
राशिफल 7 दिसंबर 2025 : आज भगवान सूर्यदेव रहेंगे इन जातकों पर खुश, मंजिल की तरफ बढ़ेंगे आगे, स्वास्थ्य देगा साथ, घरेलू समस्याएं होंगी खत्म, पढ़ें आज का राशिफल
Rashifal 7 December 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 7 December 2025
Aaj Ka Rashifal

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। छोटे पैमाने पर नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। आज आप अपनी खामियों को पहचान कर उन्हें दूर करने की कोशिश कर सकते हैं। इस राशि के लोगों को आर्थिक पक्ष को लेकर सावधान रहना होगा। आज बेवजह के खर्चे करने से बचें। आज आपको किसी भी तरह की गलतफहमी से बचना चाहिए।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आर्थिक संदर्भ में धन की रुकावट आपके असंतोष का कारण हो सकती है। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। कुछ जातकों को आज के दिन अचल संपत्ति से भी लाभ मिलने की संभावना है। यदि कोर्ट-कचहरी के किसी मामले को लेकर परेशान चल रहे थे तो उसका हल भी आज मिलने की संभावना है। किसी फालतू विवाद या झंझट से बचने के लिए आप किसी पर भी आंख बंदकर के भरोसा न करें।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
व्यक्तिगत बातों से ब्रेक लेकर कुछ नई बातों पर ध्यान देने की कोशिश आपके द्वारा की जाएगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। धन लाभ के साथ खर्च का भी योग बन रहा है। आप अपने महत्वपूर्ण आर्थिक फैसले जल्दबाजी में न लें। भाइयों का व्यवहार दुःखी कर सकता है। तनाव की अधिकता न हो, इस बात का खास ध्यान रखें।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज आप कुछ समय मनोरंजन में बितायेंगे। अगर आपको कार्यस्थल पर किसी चीज को लेकर कुछ शंकाएं हैं, तो उसे साझा करें या वरिष्ठों के साथ स्पष्ट करें। अपनी भावनाओं पर काबू रखें और अपने कर्तव्य निभाते रहें। अचानक से आ रहे बदलाव से मानसिक स्थिति भी बदल सकती है, लेकिन तुरंत जिस वक्त जो सही निर्णय है, उसे ले पाएंगे।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
नई परियोजनाओं पर कार्य शुरू कर सकते हैं। आमदनी में मनोवांछित सुधार होने की संभावना है। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं। दूसरों से सहायता की उम्मीद रखना व्यर्थ रहेगा। जीवन शैली को सकारात्मक बनाकर रखने से आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। ध्यान और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज आपका आकर्षण बढ़ सकता है। किसी नए कार्य-उपक्रम को प्रारंभ कर पाएंगे। उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। सांस्कृतिक या मांगलिक कार्य में हिस्सेदारी रहेगी। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा। चुनौती जैसी हर हालत में व्यावहारिक रहें। आप किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं। यदि आज किसी से धन का लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो उसमें आपको कुछ समय के लिए रुकना ही बेहतर रहेगा।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
कार्य सफलता और प्रतिस्पर्धियों पर विजय का नशा आपके दिलोदिमाग पर छाया रहेगा, जिससे अब प्रसन्नता अनुभव करेंगे। आप भी चिंतामुक्त रहेंगे। दूसरों को यह बताने के लिए अत्यधिक उतावले न हों कि आप कैसा महसूस कर रहे हैं। व्यापार अच्छा चलेगा, लाभदायक समझौते हो सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
रुटिन से चलने पर आप मानसिक शांति के साथ काम कर पाएंगे और आपकी सेहत अच्छी रहेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा, लेकिन संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। अनावश्यक खर्चे सामने आ सकते हैं, उन पर नियंत्रण रखें। आप धर्म या समाज से कामों से जुड़ेंगे।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
घर में बदलाव संबंधी रुकी हुई योजनाओं पर पुनर्विचार होगा। और आपकी सलाह को उचित महत्व दिया जाएगा। कोई रुका हुआ पैसा वसूल करने के लिए समय अनुकूल है। परंतु इस समय निवेश संबंधी गतिविधियों में जल्दबाजी ना करें। कुछ नया करने या बदलाव करने जैसे कार्यों के लिए समय अनुकूल नहीं है। ऑफिस में बॉस व उच्चाधिकारियों के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
खर्चों पर अंकुश लगाना जरूरी होगा। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। संतान के कारण चिंतित रहेंगे। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। मैत्री संबंध मधुर होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनोरंजन के लिए आप कहीं घूमने जा सकते हैं। मित्रों और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय गुजार सकेंगे।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज कोर्ट कहचरी से आपके पक्ष में न्याय आएगा। मेहनत आपकी रंग लाते हुए देखने को मिल सकती है। व्यापारी वर्ग अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए कुछ नयी योजनायें बनायेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य का पूरा पूरा ध्यान रखें। आप अपने जमीन-जायदाद के पेपरों को संभाल कर रखें। रोमांटिक मूड आपका बेहतर बना रह सकता है।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
घर और काम दोनों जगह की चिंता आपकी के लिए तकलीफ का कारण बन सकती है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। समय कम है काम ज्यादा मन लगा कर अपने कार्य में लग जाएं, सफलता मिलेगी। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव है। किसी तरह की एलर्जी होने की आशंका बन रही हैं।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 7 December 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।






