राशिफल

राशिफल 7 जुलाई 2020 : आज हनुमान जी की कृपा से काफी खुशहाल रहेगा इन राशियों का दिन, अटके काम होंगे पूर्ण

Rashifal 7 July 2020 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 7 July 2020

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आपको कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी मिल सकती है जिसका असर आपके करियर पर पड़ेगा। आपके व्यक्तिगत जीवन में कोई परेशानी नहीं होगी, परंतु रोमांस में कमी हो सकती है। सेहत को लेकर गंभीर रहें। खान पान पर विशेष ध्यान दें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो बो :

व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य ही बनी रहेगी। आप कुछ झुंझलाहट महसूस कर सकते हैं क्योंकि लंबे समय से बिना तरक्की के एक ही जगह पर फंस गए हैं। आज आप अपने अतीत की यादों में खोए रह सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आपको उन लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के प्रति सचेत रहना होगा जिनकी आप परवाह करते हैं। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होने के योग बने रहेंगे। आज आपमें ऊर्जा की थोड़ी कमी महसूस हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

Cancer Astrology

संतान से संबंधित खास बात संभव है। करियर में आगे बढ़ने के सुनहरे मौके मिलेंगे। काम को लेकर आप सजग रहेंगे। परंतु कम आत्मविश्वास के चलते काम करने में खुद को आप असजह पा सकते हैं। सेहत पर विशेष ध्यान बनाए रखें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

किसी भी तरह की बहस में हिस्सा न लें। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। आपको झूठे आरोपों से स्वयं को बचाने की आवश्यकता है। धन को लेकर अधिक चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, रूका हुआ धन भी आपको मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

किसी भी कार्य में जल्दबाजी या गुस्सा नुकसानदायक हो सकता है। किसी रिश्तेदार या पारिवारिक सदस्य से वाद-विवाद की स्थिति आ सकती है, संयम बरतें। आपको साथी के साथ अधिक समय बिताना चाहिए। उनकी भावनाओं का ख्याल रखें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन खाने-पीने में सचेत रहें। यह महीना विद्यार्थियों के लिए एक बहुत ही सही समय है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी व नये योजना को प्रारूप देने में इसे लगाएं। आप पर काम का बोझ बहुत बढ़ गया है और आप कुछ थका हुआ सा महसूस करने लगे हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

Scorpio Astrology

इस समय आपको किसी को भी धन देने से बचना चाहिए। निवेश करते समय अधिक सचेत रहे हैं। परिवार के लिए समय ठीक है, आपको परिजनों का सहयोग मिलेगा। पुराने काम पूर्ण होने के आसार बन रहे है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

कोई नया काम शुरू करते वक्त सावधान रहें। परिवार में आनंद एवं उत्साह का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य का भरपूर आनंद लें सेहत को लेकर आपको अधिक चिंता करने की जरूरत नहीं है। आज आपसे कोई उधार मांग सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज कुछ नया करने का मौका मिलेगा, इससे पीछे न हटें। आपके मन में जो भी बातें घूम रही हैं, उन पर किसी और के साथ सोच-विचार करेंगे, तो फायदा होगा। किसी खास मामले को लेकर परिवार से बातचीत हो सकती है‌।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आपके लिए दिन सामान्य रहेगा। पैसों की स्थिति को लेकर थोड़ा विचार भी कर सकते हैं।‌ लेन-देन और निवेश के मामलों में नई प्लानिंग करेंगे। एक साथ कई काम भी संभालने पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यह समय आप पर भारी है लेकिन कुछ बाद सब सही होगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

 आप जिसे अपनी समस्या समझ रहे हैं, वही थोड़े समय बाद आपके लिए जीवन में पॉजिटिव बदलाव लाने वाली साबित हो सकती है। हाल ही में कुछ नए दोस्त मिल सकते हैं, नए संबंधों से आपको फायदा होने की उम्मीद है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 4 July 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : शिवलिंग पर भूल कर भी न चढ़ाएं ये चीजें, वर्ना भगवान शिव जी हो सकते है नाराज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button