
क्या चुटकी भर जायफल चटाने से बच्चों की खांसी होगी दूर होती है, इस्तेमाल से पहले जान लें तरीका और फायदे-नुकसान
बच्चे जल्दी किसी भी चीज को खाने के लिए तैयार नहीं होते हैं। मौसम भी इन दिनों ऐसा है कि बच्चे जल्दी बीमार पड़ सकते हैं। सर्दी, खांसी, गला खराब बेहद कॉमन है। बच्चों को एक बार खांसी हो जाए तो यह कई दिनों तक बनी रहती है। समझ नहीं आता कि कौन सी दवा दी जाए, जिससे उन्हें राहत मिले, हालांकि, आप दवा, कफ सिरप अधिक देने की बजाय बच्चों की खांसी, सर्दी को घरेलू उपायों से भी दूर कर सकते हैं। इसमें एक मसाला है, जो उनकी खांसी को ठीक कर सकता है, वह मसाला है जायफल। चलिए जानते हैं जायफल किस तरह से बच्चों को खांसी से राहत दिला सकता है।
बच्चों के लिए जायफल के फायदे Jaiphal Ke Fayde In Hindi

पेट की दिक्कतें दूर रखता है :
यह पेट दर्द और गैस की समस्या को भी दूर करता है। साथ ही बच्चों की सर्दी-खांसी से राहत दिलाने में भी अहम भूमिका निभाता है। जायफल को सरसों के तेल में डुबोकर बच्चों की छाती पर लगाने से सर्दी-खांसी से राहत मिलती है। जायफल के तेल में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद होते है।
जल्दी दांत निकलते हैं :
अक्सर बच्चों के दांत निकलने में देरी होती है। ऐसे समय में मिश्री में थोड़ा सा जायफल मिलाकर पीस लें और दूध या पानी में मिलाकर बच्चे को पिलाएं। यह प्रक्रिया बच्चे के दांत निकलने में मदद करती है। वहीं जायफल का तेल दांत निकलने के दौरान होने वाले दर्द को कम करने में मदद करता है। जायफल का तेल बच्चे की त्वचा की देखभाल में भी मदद करता है। यह उनकी त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है।
बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाता है :
रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने के कारण बच्चों को बीमारियां घेर लेती हैं। ऐसे में आप अपने बच्चों को एक चुटकी जायफल चटा कर उनकी प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बना सकते हैं। जायफल में डाइजेस्टिव एंजाइम्स होते हैं, जो शिशु के पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
बच्चों की भूख बढ़ती है :
जायफल में मौजूद औषधीय गुण मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं। अगर आप जायफल को पीसकर दूध में मिलाकर बच्चे को पिलाते हैं, तो इससे पाचन क्रिया भी बेहतर होती है। यह बच्चों की भूख बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा, जायफल का तेल शिशु की त्वचा की देखभाल में भी मदद करता है। यह उनकी त्वचा को नरम और चमकदार बनाता है।
बच्चों को बारिश, सर्दी के मौसम में भी आप जायफल दे सकते हैं। इन मौसम में सर्दी-खांसी हो तो आप जायफल पाउडर को थोड़े से सरसों तेल में मिला दें, इसे हल्का गर्म करके बच्चों के सीने पर मालिश करें। सर्दी-खांसी में आराम मिलेगा. जायफल के तेल में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी फायदेमंद होते हैं।
सावधानियाँ और सीमित उपयोग :
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि हालांकि जायफल के लाभ अनेक हैं, इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। जायफल की अधिक मात्रा बच्चों के लिए हानिकारक हो सकती है। अगर बच्चे को जायफल से एलर्जी है, तो इसका सेवन न कराएं और इसके उपयोग से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।






