बॉलीवुड

रणबीर कपूर का अफेयर रहा था कई लड़कियों के साथ तो वही आलिया भट्ट ने भी चार लड़कों से किया था इश्क, देखिए तस्वीरें

ये तो सब जानते ही है कि रणबीर और आलिया अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। जी हां दोनों की शादी की रस्में भी शुरू हो चुकी है और इन दोनों के फैंस भी इन की शादी का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे है। हालांकि इससे पहले हम इन दोनों की अफेयर लिस्ट के बारे में बात करना चाहते है। बता दे कि दोनों की अफेयर लिस्ट के कारण ही इनके फैंस का ध्यान सोशल मीडिया पर टिका हुआ है। ऐसे में जहां रणबीर कपूर का अफेयर कई लड़कियों के साथ रहा है, तो वही दूसरी तरफ आलिया भट्ट भी चार लड़कों के साथ इश्क कर चुकी है। चलिए आपको इस बारे में विस्तार से बताते है।

रणबीर कपूर का अफेयर रह चुका है इन लड़कियों के साथ :

गौरतलब है कि सांवरिया फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाले रणबीर कपूर का नाम करीब बारह हसीनाओं से जुड़ चुका है। मगर रणबीर कपूर के बारे में बात करने से पहले हम आलिया भट्ट के अफेयर्स के बारे में चर्चा करना चाहते है। आपको जान कर हैरानी होगी कि आलिया भट्ट का अफेयर अपने स्कूलमेट रमेश दूबे के साथ भी रह चुका है, जब वह जमनाबाई नर्सी स्कूल में पढ़ा करती थी। बस वही से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी।

इसके बाद बॉलीवुड में आने से पहले आलिया ने अली दादरकर को भी डेट किया था और दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट भी किया जा चुका है। मगर बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। अब अगर हम आलिया के बॉलीवुड में आने के बाद की बात करे तो उनके फिल्मी करियर की शुरुआत स्टूडेंट ऑफ द ईयर से हुई थी और इसी फिल्म के दौरान उन्हें अपने को स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा से प्यार हो गया था।

आलिया भट्ट को भी हुआ था इन लड़कों से प्यार:

बहरहाल दोनों ही अपने रिश्ते को लेकर काफी सीरियस थे, लेकिन ऐसा कहा जाता है कि जैकलीन फर्नांडिस के कारण दोनों का ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद बिजनेस टाइकून सुनील मित्तल के बेटे कविन मित्तल के साथ भी आलिया भट्ट के अफेयर के किस्से खूब चर्चा में रहे थे। जी हां ये दोनों एक सेमिनार के दौरान मिले थे और काफी करीबी दोस्त बन गए थे। हालांकि बाद में दोनों के बीच दूरियां बढ़ गई और दोनों अलग हो गए। अब यूं तो आलिया भट्ट की क्रश लिस्ट काफी लंबी है, लेकिन उन्हें बचपन से ही सबसे ज्यादा क्रश रणबीर कपूर पर था और आज उसी शख्स के साथ उनकी शादी होने जा रही है। तो ऐसे में आलिया अपनी शादी को लेकर काफी खुश है।

वही अगर हम रणबीर कपूर की बात करे तो उनके अफेयर्स की लिस्ट इतनी लंबी है कि पूरी क्रिकेट टीम बन सकती है। जी हां रणबीर कपूर के साथ दर्जन भर लड़कियों का नाम जुड़ चुका है और सबसे पहले तो रणबीर के साथ उनकी स्कूल टाइम की गर्लफ्रेंड अवंतिका मलिक का नाम लिया जाता है। बहरहाल रणबीर और अवंतिका एक ही स्कूल में पढ़ते थे, तभी दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हुई थी। बता दे कि अवंतिका के बाद रणबीर की जिंदगी में नंदिनी मेहतानी आई, जो उनसे दस साल बड़ी थी। मगर यही उम्र का फासला उनका रिश्ता टूटने की वजह बना।

शादी के बंधन में बंधने वाले है रणबीर और आलिया :

इसके बाद जब रणबीर कपूर ने बॉलीवुड में कदम रखा तो रणबीर और सोनम के बीच की नजदीकियां काफी बढ़ने लगी थी, जिसके बाद दोनों के अफेयर्स के चर्चे काफी मशहूर हो गए थे। हालांकि इसके बाद रणबीर का पहले सीरियस अफेयर दीपिका पादुकोण के साथ रहा था और इन दोनों की मुलाकात दोनों की डेब्यू फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। फिर जब दोनों ने बचना ए हसीनों फिल्म में एक साथ काम किया तो दोनों का प्यार परवान चढ़ा।

यहां गौर करने वाली बात ये है कि कैटरीना कैफ की वजह से रणबीर और दीपिका का ब्रेकअप हो गया और फिर कैटरीना तथा रणबीर का रिश्ता करीब 6 साल तो चला, लेकिन अफसोस कि इन दोनों के रिश्ता भी उम्र भर के लिए मुकम्मल नहीं हो पाया। बहरहाल इसके बाद रणबीर का नाम प्रियंका चोपड़ा, नरगिस फाकरी, अमीषा पटेल, माहिरा खान, एंजेला जोंसन और श्रुति हासन के साथ भी जुड़ा था।

ऐसे में आखिरकार रणबीर कपूर को आलिया भट्ट के रूप में अपनी जीवनसाथी मिल ही गई और अब फाइनली रणबीर कपूर के अफेयर की लिस्ट आलिया भट्ट के साथ शादी करने के बाद खत्म हो जाएगी। दोस्तों इस रिश्ते के बारे में आपका क्या कहना है, इस बारे में हमें अपनी राय जरूर दीजियेगा।

यह भी पढ़ें : ये है टीवी की वो मशहूर एक्ट्रेस जिनकी पहली शादी हो गई बुरी तरह विफल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button