
राशिफल 8 जुलाई 2025 : आज इन जातकों के सभी संकट हरेंगे बजरंग बली हनुमान जी, स्वास्थ्य रहेगा ठीक, परिवारिक जीवन होगा सुखद, लेकिन इनको रहना होगा विरोधियों से सावधान
Rashifal 8 July 2025 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 8 July 2025
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
नए कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। अच्छी खबर मिलने से प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। आपको अपने रिश्तेदारों से परेशानी हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। यात्रा करना फायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा। जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रह सकती है। घरेलू वातावण से आप ऊब चुकें है, खुद को रिफ्रेश करने के लिए कहीं घूमने जाएँ। गलत खानपान की वजह से पेट खराब हो सकता है।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज आप गलत संगति से बचने की कोशिश करें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कर्मक्षेत्र की बात करें तो कार्यों को लिए दिन चुनौतियों भरा हो सकता है, दूसरों की जिम्मेदारी भी आपके कंधों पर आ सकती है। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। माता से धन प्राप्ति हो सकती है। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आपके काम की उचित प्रशंसा होगी।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज आपके जीवन में आने वाले सभी प्रकार के कष्टों का निवारण होगा। आज के दिन सभी कार्यों को मन से करना है, क्योंकि आज किया हुआ कार्य आपको भविष्य में अच्छे परिणाम देगा। परिस्थितियां आपके पक्ष में होगीं। मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी अथवा प्रेम पात्र पर क्रोध करना उचित नहीं रहेगा। स्वास्थ्य में भी कुछ उतार-चढ़ाव होगा।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
मन में सकारात्मक विचारों का प्रवाह होगा, जिससे आपको काम करने की अधिक ऊर्जा मिलेगी। बहरहाल अगर किसी बात को लेकर चिंता बनी हुई है, तो उसका हल भी जल्दी ही मिल जाएगी। जहाँ एक तरफ परिवार में शांतिपूर्ण माहौल बना रहेगा, वही दूसरी तरफ जीवनसाथी से हल्की फुल्की नोंक झोंक हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा रहेगा।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
दिन की शुरुआत में काम की अधिकता के कारण बहुत अधिक मेहनत रहेगी। परंतु मेहनत के उचित परिणाम भी मिलने शुरू हो जाएंगे। लेन-देन में सावधानी रखें। आपको कुछ नए अनुभव प्राप्त होंगे। इस राशि के शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को बेहतर परिणाम मिलेंगे। अचानक ही घर में मेहमानों के आगमन से घर की व्यवस्था थोड़ी अस्त-व्यस्त हो सकती है। उधार दिया पैसा न आने से मुश्किलें बढ़ेगी।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। स्वभाव में बदलाव देखने को मिल सकता है। आपको खानपान में थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है। आत्मविश्वास बना रहेगा। आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती है। आप अपनी शारीरिक सुंदरता की ओर बहुत ध्यान देंगे और पसंदीदा ड्रेस पहनेंगे। प्रेमियों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा। आपकी सेहत ठीक रहेगी।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
समस्याएं खत्म होने में थोड़ा समय लग सकता है। परिवार के छोटे सदस्यों के बारे में चिंता रहेगी। जो व्यापारी व्यापार में बदलाव करना चाहते हैं, उनको सोच-विचार कर निर्णय तक पहुँचना चाहिए। युवा वर्ग को नौकरी के लिए आज अधिक प्रयास करना होगा, सफलता हाथ लग सकती है। आज आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
अपनी जिम्मेदारियों के प्रति आप सचेत रहे। कोई पार्ट-टाइम काम भी आपको मिल सकता है। एक्स्ट्रा काम में किसी की मदद मिल सकती है। पुराने कुछ मामलों में अनबन खत्म हो सकती है। यदि कोई बड़ा चिकित्सकीय उपाय या ऑपरेशन करवाना है तो अभी रुक जाइए। परिवार के सभी लोग आपकी निष्पक्षता की तारीफ करेंगे। अपने व्यवहार से किसी करीबी का सर्वश्रेष्ठ निकलवाने में सफल होगें।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज भाग्य आपका साथ ज़रूर देगा। दिन की शुरुआत में आपको थोडी बहुत प्रतिकूलताओं का सामना करना पडे़गा। प्रमोशन के भी नये रास्ते बनते दिखाई दे रहें है। इलेक्ट्रॉनिक का व्यापार करने वाले कुछ निराश होते देखेंगे, व्यापारिक मामलों में लाइफ पार्टनर और बिजनेस पार्टनर की राय लेनी चाहिए। पारिवारिक जीवन में समय अनुकूल रहेगा। किन्तु कोई भी निर्णय आवेश में ना लें।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज के दिन कम से कम जिम्मेदारियां लें। आर्थिक जीवन में आज खुशहाली रहेगी। इसके साथ ही आप किसी पुराने कर्जे से भी मुक्त हो सकते हैं। बड़ों की सलाह सफलता की कुंजी साबित होगी। कमर से जुड़ा दर्द परेशान कर सकता है। किसी निकट परिजन से मनोवांछित सहयोग मिल सकता है। बेकरी आयटमों के थोक विक्रेताओं के लिए समय अच्छा रह सकता है।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
व्यापारी लोगों के लिए आज का दिन काफी शुभफलदायी है। जीवन के उतार-चढ़ाव से घबराएं नहीं, यह मुश्किल समय भी बिना नुकसान पहुंचाए चला जाएगा। आज आप पसंदीदा काम निपटाने और शौक पूरे करने के लिए समय निकाल सकते हैं। रिलेशनशिप और वैवाहिक जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी। आज अपने खाने-पीने पर ध्यान दें, स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
बेहतरीन ग्रह गोचर बना हुआ है। हालांकि इसका सदुपयोग करना आपकी योग्यता पर भी निर्भर करता है। आज आपका कोई सपना साकार होने वाला है। इसलिए अपने कार्यों पूरी तरह ध्यान केंद्रित रखें। विवाहित लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। इस बात का ध्यान रखें कि किसी को भी बिन मांगे सलाह ना दें वरना इसका खामियाजा आपको ही भुगतना पड़ सकता है।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 8 July 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।