राशिफल

राशिफल 9 नवंबर 2025 : आज भगवान सूर्यदेव की कृपा से इनके जीवन में होगा सकारात्मक परिवर्तन, आर्थिक मामले रहेंगे पक्ष में, स्वास्थ्य रहेगा ठीक लेकिन इनको रहना होगा थोड़ा सावधान

Rashifal 9 November 2025 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 9 November 2025

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको अपने व्यापार में धन लाभ होगा। इस राशि के कपड़ा व्यापार से जुड़े लोगों को उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। आज आप पार्टनरशिप में कोई काम शुरू करने का मन बनायेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं, जो आपके जीवन को अधिक आरामदायक बनाएंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज किसी फंक्शन में शिरकत कर सकते हैं। आज अपने बिजनेस को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। फिजूल खर्च बढ़ सकते हैं। संतान कोई शुभ समाचार दे सकता है। लाइफ पार्टनर के लिए कोई तोहफा खरीद सकते हैं। घर में किसी के लिए शादी का रिश्ता आ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

नई शुरुआत के लिए भी दिन अच्छा हो सकता है। कामकाज बेहतर ढंग से कर पाएंगे‌। किसी समान विचारधारा के व्यक्ति से मुलाकात होगी। आपके वरिष्ठ आपको कोई खुशखबरी दे सकते हैं। जीवन साथी के साथ भावनात्मक लगाव रहेगा। आपकी उम्मीद तथा आशाएं कामयाब होगी। किसी शुभ कार्य में धन खर्च होने की संभावना है, धैर्य बनाए रखें। लेन-देन के मामलों में लापरवाही से नुकसान होने की संभावना है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज के दिन आपको थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। आपके दुश्मन आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं। आज आपको धन लाभ हो सकता है। किसी से फालतू झगड़ा ना करें। नौकरी और बिजनेस में तरक्की के मौके मिलेंगे। जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचें। सारे रुके हुए काम आज निपटा लें। आज के दिन रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

बेवजह विवाद की स्थिति बनेगी। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। नकारात्मकता रहेगी। भागदौड़ अधिक होगी। लंबे समय से जिस संपत्ति को बेचना चाह रहे हैं, वह अच्छा मुनाफा देगी। परिवार के किसी सदस्य की वित्तीय मदद कर सकते हैं। आपका अपने प्रति विश्वास आपको लगातार विजय दिलाएगा। मंत्रियों के निजी सहायकों और निजी सचिवों को झटका लग सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyआज किसी महत्वपूर्ण कार्य के पूरा होने से आपको जबरदस्त आर्थिक लाभ होगा। रिश्ते में कुुछ बड़ी उलझन दूर होते देखने को मिल सकती है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी कोई प्रमोशन या लाभदायक ट्रांसफर मिलने के योग बन रहे हैं। खानपान में सुधार करने की आवश्यकता है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। किसी भी खर्चीले काम में हाथ डालने से पहले ठीक तरह से सोच-विचार करना ठीक रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज के दिन सेहत का ध्यान रखें। अपनी संतान के भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं लेकिन जल्द ही ये चिंता दूर हो जाएगी। खर्चा आज बढ़ सकता है। परिवार में किसी से अनबन हो सकती है। धैर्य के साथ काम करेंगे तो सब अच्छे से होगा। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। ट्रैवलिंग का प्लान बन सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

बता दे कि इस राशि के लोग आज के दिन ज्यादा व्यस्त रह सकते है, लेकिन साथ ही आपको किसी दूसरे को दिया हुआ धन भी वापिस मिल सकता है। जहाँ एक तरफ ऑफिस में आपके नए दोस्त बन सकते है, वही दूसरी तरफ आप अपना काम पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे। इसके इलावा घरेलू जरूरतें भी पूरी हो सकती है। न चाहते हुए भी आपको सामाजिक समारोहों का हिस्सा बनना पड़ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज का दिन आपके लिए मुश्किल बीतने वाला है। बिना सोचे समझे कोई भी फैसला लेने से बचें, वर्ना आपकी मुसीबतें बढ़ सकती हैं। बिजनेस में दिक्कतें आ रही हैं तो परिवार से सलाह मशवरा करें। आज कोई डील पूरी हो सकती है। आज किसी से कर्जा लेने से बचें। आज का दिन अपने अधूरे काम पूरे करने के लिए बढ़िया है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

कुछ काम बनतेबनते बीच में ही रुक सकते हैं। इसकी वजह आपमें एकाग्रता की कमी होना ही है। गलत प्रवृत्ति के लोगों के साथ संपर्क ना रखें। आप धोखे के शिकार हो सकते हैं। जिसे हितैषी मानते है वहीं आपके लिए नुकसानदायक साबित होगा। इस समय फिजूलखर्ची से भी बचना जरूरी है। बच्चों पर खास ध्यान देने की आवश्यकता होगी। वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज का दिन फायदेमंद रहेगा। ऑफिस में नए मौके मिल सकते हैं जिसे हाथ से बिल्कुल भी जाने ना दें। कंपटीटर्स से संभलकर रहें। करियर के लिहाज से आज का दिन अच्छा जाएगा। ऑफिस में कई दिनों से जो मसला चल रहा है, वो आज आखिरकार सुलझ जाएगा। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyइस समय कुछ विपरीत परिस्थितियां का सामना होगा। आप उनका हल निकालने में भी सक्षम रहेंगे। किसी भी काम को करने से पहले उसकी रूपरेखा बनाना उचित रहेगा। घर के किसी सदस्य से आपको शुभ समाचार मिल सकते है। सगे-सम्बंधियों तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ घर में उत्सव का वातावरण रहेगा। खेलप्रेमियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रेम-संबंध मजबूत होंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 9 November 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : शादी से पहले दूल्हा-दुल्हन को क्यों लगाते हैं मेहंदी, जाने इसकी धार्मिक और वैज्ञानिक वजह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button