राशिफल

राशिफल 24 जून 2020 : इन राशियों पर भारी पड़ सकता है आज का बुधवार, लेकिन इनके खुलेंगे तरक्की के द्वार

Rashifal 24 June 2020 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 24 June 2020

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आप किसी फैसले का इंतजार कर रहे हैं शांति रखें, सब ठीक हो जाएगा। अपने नियमित काम से हटकर कुछ करने की कोशिश करें सफलता मिलेगी। परिवार के साथ समय बिताने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो बो :

परिवार में किसी समारोह के आयोजन में व्यस्त रह सकते हैं। दोस्तों से समय पर मदद मिल सकती है। घर परिवार के काम निपटाने में भी मन लगेगा। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करना लाभदायक रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

लव लाइफ में गलतफहमियां हो सकती हैं। किसी मामले में लापरवाही न करें। घरेलू मामलों पर अनवाश्यक झगड़ों से बचने की कोशिश करें। सोचे हुए काम पूरे होने में थोड़ा समय लग सकता है। सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप महत्वपूर्ण चीजें अपने हाथ से निकलती महसूस करेंगे। कभी-कभी आपका दूसरों पर विश्वास करना आपके लिए नुकसान दायक हो सकता है। बेहतर होगा कि पारिवारिक व्यक्ति की सलाहनुसार ही कार्य किया जाये। आज सेहत के मामले में लापरवाह न रहें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

किसी निकट संबंधी से कोई वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। व्यवसाय में अभी ज्यादा मुनाफे की उम्मीद न करें। दूसरों का नजरिया समझने की कोशिश करें। आपको किसी अच्छी खबर का इंतजार रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

Lord Ganesh

आप पर भगवान गणेश की विशेष कृपा है। कुछ लोगों को आपकी बातचीत का तरीका काफी पसंद आएगा। किसी नई महिला मित्र के साथ कुछ ज्यादा बातचीत हो सकती है। अच्छे व्यवहार के कारण कुछ लोगों की मदद मिल सकती है। मौसम के बदलाव की वजह से स्वास्थ्य में बदलाव संभव है। लड्डू का भोग लगाए गणेश भगवान खुश होंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

खाने-पीने की चीजों का विशेष ध्यान रखें, ये आपकी सेहत को बहुत प्रभावित कर सकता है। गणेश वंदना करें हितकर होगा। आज के दिन आपको धन संबंधी मामलों में थोड़ा सावधान रहना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

अगर आप किसी काम को लेकर सजग रहेंगे तो पुरे होने के आसार बन रहे है। मौसमी बीमारी से जूझ रहे लोगों की स्थिति में सुधार होगा। व्यायाम पर ध्यान दें और स्ट्रेस लेने से बचें। किसी बात पर ज्यादा अड़ जाने से कुछ निर्णय उलझ सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आप अपने साथी से चिड़चिड़े लगते हैं, शांत रहें। ज्यादा काम करने से कमर या पीठ में समस्या हो सकती है। अपनी मनमर्जी ज्यादा चलाने का नकारात्मक प्रभाव बच्चों पर आ सकता है। साझेदारी में किया गया काम लाभ दे सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

विटामिन्स वगैराह भरपूर मात्रा में लें। अपने आप को पूरी तरह सकारात्मक रखें और अपने टारगेट पर फोकस करें। पढ़ाई को लेकर दिन अच्छा रहेगा। अपने साथी के साथ भविष्य की योजना बना सकते हैं। जरूरी काम निपटाने में कुछ लोगों की मदद मिल सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

ऐसे ऑफर आ जाएं जिनका आपको लंबे अरसे से इंतजार था। कोशिश करने पर रुका हुआ पैसा मिल सकता है। सबंधों को लेकर मन में किसी संदेह को न पनपने दें। अपने आप को पूरी तरह सकारात्मक रखें और अपने टारगेट पर फोकस करें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

अपने कामकाज में सुधार करने का दिन है। किसी मित्र की वजह से काम में रूकावट आ सकती है। इसलिए कोशिश करें कि आज सारे फैसले स्वयं ही लें। थोड़ा मेडिटेशन और एक्सरसाइज पर ध्यान दें स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 24 June 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इन राशि वालों के लिए सोने की अँगूठी पहनना होता है बहुत फायदेमंद, चमक जाती है सोने की तरह किस्मत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button