राशिफल

राशिफल 28 अक्टूबर 2025 : आज भगवान बजरंग बली हनुमान जी हरेंगे इन जातकों के सभी संकट, पुराने कर्ज से मिलेगा छुटकारा, प्रेम संबंध होंगे अनुकूल, लेकिन विरोधियों से रहें थोड़ा संभलकर

Rashifal 28 October 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 28 October 2025

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

कारोबार को विस्तार करने के लिए बेहतर समय है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। आने वाला समय आपके लिए आनंद दायक रहेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता और पराक्रम में वृद्धि होगी। शाम को प्रेमी, जीवनसाथी या परिवार के किसी सदस्य से आपकी अनबन हो सकती है। ननिहाल पक्ष से अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज नौकरों और सहकर्मियों से परेशानी होने की संभावना को खारिज नहीं किया जा सकता है। आपकी इनकम अच्छी रहेगी। जल्दी कामयाबी पाने के चक्कर में कोई गलती न कर बैठें, इस बात का ध्यान रखें। धैर्य बनाए रखना आपके हित में रहेगा। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। वैचारिक रूप से दृढ़ता रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज के दिन आपको थोडी बहुत प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन आपके विरोधी भी दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे। जोखिम लेने से बचे। संयम रखे आपको सफलता जरूर मिलेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। आज आपकी सृजनात्मक शक्ति श्रेष्ठ रहेगी। बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज करियर में आपको कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। आपकी किसी पुरानी गलती से आज आपको सबक लेना होगा। कार्य व्यवहार से जुड़े सभी मामले आज सुलझेगे। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा की ओर सतर्क रहना होगा। अपने गुरु का आशीर्वाद लें, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कोर्ट-कचहरी के काम सुधरेंगे। पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आपका मन कुछ द्विधायुक्त रहेगा। अप्रत्याशित स्रोतों से आय का सृजन होता रहेगा। आर्थिक दृष्टि से आपके लिए आज का दिन लाभदायी है। आज मित्र या परिवार के सदस्यों के साथ भोजन का आनंद उठा सकते हैं। दूसरों के लिए खराब नीयत रखना मानसिक तनाव को जन्म दे सकता है। आप अपने बच्चों का मार्गदर्शन कर सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज जोश में आकर ऐसा कोई गलत कदम नहीं उठाना चाहिए जिससे कि आपको बाद में पछताना पड़े। मन में कुछ नया करने का जोश और जुनून दिखाई देगा। खाने-पीने के व्यापारियों के लिए अच्छा समय है। छात्रों को विशेषज्ञ शिक्षकों से मदद मिलेगी। किसी पर अति भरोसा करना तनाव दे सकता है। परिवार के साथ जितना समय व्यतीत करोगे उतना आपके लिए अच्छा रहेगा। पेट के रोगों में बढ़ोतरी होगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyआज कोई व्यक्ति आपके समक्ष कोई प्रस्ताव पेश करेगा, उसके बहकावे में न आएं। कुछ लोग जलन की भावना से आपके खिलाफ गलत अफवाह फैला सकते हैं। जीवनसाथी से मदद मिल सकती है। घर के मामले सुलझा लेंगे। सबसे विनम्र होकर बात करें। भाई से नोंकझोंक हो सकती है। अनाथालय में भोजन के लिए धनराशि भेंट करें। झुंझलाहट से बचने के लिए शांतचित्त रहें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज का दिन सफलता भरा है। धन के व्यय की संभावना रहेगी। आपके व्यवसाय की कुछ दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी और अविवाहित जातकों के जीवन में आज किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है। आपका आध्यात्मिकता की ओर रुझान अधिक रहेगा। मानसिक रूप से आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

व्यक्तिगत मार्गदर्शन आपके रिश्ते में सुधार लाएगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। महिला राजनेता या अधिकारी का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में प्रगति होगी। नए संबंध बनेंगे। आपका पारिवारिक-जीवन आरामदायक परिवेश से खुश रहेगा और सामाजिक रूप से आप अधिक लोकप्रियता हासिल करेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज अपने मनपसंद कार्य करने का पूरा अवसर मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आप विवाह के बंधन में बंधने का भी फैसला ले सकते हैं। किसी काम की गति धीमी हो सकती है। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ भी सकती है। अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। आपको किसी कीमती वस्तु की भी प्राप्ति हो सकती है। आप नए वस्त्रों और आभूषणों की भी खरीदारी कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपकी योजनाओं में आखिरी समय में बदलाव हो सकते हैं। समय आपके अनुकूल कम ही होगा। आपको अपनी ऊर्जा को इधर-उधर के कामों में लगाने से अच्छा है कि आप अपने रुके हुए कामों को पूरा करें। अध्ययन व अध्यात्म के प्रति रुचि बढने से विद्यार्थियों का मन प्रसन्न रहेगा। आज लापरवाही से बचें, वरना पूरी मेहनत पर पानी फिर जाएगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआज आपका दिन उत्तम रहेगा। अपना काम और अपनी जिम्मेदारियों को न टालें। बीती बातों को भुलाकर अपने रिश्तों की नई शुरुआत करें। धन लाभ के नए स्रोत मिल सकते हैं। सलाह है कि छोटे-मोटे प्रलोभन से खुद को दूर रखने की कोशिश करें, नहीं तो लाभ की बजाय नुकसान हो सकता है। आप की उन्नती से विरोधी को तकलीफ हो सकती है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 28 October 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इस रूप में दिखाई दे काला कुत्ता तो समझ जाएं प्रसन्न हैं शनिदेव, ये संकेत माने जाते हैं खास

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button