
बकरी का दूध पीने से सेहत को मिलते हैं ये गजब के फायदे, जानिए विस्तार से
दूध हम सभी की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दूध में कैल्शियम पाया जाता है, जो दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होता है। आमतौर पर जब दूध की बात आती है, तो दिमाग में गाय और भैंस की ख्याल आता है। लेकिन इन जानवरों से बेहतर बकरी का दूध ज्यादा पौष्टिक और लाभकारी माना जाता है। दुनिया के विभिन्न अध्ययनों ने बकरी के दूध को सुपरफूड बताया है।
बकरी का दूध पीने के फायदे
पाचन के लिए फायदेमंद :
गाय और भैंस के दूध मुकाबले बकरी का दूध पाचन तंत्रिका के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। बकरी के दूध में मौजूद प्रोटीन शरीर में जाकर छोटे-छोटे कणों में टूटते हैं। जिससे इसे पचाना आसान हो जाता है। बकरी के दूध में फैट ग्लोब्युल्स (Fat globules) का साइज भी छोटा है। इसका सेवन करने से पेट में दर्द, कब्ज और पेट में सूजन की परेशानी की नहीं होती है।
इम्यून सिस्टम को बनाए स्ट्रांग :
बकरी के दूध में सेलेनियम और जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह इम्यून सेल्स को मजबूत और एक्टिव बनाता है। इस दूध का सेलेनियम एंटीऑक्सीडेंट एंजाइम्स का भी समर्थन करता है। इससे मौसमी संक्रमण से बचाव होता है। इस दूध में इम्यूनोग्लोब्युलिन्स (Antibodies) भी होता है, जो शरीर को वायरस, हवा में मौजूद सूक्ष्मजीवों और बैक्टीरिया से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है। अस्थमा और डेंगू से रिकवरी में भी बकरी का दूध फायदेमंद होता है।
हार्ट हेल्थ को बनाए बेहतर :
बकरी के दूध में मौजूद फैटी एसिड्स और विटामिन A त्वचा की नमी बनाए रखते हैं। बकरी का दूध पीने से एक्ने और स्किन ड्राइनेस की परेशानी दूर होती है। यह दूध शरीर में एंटी एजिंग का भी काम करता है। बकरी का दूध पीने से झाइयां और झुर्रियों से बचाव करने में मदद मिलती है।
एनीमिया की करे दूर :
महिलाओं और बच्चों को होने वाले एनीमिया (खून की कमी) को दूर करने में भी बकरी का दूध फायदेमंद होता है। इस दूध में फोलिक एसिड और विटामिन बी12, शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है। बकरी का दूध शरीर में फेरिटिन यानी की आयरन स्टोरेज की क्षमता को बढ़ाता है। नियमित तौर पर बकरी के दूध का सेवन करने से एनीमिया और खून की कमी से होने वाली परेशानियों से बचा जा सकता है।
बकरी का दूध सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे डाइट का हिस्सा बनाकर कई प्रकार की बीमारियों से बचाव कर सकते हैं। हालांकि कुछ लोगों को बकरी का दूध पीने से एलर्जी होती है। इसलिए किसी भी नई चीज को डाइट का हिस्सा बनाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।