चाणक्य नीति

आचार्य चाणक्य के अनुसार ये काम करने वाले लोग जीवनभर रहते है कंगाल, नहीं होती उनके हाथों में बरकत

ये तो सब जानते है कि आचार्य चाणक्य इतिहास एक सबसे बुद्धिमान व्यक्तियों में से एक है और यही वजह है कि उनकी चाणक्य नीति के बारे में आज भी चर्चा होती रहती है। बता दे कि चाणक्य को कूटनीति, राजनीती और आर्थिक नीति के बारे में पूरी जानकारी थी। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा वह लोगों के व्यक्तित्व को समझने में भी बखूबी सक्षम थे। बहरहाल आचार्य चाणक्य की चाणक्य नीति के अनुसार इन चार लोगो के पास जीवन भर धन की कमी रहती है और हो सकता है कि आप भी इनमें से एक हो। तो चलिए अब आपको इन लोगों के बारे में विस्तार से बताते है।

आचार्य चाणक्य

चाणक्य नीति के अनुसार इन चार लोगों के पास रहता है धन का अभाव :

आलसी : सबसे पहले तो जो लोग कोई भी काम करने में आलस करते है, वो जिंदगी में कभी आगे बढ़ ही नहीं सकते। जी हां ऐसे लोग आलसी होने की वजह से धन कमाने की चिंता नहीं करते और इनके पास जो धन होता है वो भी गंवा देते है। इसलिए आचार्य चाणक्य का कहना है कि आलसी व्यक्ति पर कभी यकीन नहीं करना चाहिए और आलस्य को त्यागने के बारे में जरूर सोचना चाहिए।

चोर : आचार्य चाणक्य का कहना है कि जिन लोगों के मन में चोर होता है उनके पास भी कभी पैसा नहीं टिकता। वो इसलिए क्यूकि ऐसे लोग कुछ समय के लिए तो अच्छे बन कर पैसे कमा सकते है, लेकिन इनके पास पैसा उम्र भर के लिए नहीं टिकता। जी हां ऐसे लोगो का धन बहुत जल्दी खत्म हो जाता है और इनके पास धन का अभाव जीवन भर रहता है।

Man Wallet

ये बुरी आदतें आपको जीवन भर के लिए कर सकती है बर्बाद :

जुआ खेलने वाले : अब इसमें तो कोई दोराय नहीं कि जुआ खेलना काफी बुरी बात होती है और आचार्य चाणक्य का भी कहना है कि जुआ खेलने का मतलब अलक्ष्मी को अपने घर में आमंत्रित करना है। इससे न केवल मन अशांत रहता है, बल्कि धन को भी काफी नुक्सान होता है। बता दे कि ऐसे लोग अपने फायदे के लिए आर्थिक रूप से किसी को भी नुक्सान पहुंचा सकते है। इसलिए ऐसे लोगों से बच कर रहना चाहिए।

Gambling

स्त्रियों का सम्मान न करने वाले : इस बारे में आचार्य चाणक्य का कहना है कि जो व्यक्ति स्त्रियों की इज्जत नहीं करता, उसके घर में धन का अभाव हमेशा रहता है। वो इसलिए क्यूकि स्त्रियों को देवी का स्वरूप माना जाता है और जो व्यक्ति स्त्रियों की इज्जत नहीं करता, माँ लक्ष्मी उनसे नाराज हो जाती है। यही वजह है कि ऐसा व्यक्ति उम्र भर मेहनत करने के बावजूद भी धन के अभाव में जीता है।

तो ये है वो चार लोग जो जीवन भर धन की कमी में रहते है और अगर आप चाहते है कि आपके पास धन की कमी न हो तो आज ही इन आदतों को छोड़ दीजिये।

यह भी पढ़ें : आचार्य चाणक्य के अनुसार स्त्रियों की ये गुप्त बातें सबको पता होनी चाहिए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button