घरेलू-नुस्खेस्वास्थ्य

जाने कुछ ऐसे घरेलू फूड जिनसे हड्डियाँ होंगी मजबूत और मिलेगा हड्डियों में दर्द से छुटकारा

Calcium Rich Foods : हड्डी हमारे शरीर का एक कठोर अंग होती है। हड्डियाँ हमारे शरीर की संरचना में एक अहम भूमिका निभाती है। कैल्शियम से हमारी हड्डियाँ मजबूत होती है। कई बार हम कुछ ऐसी लापरवाही बरत लेते है जिससे हड्डियों में दर्द हो जाती है। कैल्शियम हमारी हड्डियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। तापमान कम होते ही अधिकतर लोगो को हड्डियो में दर्द शुरु हो जाती है। ज्यादातर लोगो को घुटने में दर्द की दिन की शिकायत से दिनचर्या भंग हो जाती है, न तो वे कहीं घूमने जा सकते और न ही चल फिर सकते।

लेकिन अगर हम आपने खान पान में कुछ बदलाव करे तो काफी हद तक हड्डियो के दर्द से बच सकते है और अपनी दिनचर्या को सहज तरीके से निभा सकते है। सबसे पहले तो आपको अपना खान पान बदलना होगा, अपने खाने में कैल्शियम युक्त चीजों का इस्तेमाल जरुर करे ताकि हमारी हड्डियाँ मजबूत रहे। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसा खान पान बतायेंगे जो कैल्शियम से भरपूर होने के साथ साथ पौष्टिक भी है और हमारी हड्डियों को मजबूत करेगी और हड्डियों में दर्द से भी छुटकारा मिल सकता है।

Calcium Rich Foods

दूध :

Milk Glass

दूध कैल्शियम का भंडार है। अगर हम अपने खाने में हर रोज दूध ले तो हम कैल्शियम की कमी से बच सकते है। एक स्वस्थ व्यक्ति को प्रतिदिन कम से कम 500ml से 1 लीटर दूध का सेवन जरुर करना चहिए।
कैल्शियम से भरपूर होने के साथ साथ वसा, विटामिन्स, और ग्लूकोस का अच्छा स्त्रोत है। अगर आप हड्डियों में दर्द की समस्या से पीड़ित है तो आप अक गिलास गर्म दूध में अक चमच हल्दी डालकर पी सकते है। इससे आपको काफी हद तक आराम मिलेगा।

बादाम :

अगर हम ड्राई फ्रूट्स की बात करे तो बादाम कैल्शियम का एक अच्छा स्रोत है इससे हड्डियाँ मजबूत होती है। अगर हम दूध में बादाम को पीसकर मिला ले और प्रतिदिन बादाम वाला दूध पिए तो सोने पर सुहागा होगा क्योकि दोनों कैल्शियम से भरपूर होते है।
और हम हड्डियों में दर्द की समस्या से बच सकते है।

दही :

curd

अपनी रोजाना की डाइट में दही को अवश्य शामिल करे क्यूंकि ये कैल्शियम से भरपूर होती है। जिन लोगो को दूध पसंद नही है वो दूध की जगह पर दही का भी इस्तेमाल कर सकते है।
आप चीनी, जीरा और काली मिर्च पाउडर मिला कर इसका सेवन कर सकते है। कैल्शियम होने के साथ साथ
फॉस्फोरस और विटामिन B12 भी होता है।

पनीर :

cheese

चूँकि पनीर भी दूध से ही तैयार किया जाता है इसलिए यह भी कैल्शियम से भरपूर आहार है। कुछ लोग दूध और दही खाना पसंद नही करते इसलिए वे पनीर का इस्तेमाल भी कर सकते है ताकि उनके शरीर में कैल्शियम की कमी न हो और हड्डियों से जुडी कोई समस्या ना हो। आप पनीर को कच्चा और सब्जी दोनों रूप में इस्तेमाल कर सकते है। कच्चा पनीर खाना ज्यादा बेहतर रहेगा और हड्डियों को मजबूती प्रदान करेगा। Calcium Rich Foods

अंडे :

अगर आप नॉनवेज खाने के शौक़ीन है तो आप अंडे का सेवन जरुर करे। अंडे में कैल्शियम के साथ साथ दुसरे खनिज तत्व भी भरपूर मात्रा में पाए जाते है। आप उबले हुए अंडे का सेवन कर सकते है या ऑमलेट बनाकर भी खा सकते है दोनों तरह से ही अंडा आपके की फायदेमंद है। इसमें विटामिन D भी होता है जो हड्डियों की मजबूती के लिए आवश्यक है।

हरी पत्तेदार सब्जियां :

vegetables

हरी पत्तेदार सब्जियां विटामिन्स, कैल्शियम और प्रोटीन जैसे आवश्यक पौषक तत्व पाए जाते है। जो हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होते है। पालक जोकि एक पत्तेदार सब्जी होती है वो कैल्शियम से भरपूर होती है। पालक को ज्यादा पकाने से उसके गुण नष्ट हो सकते है इसलिए इस बात का जरुर ख्याल रखे। हड्डियों को मजबूत बनाने, कैल्शियम की कमी को दूर करने और हड्डियो में दर्द से जुडी हुई समस्या के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन जरुर करे।

नोट – एक बार चिकित्सक से सलाह अवश्य ले।

यह भी पढ़े : क्या आप जानते है रात को देर से डिनर करने से होते है ये नुकसान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button