राशिफल

राशिफल 8 अक्टूबर 2020 : आज इन राशियों की आर्थिक स्तिथि में आएगा सुधार, मिलेंगे धन लाभ के अनेक सुगम रास्ते

Rashifal 8 October 2020 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 8 October 2020

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

अगर पैतृक संपत्ति बंटवारे संबंधी कोई वाद-विवाद चल रहा है तो उसे सुलझाने का उचित समय आ गया है। आमदनी के स्रोत बढ़ सकते हैं। खर्चों पर अंकुश लगाना जरूरी है अन्यथा धन हानि हो सकती है। कोर्ट सम्बंधित काम रुक सकते है। अपने स्वास्थ्य का खयाल रखें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आप दूसरों से अपेक्षा रखने की बजाय स्वयं के निर्णयों पर विश्वास रखें। आपको अवश्य ही सफलता प्राप्त होगी। अपने व्यापार में थोड़ा और मेहनत करने की जरूरत है। घरेलू जीवन कष्टमय रहेगा। ससुराल में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। अगर आप कहीं घूमने जाना चाहते है तो परिवार के किसी बड़े से सलाह जरूर करें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

नए कार्य के लिए आज का दिन उचित है। लोहे सम्बंधित कारोबार आपके लिए फायदेमंद रहेगा। मन में भरपूर आत्मविश्वास बना रहेगा। आपका उत्तेजित लहजा दूसरों को आहत कर सकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को किसी प्रकार की ऑफिशियल यात्रा करनी पड़ेगी। योगा और व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

जिसको आप बुरा भला कहते है वही आपका सच्चा मित्र बनकर सामने आएगा। पेट संबंधी विकार हो सकता है। काम होते-होते रुकने की वजह से नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। कमर का दर्द सता सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

कुछ ऐसे काम आपको करने पड़ सकते हैं जिनको करने का मूड नहीं रहेगा। मित्रों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। पति-पत्नी के संबंध सामान्य रहेंगे। दूसरों के मामलों में फालतू दखल देने से बचें। आप की मनमानी की वजह से परिवार में चिंता का वातावरण होगा। आज उधार के लेन-देन से बचें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। किसी पुराने कर्जे को लेकर आप लापरवाह न रहें। नौकरी में बदलाव की सम्भावना बन रही है। आप कई बार बातों को लेकर तनाव में आ जाते है इसलिए शांत रहें। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। आप किसी करीबी रिश्तेदार से मिलने की योजना बना रहे थे तो जल्द पूरी हो सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर अनबन व झगड़ा जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। आज आप काम पर फोकस बनाए रखेंगे। आपका बर्ताव आपके जीवनसाथी का मूड खराब कर सकता है। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। किसी गरीब को आर्थिक भेंट दें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

कोई पुराना लेनदेन जो आप भूल ही चुके थे उसका भी आपको लाभ मिलेगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है। रिलेशनशिप की वजह से तनाव हो सकता है। अपनी जमा पूंजी को खर्च करने से बचें, क्योंकि भविष्य में इसकी जरुरत पड़ने वाली है। आपको पेट और कंधे में दर्द की समस्या हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

वरिष्ठजनों की सलाह लेकर कार्य करें। आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा देंगे। दूसरों पर हद से ज्यादा भरोसा न करें। आप किसी करीबी को दिये उधार को वापस मांग सकते हैं। तनाव का असर स्वास्थ्य पर हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। सोचे हुए काम पूरे करने का समय अनुकूल है। कोई पुराना सपना पूरा हो सकता है। पार्टनर का गुस्सा आपको दुखी कर सकता है। यदि आप व्यापार बदलने का मन बना रहे हैं, तो समय अभी ठीक नहीं है। निजी जिंदगी में आप काफी खुश रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

अपने महत्वपूर्ण काम दिन के पहले पक्ष में निपटाने की कोशिश करें। कहीं से अच्छे व शुभ समाचार की प्राप्ति होगी जिससे सारा दिन खुशनुमा बीतेगा। घर के नवीनीकरण की योजना भी बन सकती है। आपको अपनी दिनचर्या को सुधारने की भी जरुरत है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की जरूरत है। परिजनों और मित्रों के साथ समय बिताकर रिश्तों में आप नया उत्साह जगा सकते हैं। ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में हैं और आपको बेहतरीन अनुबंध प्राप्त होने वाले हैं। सेहत के मामले में आप तंदरुस्त रहेंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 8 October 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : घर में चमगादड़ का घुसना माना जाता है अशुभ, अगर आपके घर में घुस जाए तो हो जाएँ सावधान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button