राशिफल

राशिफल 27 मार्च 2021 : इन जातकों के लिए काफी शुभ रहेगा आज का शनिवार, भगवान शनि खोलेंगे किस्मत के ताले, मिलेंगे लाभ के अनेक अवसर

Rashifal 27 March 2021 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 27 March 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

सबसे पहले अगर हम मेष राशि वालों की बात करे तो इस राशि के लोग कही घूमने जाने की प्लानिंग बना रहे है, लेकिन इस प्लानिंग में कई रुकावटें आ सकती है। इसके इलावा बच्चों को लेकर ज्यादा चिंता न करे और घर में भी शांति का माहौल बनाएं रखे। जहाँ एक तरफ आज करियर में प्रगति होगी, वही दूसरी तरफ भाई-बहन का रिश्ता अटूट रहेगा। हालांकि तनाव और अधिक मेहनत के कारण   कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है, इसलिए स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस राशि के लोगों की कार्यस्थल पर कुछ लोगों द्वारा आलोचना हो सकती है, लेकिन फिर भी सामाजिक कार्यों में आप का काफी सहयोग रहेगा। हालांकि घर के कार्य आपको थोड़ा तनाव दे सकते है और परिवार में भी आपसी मतभेद हो सकता है। आज मानसिक रूप से दिन अच्छा रहेगा और धर्म कर्म के कामों में आपकी रुचि बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस राशि के लोग वीकेंड पर घर में रह कर ही कुछ अच्छा कार्यक्रम बना सकते है। इसके साथ ही आज आपको कुछ नयी जिम्मेदारियां मिल सकती है और आप नई जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। हालांकि नींद ना आने की वजह से आज आपको थकान और चिड़चिड़ाहट महसूस हो सकती है। इसके इलावा प्रेम जीवन अच्छा रहने वाला है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस राशि के लोगों का घरेलू सुविधा का स्तर बढ़ सकता है और आस पड़ोस के लोगों के साथ भी मधुर संबंध बनेंगे तथा घर में मेहमानों का आगमन भी होगा। हालांकि आज आपको अपने कामकाज पर ध्यान लगाने की जरूरत है और आज आपके जीवन में आपको कई प्रकार के बड़े बड़े परिवर्तन देखने को मिलेंगे। आज आपका मूड काफी बेहतर रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस राशि के लोगों को शनिदेव की कृपा से किसी बड़े और अच्छे परिवर्तन का संकेत मिल सकता है। हालांकि आज आपका अपने बड़े भाई और पिता से विचारों को लेकर मतभेद हो सकता है लेकिन वे आपका भला ही चाहते है। बता दे कि परिवार के सदस्य किसी चीज की मांग भी कर सकते है और जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस राशि के लोगों को जीवनसाथी द्वारा मिले सुझाव को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। वही अगर आज आप अपनी जीवनशैली को बदलेंगे तो इससे आपको लाभ होगा। इसके इलावा किसी भी महत्वपूर्ण काम को लेकर जल्दबाजी ना करे और स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। हालांकि संतान के लिए आज खास खर्च करना पड़ सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyइस राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी यादगार रहेगा। हालांकि स्वभाव पर नियंत्रण रखे, क्यूकि गुस्से में किसी के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। इसके साथ ही घर परिवार की खुशियां बनाए रखने के लिए यह समय बहुत मददगार है। वही नौकरी पेशा लोगों को कोई ऑफिशियल यात्रा भी करनी पड़ सकती है और अपने मित्रों के माध्यम से आपका कई खास लोगों से परिचय भी होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस राशि के लोग कई नई और ऑनलाइन योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं और आज के दिन परिवारिक माहौल भी खुशनुमा रहेगा। हालांकि महंगी खरीददारी न करे और बेकार का खर्च ना होने दे। बता दे कि स्वास्थ्य के मामले में शारीरिक और मानसिक रूप से आज का दिन अच्छा रहेगा। इसके इलावा किसी अच्छी बात को लेकर आपकी सराहना हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस राशि वालों का दिन धन के मामले में उतार चढ़ाव वाला रहेगा, क्यूकि थोड़ी सी लापरवाही के कारण आपको परेशानी हो सकती है, इसलिए सतर्क रहे। हालांकि आकस्मिक यात्राएं आपके लिए लाभकारी हो सकती है और अचानक ही किसी पुराने मित्र से मुलाकात भी होगी। आज पारिवारिक सदस्यों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा और आज कोई आपकी भावनाओं का नाजायज फायदा उठा सकता है। इसलिए सावधान रहे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस राशि के लोगों का का दिन आनंदमय और उत्साहपूर्ण मानसिकता से भरा रहेगा। यहाँ तक कि प्रेम-प्रसंग में भी अनुकूलता रहेगी और नई साज सजावट से घर की शोभा में खूब अभिवृद्धि होगी। बता दे कि संयुक्त परिवारों में किसी प्रकार की कलह की स्थिति बन सकती हैं, लेकिन कारोबारियों के लिए आज का दिन काफी शुभ होगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस राशि के लोगों का आज का दिन कुछ अस्त-व्यस्त रहेगा और खरीददारी करने में भी ज्यादा समय व्यतीत होगा। हालांकि घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा और आज आपको अचानक कोई गिफ्ट मिल सकता है। बहरहाल जो लोग अनाज से संबंधित कारोबार करते हैं, उन्हें बड़ा मुनाफा हो सकता है। इसके साथ ही किसी की बातों में न आएं, क्यूकि किसी की बातों में आने से आपका बनता हुआ काम बिगड़ सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyइस राशि के लोगों को आगे बढ़ने के नए अवसर मिलने वाले हैं और आर्थिक लाभ भी होने वाला है। इसके इलावा दोस्तों के साथ मौज मस्ती में समय व्यतीत करने से आपके कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। हालांकि किसी गरीब को कुछ खाने की चीजें दान में देने से भला होगा और पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। बता दे कि किसी बाहरी व्यक्ति का अपने पारिवारिक जीवन में जरा भी हस्तक्षेप ना होने दें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 27 March 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : आपके शरीर के हर तिल का होता है अपना एक महत्व, जानिए इनका वैज्ञानिक मतलब

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button