
राशिफल 26 अक्टूबर 2025 : सितारों की स्थिति बताएगी आज किसका दिन बनेगा खास, प्रेम, स्वास्थ्य और करियर में किसे मिलेगा सफलता का वरदान, अटके कार्य होंगे पूर्ण, पढ़ें आज का राशिफल
Rashifal 26 October 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 26 October 2025
Aaj Ka Rashifal

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
काम के बड़े अवसर प्राप्त होने के बाद भी आप अलग विचारों में खोए रहेंगे, इस वजह से इन्हें नजरअंदाज करने की संभावना बन रही है। बहुत दिनों के बाद आपकी करीबी मित्र से भेंट हो सकती है। जिससे आपको खुशी मिलेगी। आप अपने जीवनसाथी को विशेष महसूस कराएँगे क्योंकि आपको परिवार के प्रति उसकी ईमानदारी का एहसास होगा। कामकाज हो या पारिवारिक सुख दोनों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपके ना चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। वरिष्ठ सदस्य के सहयोग से आज यदि किसी कार्य को करेंगे, तो उसमें सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज आप घर से लेकर दफ्तर तक हर जगह एक सकारात्मक ऊर्जा अपने आस-पास महसूस कर सकते हैं।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। कई दिनों से अधूरे पड़े कार्यों में पूर्णता आएगी। अपनी कामकाज की स्तिथि को संभालना इसलिए आसान होगा क्योंकि आपके अपने आपके लिए हर तरह से मददगार बने रहेंगे। आप आर्थिक संकट का सामना कर सकते हैं क्योंकि कोई करीबी इसका कारण हो सकता है। अनावश्यक तनाव लेने से बचें, क्योंकि इसका आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज कोई भी बड़ा कार्य करने से पहले अपने बड़ों की राय लेना न भूलें। संसाधन पर्याप्त रहेगा। संतान की किसी नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से मन कुछ परेशान रहेगा। जरूरत पड़ने पर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशवरा जरूर करें। प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। लेन-देन में सावधानी रखें। पुराना रोग उभर सकता है। थोड़ी सी मेहनत से आप अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
सामाजिक कार्यों में लिप्त रहेंगे। घर-परिवार वालों से संबंध यथावत रहेंगे। आज के दिन निवेश करने से भविष्य में लाभ मिल सकता है वहीं पहले कहीं निवेश किया था तो उसका अच्छा फल आज के दिन आपको मिल सकता है। आज दस्तावेज में पढ़ें लिखे बिना हस्ताक्षर न करें। आज आप अपने व्यक्तित्व को निखारने की कोशिश करेंगे।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
नए कार्य शुरू करने के लिए यह दिन बहुत अच्छा है। मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन कर पाएंगे और साथ में आर्थिक विषय में भी कार्य करेंगे। चतुराई से काम लेने पर पैसा बचाने में कामयाब होंगे। कामकाज की स्थिति अनुकूल रहेगी। आर्थिक सफलता के बेहतर योग बने हुए हैं। गैस और सिरदर्द जैसी दिक्कतों से आप परेशान रहेंगे। गरिष्ठ तथा तली-भुनी चीजों का कम से कम सेवन करें।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज पुराने मित्रों से मुलाकात होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। विधार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो भी कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल बनेगा। नौकरी कर रहे जातकों के सुझावों का आज स्वागत होगा, जिससे उनका मन प्रसन्न होगा। आर्थिक रूप से समय शुभ है और आगे भी मौद्रिक लाभ का संकेत है, किन्तु खर्च भी बढ़ जाएगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त हो सकते है। कुंआरों को वैवाहिक प्रस्ताव मिलने की संभावना है। सेहत को लेकर आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। छोटी सी बीमारी को भी अनदेखा न करें अन्यथा आने वाले दिनों में आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। किसी विवाद में विजय मिल सकती है।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज आपका काम देख कर सभी लोग खुश होंगे। लोग आप से जुड़ने की कोशिश कर सकते हैं। घरेलू कलह शांत होने से आज आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। अपनों के साथ लंबे समय बाद आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। किसी सुखद यात्रा पर जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
अपने विचारों को सकारात्मक बनाए रखें। किसी से अचानक हुई मुलाकात स्थायी संबंध में बदल सकती है। संतान से संबंधित खास बात संभव है। किसी बड़े कार्य का विचार बनाएंगे। छात्रों को सफलता मिलेगी। परिवारजनों के साथ मनमुटाव की स्थिति आएगी। स्वास्थ्य से प्रसन्न रहेंगे। वाद विवाद की स्थिति आ सकती है। पीठ दर्द, सर्दी, खांसी जैसी समस्याएं परेशान कर सकती है।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। पुराने काम निपटाने का मन बना सकते हैं। फर्नीचर का सामान खरीदना चाहते हैं तो दिन आपके लिए शुभ है। किसी अन्य पर भरोसा न करें। बिजनेस में साझेदारी सोच-समझ कर ही करें। साथ ही नई योजनाओं को लागू करने से लाभ होगा। संतान के प्रति विश्वास बढ़ेगा। लाइफ पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज आपको शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिल सकता है। लंबे समय से अटका हुआ कोई काम आज किसी के सहयोग से पूरा हो सकता है। जो आपको आराम और राहत दे सकता है। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। दफ़्तर में आपको कुछ ऐसा काम मिल सकता है, जिसे आप हमेशा से करना चाहते थे। आप कई क्षेत्रों में सफल रहेंगे। कुछ-कुछ सफल व्यावसायिक यात्राएं भी होंगी।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 26 October 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।






