभग 9.7 प्रतिशत प्रोटीन, 76 प्रतिशत कार्बोहाईड्रेट, 12.8 प्रतिशत नमी, 0.1 प्रतिशत फैट, 0.5 प्रतिशत मिनरल लवण, 0.9 प्रतिशत फॉस्फोरस एवं 1.4 मिलीग्राम आयरन पदार्थ मौजूद होता है। साथ ही मखाने में कैल्शियम, अम्‍ल और विटामिन बी भी पाया जाता है।

किडनी को मजबूत बनाये : Makhana Khane Ke Fayde

Kidney Disease

विशेषज्ञों के मुताबिक मखाने में एल्कलॉइड, लियेंसिनिन, आइसोलीएन्सिन, और नेफेरिन जैसे तत्व पाए जाते हैं। आपको बता दे की ये तत्व लिवर के लिए बड़े ही गुणकारी है और ये तत्व किडनी को भी स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते है। इस लिहाज से कहा जा सकता है कि मखाने का उपयोग किडनी के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर : 

मखाने में एंटी एजिंग तत्व होते हैं ये बुढ़ापे के असर को कम करने में मदद करते हैं। यह नट्स एंटी-ऑक्‍सीडेंट से भरपूर होने के कारण उम्र लॉक सिस्‍टम के रूप में काम करता है और आपको बहुत लंबे समय तक जवां बनाता है।

प्रोटीन का अच्छा स्रोत :

मखाने में प्रोटीन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। मखाना के नियमित प्रयोग से आप प्रोटीन की कमी को आसानी से दूर कर सकते है। इसके नियमित उपयोग से शरीर में प्रोटीन की आवश्यक मात्रा की पूर्ति के साथ, उसकी कमी से होने वाली कई समस्याओं को भी आसानी से दूर किया जा सकता है।

कब्ज में फायदेमंद :

Desi Ghee Benefits In Hindi

आपको बता दे मखाना में कई उपयोगी पौष्टिक तत्वों के साथ प्रचुर मात्रा में फाइबर भी पाए जाते है जो कब्ज से निजात दिलाने में बहुत ही फायदेमंद है। मखाने का उपयोग कब्ज की शिकायत से छुटकारा पाने का एक उत्तम उपाय है। Makhana Khane Ke Fayde

गर्भावस्था में फायदेमंद :

किसी भी औरत को गर्भावस्‍था में देखभाल के लिए अनेक अहम कदम उठाने पड़ते है। फोलिक एसिड, आयरन, जिंक और कैल्शियम जैसे कई ऐसे कई पोषक तत्व हैं, जिनकी गर्भावस्था के दौरान एक महिला को बहुत आवश्यकता होती है। मखाना में ये चीजे भरपूर मात्रा में पायी जाती है। अगर कोई प्रेग्नेंट औरत इनका सेवन करे तो वो इनकी कमी से होने वाले नुक्सान से आसानी से बच सकती है। इनमे आवश्यक पौषक तत्व पाए जाते है जो हमारे शरीर के लिए बहुत जरुरी है।

अनिद्रा में लाभकारी :

अगर हम अनिद्रा की बात करें तो मखाना में बहुत लाभकारी है। इसमें कुछ खास एल्केलाइड पाए जाते हैं। मखाना खून को साफ करने, शरीर को ठंडा करने के साथ-साथ अनिद्रा और बेचैनी जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में सहायक माना जाता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद :

Desi Ghee Benefits In Hindi

इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम हड्डियों के लिए बेहद कारगर होता है, विशेषकर अर्थराइटिस के मरीजों के लिए इसका सेवन काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से शरीर के किसी भी अंग में हो रहे दर्द जैसे से कमर दर्द और घुटने में हो रहे दर्द से आसानी से राहत मिलती है।

मसूड़ों को मजबूत करने में लाभकारी : 

मखाने में कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और जिंक के साथ-साथ विटामिन-ए पाया जाता है। इसके सेवन से मसूढ़े स्वस्थ होते है और दांत मजबूत होते है। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण बेहद फायदेमंद होते है। ये दोनों गुण मसूड़े संबंधित सूजन और बैक्टीरियल प्रभाव के कारण होने वाली सड़न को रोकने में मददगार साबित हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें : अंजीर खाने के इन फायदों के बारें में जानेंगे तो बाजार से आज ही ले आओगे, ये है गुणों का भंडार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button