राशिफल

राशिफल 6 मार्च 2026 : सूर्य और मंगल की खास चाल से इन राशियों की तरक्की तय, अचानक मिल सकती है खुशखबरी, स्वास्थ्य देगा साथ लेकिन ये रहें थोडा संभलकर

Rashifal 6 March 2026 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 6 March 2026

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपके जीवन में कई बड़े बदलाव हो सकते हैं, जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध होंगे। यात्रा फायदेमंद लेकिन महंगी साबित होगी। सफलताओं को अपनों के साथ साझा करेंगे। उत्सव आयोजन में शामिल होंगे। कारोबार के कुछ कार्य और जिम्मेदारियों को लेकर खुल के बात करना काफी आसान होगा। जीवनसाथी से भरपूर साथ मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज भावनात्मक संतुलन बनाए रखना जरूरी है। कार्यक्षेत्र में थोड़ी मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है, लेकिन परिणाम संतोषजनक रहेंगे। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा और घर में शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, विशेषकर पेट से जुड़ी समस्याओं से सावधान रहें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह कर पाएंगे। भाई-बंधुओं के साथ संबंधों में निकटता आएगी। सामाजिक रूप से मान-सम्मान में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। राजनीति के क्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे। संतान से संबंधित चिंता सता सकती है। सामाजिक क्षेत्र में उच्च पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति संभव है। व्यापारियों के लिए फायदे का समय है। निवेश का लाभ मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कारोबार में वृद्धि के योग हैं। आपका ध्यान लक्ष्य से भटक सकता है। किसी बात को लेकर साझेदारों से मतभेद की आशंका। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से कूटनीतिक तरीके से डील करें। सरकारी क्षेत्र के काम में आपको मानसिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है। यात्रा के योग बन रहे हैं, लेकिन रुकावटों का सामना भी होगा। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrologyआज का दिन संवाद और संपर्क बढ़ाने के लिए शुभ है। कार्यक्षेत्र में आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे और नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। व्यापार में लाभ संभव है। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, पर मानसिक तनाव से बचें। यात्रा के योग बन सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

सामाजिक दृष्टि से अपमानित न होना पड़े इसका ध्यान रखें। नौकरी बदलने का अवसर मिल सकता है जो आपके लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक साधनों में वृद्धि होगी परंतु किसी भी प्रकार के अनुचित कार्य को करने से बचें। खुद को आनंद देने वाली बातों में थोड़ा समय बिताएं। तला हुआ और मसालेदार खाना नजरअंदाज करें। अपनों का व्यवहार दुःखी कर सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज का दिन धैर्य और समझदारी से कार्य करने का है। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिरता और मेहनत से सफलता मिलेगी। व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत हैं, पर निवेश सोच-समझकर करें। परिवार का सहयोग मिलेगा और घर में सुखद वातावरण रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आप बहुत मेहनत और ईमानदारी से काम कर रहे हैं, इसका परिणाम आपको भविष्य में मिलेगा। धन के मामले में थोड़ी सी लापरवाही आपको परेशान कर सकती है, इसलिए इस पर नजर जमाए रखें। आकस्मिक यात्राएं लाभकारी हो सकती हैं। मानसिक सुकून पाने के लिए कुछ समय एकांत में जरूर व्यतीत करें। व्यायाम तथा प्राणायाम को भी समय दें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज घर में धार्मिक कार्य हो सकते है। पढाई लिखाई में रुचि बढ़ सकती है। रक्तचाप से संबंधित रोगियों को अपना ध्यान रखना चाहिए। पारिवारिक जीवन में क्रोध और वाणी पर नियंत्रण नहीं रखेंगे तो कहासुनी हो सकती है। आज आप पुरानी समस्याओं का समाधान निकालने की कोशिश करेंगे। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपके नए-नए लोगों से संपर्क बन सकते हैं। आपको दफ्तर में आपके सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे लेकिन जोश में होश न खो बैठें इस बात का ध्यान रखें। वाणी और व्यवहार संतुलित रखिएगा नहीं तो भाई-बहनों से बीच मनमुटाव भी हो सकता है। वरिष्ठ आपके काम को सराहेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrologyआज का दिन नई शुरुआत के लिए अनुकूल है। आपके अंदर ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा, जिससे अधूरे कार्य पूरे करने में सफलता मिलेगी। नौकरी में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा और पदोन्नति के संकेत मिल सकते हैं। व्यापारियों को नए ग्राहकों से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन बड़े खर्च से बचें। परिवार में किसी शुभ समाचार से खुशी का माहौल बनेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज किसी नए कार्य की शुरुआत करने से समाज में अलग पहचान बनायेंगे। इससे आपके माता-पिता को बड़ी खुशी होगी। आपका कोई कार्य बिना योजना जल्दी हो सकता है| इसकी वजह से आपका मन अति प्रसन्न होगा। विदेश जाने के योग हैं। विदेश से शुभ समाचार मिल सकता है। नए कार्य का आरंभ कर सकेंगे। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुखद अनुभूति करेंगे। आप आत्मविश्वास व ऊर्जा से भरपूर रहेंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 6 March 2026 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : क्या मंदिर में रखनी चाहिए पितरों की तस्वीर, जानिए कितना सही और कितना गलत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button