राशिफल

राशिफल 9 जनवरी 2022 : आज इन जातकों के जीवन में बन रहे हैं भाग्यवृद्धि के संकेत, वरदान साबित होगा आज का दिन, रहेंगे धन धान्य से परिपूर्ण

Rashifal 9 January 2022 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 9 January 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

दिनभर ऊर्जावान महसूस करेंगे। किसी पुराने मित्र या परिचित व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आज कुछ लोग आपकी बातों का गलत अर्थ लगा सकते हैं, इससे विवाद की स्थिति बन सकती है। किसी नई जगह यात्रा करने से बचें। छात्र शिक्षा में लाभ की प्राप्ति करेंगे। धन कमाने के लिए कई प्रकार के तरीके अपना सकते हैं। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

अगर आप अनुभवी लोगों की राय लेंगे और अपने काम में नई सोच इस्तेमाल करेंगे, तो लाभ मिलेगा। जो लोग अनाज से संबंधित काम करते है, उन्हें बड़ा लाभ हो सकता है। इसके साथ ही आप पर सूर्य देव की भी असीम कृपा बनी रहेगी। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे, क्यूकि तनाव और अनिंद्रा की शिकायत हो सकती है। गलत खान-पान और जीवनशैली की वजह से सेहत में बदलाव नजर आएगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

महिला वर्ग को अपने ससुराल पक्ष से किसी प्रकार की शिकायत रह सकती है परंतु तनाव लेने की बजाय सूझबूझ से समस्या का हल निकाले। किसी के भी व्यक्तिगत मामले में दखल अंदाजी करना आप की मानहानि का कारण भी बन सकता है। बड़ा कदम उठाने के पहले अच्छी तरह विचार कर लें। आज दूरस्थ शिक्षा से जुड़े छात्रों को आज कोई बड़ी सफलता मिलेगी। मानसिक अस्थिरता से बचें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस राशि के लोगों को कोई भी काम गंभीरता से करना चाहिए, क्यूकि लापरवाही के कारण आप किसी मुसीबत में पड़ सकते है। इसके इलावा धन से जुड़े हुए सभी काम दिन की शुरुआत होते ही संपन्न कर ले। वैसे तो आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन घर का काम अधिक होने के कारण मानसिक तनाव हो सकता है। लव लाइफ में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

भवन घर के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। व्यवसाय से सम्बद्ध जातक लाभान्वित होंगे। इंजीनियरिंग और मेडिकल के छात्रों को उनकी मेहनत का परिणाम मिलेगा।  पिछले कुछ समय से किसी खास कार्य के प्रति चल रही मेहनत के अनुकूल परिणाम सामने आएंगे। समाज में आपकी योग्यता व काबिलियत की सराहना होगी। योगा और व्यायाम अवश्य करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

इस राशि के लोगों के बनते हुए काम बिगड़ सकते है, जिसके कारण आपको काफी गुस्सा आ सकता है। ऐसी स्थिति में आपको शांत रहना चाहिए और डायबिटीज के शिकार व्यक्ति को नियमित अपनी जाँच करवानी चाहिए। वही जो लोग स्पोर्ट्स का बिजनेस करते है, उन्हें वर्तमान समय में धैर्य रखने की जरूरत है। आपके दांपत्य जीवन के लिए यह जीवन के सबसे कठिनाई समय में से एक हो सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आपके दिन की शुरुआत बेहद शुभ रहेगी। अगर आप बिना साझेदारी के व्यापार करते हैं तो परिणाम आपके अनुरूप हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में आपको कुछ चुनौतियों का अवश्य ही सामना करना पड़ सकता है। आपको कमर के दर्द से परेशानी हो सकती है। निकट परिचय में उधार दिया धन अटकने से परेशानी हो सकती है। अन्तरंग सम्बन्ध रूप बदल सकता है। ध्यान-प्राणायाम पर बल दें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

किसी नए काम को शुरुआत करने संबंधी योजनाएं बनेंगी। आप बस अपने काम समय पर पूरा करने की कोशिश करें। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। युवा वर्ग को किसी वजह से करियर संबंधी योजना को भी स्थगित करना पड़ सकता है। वर्तमान मौसम की वजह से किसी प्रकार का इंफेक्शन हो सकता है, ज्यादा भीड़ भाड़ और पोलूशन जैसे इलाके में जाने से परहेज करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

किसी के सामने ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। क्रोध में आकर कोई पारिवारिक और व्यापारिक बड़ा फैसला ना लें तो बेहतर होगा। कोई दोस्त आपको स्वार्थी साबित कर सकता है, सावधान रहें। मानसिक तौर पर आप सक्रिय रहेंगे। रोजमर्रा के कामकाज में बदलाव की कोशिश हो सकती है। गौशाला में हरा चारा डलवाएं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। कोई आपको दिल से सराहेगा। काम के बीच-बीच में थोड़ा आराम करें एवं देर रात्रि तक कार्य न करें। नया वाहन खरीद सकते हैं। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों का काम का बोझ बढ़ता हुआ नजर आएगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। धन का आगमन हो सकता है। जिन दोस्तों से अरसे से मुलाकात नहीं हुई है, उनसे मिलने के लिए सही समय है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इनकम के साथ-साथ खर्चों की भी स्थिति रहेगी। किसी मित्र या बाहरी व्यक्ति से पैसे संबंधी कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। सिर दर्द व थकान जैसी दिक्कत महसूस हो सकती है। परिवार के लोगों के साथ आपको मनपसंद खाना खाने का अवसर मिल सकता है। नर्सिंग आयटमों के सप्लायरों को कार्य-विस्तार का अवसर मिल सकता है। खाद्य तेलों के कारोबारियों के लिए अच्छा दिन है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आप जिस कैरियर के बारे में सोच रहे हैं, उसके बारे में अपने दोस्तों की सलाह लेने में जरा भी ना हिचकिचाएं। अपने पार्टनर पर भरोसा बनायें रखें। जो लोग कभी आप को अपना आदर्श मानते थे, वे ही आज आप के किये कार्यों में खामी निकालेंगे। र्चों पर काबू रखने की कोशिश करें और सिर्फ जरूरी चीजें ही खरीदें। परिजनों के साथ संबंध मजबूत रहेंगे और सभी का प्यार और सहयोग आपको मिलेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 9 January 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : सूर्यास्त के समय भूलकर भी ना करे ये गलतियां, माँ लक्ष्मी होती है नाराज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button