
राशिफल 9 अक्टूबर 2025 : आज भगवान विष्णु रहेंगे इन जातकों पर खुश, ग्रहों की स्थिति में बड़ा बदलाव, घरेलू व्यापार में होगा इजाफा, लेकिन इनको रहना होगा विरोधियों से सावधान
Rashifal 9 October 2025 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 9 October 2025
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज के दिन कार्यों में आ रहें अवरोध दूर होंगे। जिससे मन में शांति और सकारात्मक विचार आएंगे। यदि कोई महत्वपूर्ण फैसले लेना चाहती हैं तो दिन उपयुक्त है। सेहत को लेकर आज सचेत रहें। आज लोगों से बातचीत करते समय शब्दों का इस्तेमाल थोड़ा ध्यान से करें। कुत्तों को रोटी में गुड़ डाल कर खिलाएं, पारिवारिक समस्याएं कम होंगी।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज आपकी बिगड़ी हुई किस्मत अचानक खुल जाएगी। आपकी सेविंग खर्च हो सकती है। सामाजिक कार्य करने पर आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा और अटके हुए धन की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर होंगे और संतान की चिंता समाप्त होगी। जल्दबाजी में आप कुछ ऐसी बात कह सकते हैं जिससे आपके काम बिगड़ की संभावना है।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
रुके हुए कामों की शुरुआत हो सकती है। अनुचित बातों पर झगडा हो सकता है इसलिए अपने मित्रो से कुछ समय के लिए दुरी बनाकर रखे। नौकरी की दृष्टि से देखा जाए तो यह समय आपके लिए सामान्य रहेगा। अपने जीवन में अपने अलावा दूसरों की भलाई करने में भी लगाएं। काम के मामले में कुछ लोग आपसे सलाह मांग सकते हैं।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आपके घर के बुजुर्ग और बच्चे अधिक ध्यान देने की मांग कर सकते हैं। आपको थकान और तनाव के कारण काम करने का मन नहीं करेगा। अपनी कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। ध्यान रहें आज कोई भी नई चीज लेना आपके लिए हितकारी नहीं होगा। करियर के लिए यात्रा करनी पड़े तो बिलकुल भी न हिचकिचाएँ, तुरन्त करें, सफल रह सकती है।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
किसी नई जगह जाने का अवसर बन सकता है। आप कई बार बातों को लेकर तनाव में आ जाते है इसलिए कुछ समय एकांत में बिताएं। तनाव की वजह से भरपूर नींद भी नहीं ले पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा। कभी-कभी आपकी क्रोध पूर्ण वाणी आपके लिए समस्याएं उत्पन्न कर देगी। अपने व्यवहार को संयमित रखना जरूरी है। किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से घर की व्यवस्था बिगड़ सकती है।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज का दिन आनंद प्राप्ति व सुख सुविधा के साधन जुटाने के लिए श्रेष्ठ है। कुछ गलत विचार आज आपके काम में बाधा बन सकते हैं। अविवाहित लोगों को मित्रों या संबंधी पक्ष से विवाह के प्रस्ताव आएंगे। यह समय प्रेमी लोगों के लिए नए प्रेम संबंध की ओर कदम बढ़ाने के लिए श्रेष्ठतम है। अपने मित्र या जीवनसाथी को कोई उपहार दें। छात्र वर्ग के लिए दिन शुभ नहीं है।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज पड़ोसियों के बीच आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप थोड़े अनमने या चिड़चिड़े भी हो सकते हैं। जरूरतमंद लोगों की सहायता करें। गाड़ी चलाते हुए सावधानी बरतें। अन्यथा कोई दुर्घटना घटित हो सकती है। आपकी मैरेज लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य से परेशानी हो सकती है। आपको किसी दूसरी कम्पनी के साथ काम करने का मौका मिल सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
संतान को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। बात का बतंगड़ न बनाएं। अगर आप खाने पीने की चीजों का व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ मंदा रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। दूसरों का गुस्सा अपने प्रिय पर निकालने से बचें। आपका ऐसा बर्ताव आपकी शादीशुदा जिंदगी में कलह बढ़ा सकता है। स्वास्थ्य के पीछे धन खर्च हो सकता है।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज बिना किसी कारण आपके दिल में उदासी छाई रहेगी। लेकिन आप चिंता ना करें ये उदासी जल्दी ही खत्म भी हो जाएगी। पारिवारिक संबंधों में सुधार के योग बन रहे हैं। पार्टनर को दिए गए वचन को पूरा करने की कोशिश करनी होगी। अपनी झूठी छवि बनाकर किसी को भी प्रभावित ना करें। आपका झूठ तुरंत सामने आ सकता है। पुराने दोस्तों के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नए कार्य के आयोजन संपन्न होंगे। व्यापारीवर्ग एवं नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय बहुत अच्छा है। व्यापार में लाभ एवं नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप ज्यादा ही भावुक हो सकते हैं। पारिवारिक मामलों के कारण आज आप अचानक बिजी हो सकते हैं।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज विचारों में बहुत अधिक क्रिएटिविटी रहेगी। नए-नए आईडिया दिमाग में आएंगे और उन पर अमल करना फायदेमंद भी रहेगा। साथ ही आप सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करेंगे। संबंधियों के साथ भी मधुरता बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन में तालमेल की कमी हो सकती है। प्रेमियों के दिन ठीक नहीं है। नींद ना आने जैसी समस्या परेशान कर सकती है।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज जोखिम व जमानत के कार्य टालें। मित्रों व स्त्री मित्रों से लाभ होने की संभावना है। किसी सुंदर स्थल के पर्यटन की संभावना है। अनिर्णायक्ता के कारण हाथ आया अवसर जा सकता है। कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती अगर आप मन लगाकर प्रयास करेंगे। अधिकतर समय विचारों में व्यस्त रहेंगे। व्यापार एवं आर्थिक लाभ के योग हैं।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 9 October 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।