
राशिफल 27 अगस्त 2025 : आज भगवान गणेश की कृपादृष्टि करेगी इन जातकों को मालामाल, सार्थक होंगे नए काम, संतान सुख संभव लेकिन इनको रहना होगा थोड़ा सावधान
Rashifal 27 August 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 27 August 2025
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी जो आपके दिल के बहुत करीब हैं। आज आपकी तारीफ होगी। आप मेहनत पर ध्यान दें, कार्य में सफलता मिलेगी। हनुमानजी की आराधना करके शुरू किया गया काम लाभदायक सिद्ध होगा। समय पर आवश्यक वस्तु न मिलने से खिन्नता रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा इसलिए किसी भी प्रकार की चिंता न करें।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज आपको नई ताकत का अनुभव होगा। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। बच्चे आज खेलकूद में अधिक रूचि लेंगे। कुछ लोग आज आप से ज्यादा ही अपेक्षाएं रखेंगे। बिजनेस पार्टनर के साथ संबंध बेहतर होंगे। लवमेट्स के साथ रिश्तों में मजबूती आयेगी। नए काम मिल सकते हैं। महत्वाकांक्षाएं पूरी नहीं होने से दुखी हो सकते हैं।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज आपकी आय स्थिर रहेगी और आप अपने खर्च पर भी काबू पा सकेंगे। आज अपने सीनियर्स का सम्मान करें और ऐसी कोई भी बात न कहें जिनसे उन्हें ठेस पहुंचे। किसी आवश्यक कार्य में व्यवधान से बेचैनी हो सकती है। बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज आपकी नई परियोजना गतिशील हो सकती हैं। अपनी मेहनत के आर्थिक परिणाम जानने की जल्दबाजी में न रहें। प्रेम एवं व्यवसाय की स्थिति काफी अच्छी है। आपकी निर्णय लेने की क्षमता और पराक्रम में वृद्धि होगी। आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोंण से सुखद रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। भाई-बंधुओं और पड़ोसियों के साथ खूब अच्छे सम्बंध रहेंगे।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
विद्यार्थी अपने काम में सुस्त और उदासीन रहेंगे। दुष्टजनों से बचकर रहें। वे हानि पहुंचा सकते हैं। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कारोबार की गति धीमी रह सकती है। आपकी ऊर्जा का स्तर ऊँचा होगा। घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। आप अपने माता-पिता के कारण लाभ कमाएंगे। परिवार के लोगों को आपके आपकी सलाह की आवश्यकता हो सकती है। इच्छाओं में समझौता करना पड़ सकता है।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
कोई आपकी भावुकता और उदारता का फायदा उठा सकता है। कार्य की सफलता के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी कोई प्रमोशन या लाभ दायक ट्रांसफर मिलने के योग बन रहे हैं। अनावश्ययक तनाव स्वास्थ्य को कष्ट दे सकता है। छात्रों के लिए यह अनुकूल समय होगा। कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है। कुछ समय अध्यात्म व धार्मिक गतिविधियों में व्यतीत करें।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव रहेगा। मंदिर में दान करने से आर्थिक संकटों से छुटकारा प्राप्त होगा। आज आप अपने माता पिता के साथ कुछ जरूरी चर्चा भी कर सकते हैं। इस समय आपके बड़ों की सलाह आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगी। आप संपत्ति में निवेश या वाहन खरीद सकते हैं। कार्य संबंधी यात्रा लाभकारी होगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज आप अपने काम करने के बारे में बहुत उत्साही महसूस कर सकते हैं। आपका वैवाहिक और पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नए विचार मन में आएंगे। नौकरी में कार्य समय पर होंगे। उच्चाधिकारियों की प्रसन्नता प्राप्त होगी। पैसों से जुड़ी कोई समस्या हल हो जाएगी। आप सकारात्मक सोचें। घर में किसी सदस्य के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है, जिससे घर-परिवार का माहौल खुशहाल बनेगा।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज अपनों से धोखा मिल सकता है। किसी चीज के खो जाने या वक्त पर न मिलने से उलझन होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन इस समय आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। आज किसी अनजान शख्स से सलाह न लें। आज आपको किसी अपने के कारण मानसिक तनाव भी हो सकता है। इस वक्त खुश रहने की कोशिश करें और भगवान का ध्यान करें। आपके प्रयास सफल होंगे।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
यदि आप व्यवसाय में हैं तो आज का दिन सुखद आश्चर्य की सौगातें लेकर आने वाला है। मित्रों से मेलजोल करने का मौका मिलेगा फिर भी मन में एक खालीपन सा महसूस हो सकता है। आज किसी को उधार न दें, वापसी की उम्मीद कम है। घर के बड़े बुजुर्गों का स्वास्थ्य की चिंता का कारण बनेगा। इस तरह की छोटी-छोटी समस्याएं आज रहेंगी। पेट में गैस और जलन जैसी परेशानी रह सकती है।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
मानसिक रूप से आज का दिन दुविधाओं और उलझनों का है। मन में कुछ चिंताएं बनी हुई हैं जिस कारण आपके काम में फोकस की कमी है। घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। रिश्तों में नई शुरुआत होने के योग हैं। बीमा एजेंट अपना टारगेट पूरा करने में सक्षम होंगे। दातों से संबंधित तकलीफ हो सकती है।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आजकल दूसरों के मामले में बिना वजह हस्तक्षेप अथवा दखलअंदाजी करना उचित नहीं है। अत्यधिक इगो रखने की वजह से आपके बनते काम बिगड़ भी सकते हैं। रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। किसी की मदद से पुराने मामले निपट सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को पद मिल सकता है। बेकार की बातों की वजह से लव रिलेशनशिप में उतार-चढ़ाव महसूस हो सकते है।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 27 August 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।