राशिफल

राशिफल 29 जुलाई 2022 : आज इन जातकों पर रहेगी मां संतोषी की विशेष कृपा, होगा धन संपति में इजाफा, लेकिन ये रहेंगे अनचाही समस्या के शिकार

Rashifal 29 July 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 29 July 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

किसी की सुनी-सुनाई बातों पर ध्यान ना दें। दोस्तों के साथ मन मुटाव होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। संतान पक्ष की चिंता रहेगी। शत्रुता में कमी होगी। उत्तेजना व क्रोध पर नियंत्रण रखें। निवेश से लाभ होगा। अपने व्यक्तिगत जीवन में दूसरों की दखलअंदाजी दिक्कत दे सकती है। जलन की भावना से कोई आपकी पीठ पीछे नकारात्मक अफवाहें फैल सकती हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आप आज सभी कार्य दृढ़ आत्मविश्वास से पूरा करेंगे और उसमें सफलता भी मिलेगी। घर में कोई धार्मिक आयोजन भी संपन्न होगा। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। कुछ लोगों का ध्यान आपकी तरफ होगा। लोगों से आपको अच्छी सहायता मिलने वाली है। लव लाइफ आज बहुत अच्छी रहेगी। कामकाज में आ रही बाधाएं दूर होंगी। झगड़े और विवादास्पद स्थिति से दूर रहने का प्रयास करें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आपकी सलाह सबके लिए लाभकारी रहेगी। नए काम या जिम्मेदारियां मिलने की संभावनाएं हैं। आप अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ जाएगा। पति-पत्नी में किसी वजह से आपसी सामंजस्य का अभाव रहेगा। जिसका असर पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ सकता है। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। दुपहिया वाहन चलाना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

अपने अंदर अद्भुत आत्मविश्वास महसूस करेंगे और प्रत्येक काम को सलीके और व्यवस्थित रूप से करने से जल्दी ही लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे। परिवार के साथ शॉपिंग में भी समय व्यतीत होगा। साथियों के साथ अच्छी तरह से समय बीतेगा। भावनात्मक संबंधों से आप नरम हो जाएंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। योगा और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज का दिन आपके लिए सामान्य तौर पर फलदायक रहेगा। विरोधी परास्त होंगे। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। आप की धन वृद्धि होगी और कहीं से आपके पास पैसा आएगा। आपका जिद्दी स्वभाव परेशानी का कारण बन जाता है, इसलिए स्वभाव में बदलाव आवश्यक है। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। गौशाला में चारा डलवाएं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आपका अजीब रवैया लोगों को भ्रमित करेगा और इसलिए आप मे झुंझलाहट भी पैदा करेगा। जीवनसाथी जिंदगी में बदलाव लाने में मदद करेगा। किसी जरुरी कामकाज से भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन काम में सफलता भी जरूर मिलेगी। भाई बहनों के साथ समय व्यतीत होगा। किसी अप्रिय घटना को सुनकर मन दुखी हो सकता है। भारी मशीनरी के सप्लायरों को अधिक अनुकूलता रह सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

आपको अपने कार्य में मन मुताबिक सफलता मिलेगी। साथ ही कई प्रकार की सकारात्मक गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी। मन प्रसन्न रह सकता है। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। किसी अनुभवी का मार्गदर्शन अवश्‍य लें। स्वास्थ्य संबंधी लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। गृहिणियों को घरेलू वातावरण में कुछ उठापटक का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

रिश्तों में आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी और व्यवसाय में भाग्य आपका साथ देगा। दिनभर ऊर्जावान महसूस करेंगे। शाम का समय प्रियजनों से भेंट व आमोद-प्रमोद में बीतेगा। भाई बंधुओं का व्यवहार आज अधिक सहयोगपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेगा। दोस्तों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। नया कार्य प्रारंभ करने की योजना टालें। यात्रा में जल्दबाजी न करें। नौकरी व्यवसाय में सभी कार्य सक्रिय होकर करें, लाभ अवश्य मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आपका स्वाभाव थोड़ा उग्र है लेकिन शांति से काम लें। किसी पुराने साथी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। फिजूलखर्ची से बचे। रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक समस्याएं रह सकती हैं। संतान की सेहत चिंता दे सकती है। समाज में कुछ लोग आपका विरोध भी कर सकते हैं। आपकी लोकप्रियता बढ़ रही है। शेयर और तेजी-मंदी जैसे कार्यों में नुकसान हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

जल्दी परिणाम हासिल करने के लिए गलत रास्तों का चयन न करें और अपनी मर्यादा का भी ध्यान रखें। आपका क्रोध आपकी योजनाओं को बिगाड़ सकता है। वक्त के अनुसार खुद को ढालना जरूरी है। सकारात्मक विचार-विमर्श होगा। आपकी मेहनत से महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होगा। आपकी योग्यता और क्षमता पर परिवार के सदस्य गर्व महसूस करेंगे। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

अपने साथ काम करने वालों लोगों से उलझने से बचें। हँसी-मजाक में कही गयी बातों को लेकर किसी पर शक करने से बचें। करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते हासिल होंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। ऑफिस में उच्च अधिकारियों के साथ आज आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। भविष्य का डर आपको अधिक सताएगा। सार्वजनिक और भीड़ भरे स्थानों से दूर रहें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

अपने अहंकार को महत्व देते समय जाने-अनजाने में आपकी वजह से दूसरों को दुख हो सकता है। जिम्मेदारी और काम की वजह से सम्मान मिल सकता है, अहंकार से बचें। सब कुछ ठीक होने के बावजूद भी अकारण ही कोई चिंता भी रह सकती है। व्यर्थ का खर्च परेशानी में डाल सकता है। शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, सतर्क रहें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 19 July 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : सपने में सांप दिखना शुभ होता है या अशुभ, जानिए क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button