
राशिफल 24 जुलाई 2025 : आज चमकेगी इन राशियों की किस्मत, मिल सकती है कोई खुशखबरी, भगवान विष्णु की रहेगी असीम कृपा, पढ़ें आज का राशिफल
Rashifal 24 July 2025 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 24 July 2025
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है। अपनी निजी बातों में उलझे रहने की वजह से रिलेशनशिप के मामले में ध्यान नहीं दे पाएंगे। आज रुके हुए या उधार दिए पैसे की वापसी आसानी से हो सकती हैं इसलिए कोशिश करते रहें। कहीं बाहर घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। जीवन साथी के साथ संबंध भी मधुरता पूर्ण रहेंगे। खेलकूद में रुचि बन सकती है।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
अगर आप अनुभवी लोगों की राय लेंगे और अपने काम में नई सोच इस्तेमाल करेंगे, तो लाभ मिलेगा। जो लोग अनाज से संबंधित काम करते है, उन्हें बड़ा लाभ हो सकता है। इसके साथ ही आप पर सूर्य देव की भी असीम कृपा बनी रहेगी। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे, क्यूकि तनाव और अनिंद्रा की शिकायत हो सकती है। गलत खान-पान और जीवनशैली की वजह से सेहत में बदलाव नजर आएगा।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज आपको अतिरिक्त कार्यभार संभालने को दिया जा सकता है। आपको सहकर्मियों के साथ साथ उच्च अधिकारियों का भी सहयोग मिलेगा। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। मेहनत से कमाए हुए धन को व्यर्थ की चीजों में बर्बाद न करें। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। होटल, ढाबा व रेस्टोरेंट वालों को अधिक अनुकूलता रह सकती है।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज कुछ जातकों का रहन-सहन कष्टदायी रहेगा। खर्च अधिक रहेंगे। आप सोच समझकर खर्च करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा। आपके रिश्तों में और मधुरता बढ़ेगी। आज आपके सोचे हुए काम अवश्य ही पूरे होंगे। इस राशि के छात्रों के अंदर कॉम्पिटिशन के प्रति जागरूकता पैदा होगी। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा, आप अपनी मन पसंद की कोई चीज खरीद सकते हैं। हेल्थ में जिन लोगों का इम्यून सिस्टम कमजोर है, और जिसके चलते जल्दी बीमार पड़ जाते हैं उनको सचेत रहना होगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। रोजमर्रा के काम समय से पूरे होने में परेशानी आ सकती है।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा। बच्चों की प्रगति आपको खुश रखेगी। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मधुर बनेंगे। आज किसी काम को नए तरीके से करने के बारे में सोचेंगे। आज आप सफलता के बेहद करीब रहेंगे। अपने विरोधियों पर विजय से आपकी संतुष्टि बढ़ेगी। अजनबियों पर विश्वास न करें।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज आपके खर्चे नियंत्रण में रहेंगे। युवाओं के लिए दिन प्रगति के मार्ग पर चलने वाला चल रहा है। सेहत को लेकर अर्थराइटिस के रोगी डॉक्टर की सलाह पर एक्सरसाइज नियमित करें। जीवनसाथी को आपकी जरूरत होगी, ऐसे में उनकी मदद का व्यवहार अपनाना चाहिए। रोजगार क्षेत्र के कड़ी मेहनत के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। बुजुर्ग वर्ग और मित्रों की तरफ से आपको कुछ लाभ होगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
किसी नए रिश्ते की शुरुआत के लिए आज का दिन अच्छा नहीं हैं। आज आपकी क्षमताएं बेहतर तरीके से सामने आएंगी। जीवनशैली में सुधार होगा। छात्रों के लिए आज का दिन मौज मस्ती भरा रह सकता है। व्यवसाय को लेकर किसी तरह के नए कार्य की शुरुआत आपको नुकसान पहुंचा सकती है। आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। गलत शब्दों के प्रयोग से संबंधों पर असर पड़ सकता है।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और इसका पूरा फायदा आपको मिलेगा। आपके कार्य से अधिकारीगण संतुष्ट होंगे। जरूरी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करें। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन खास है। आज आपको अचानक धन लाभ होगा।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज आप जिंदगी के प्रति अपने नजरिये को सकारात्मक पाएंगे। सामाजिकता एवं संपर्क क्षेत्र बेहतर रहेगा। कामकाज हो या पारिवारिक सुख के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। धन की आपूर्ति को पूरा करने के लिए आपके मित्र आपकी सहायता करेंगे। शुभ सूचनाएं साझा करेंगे। कई तरह के रोचक विचार और योजनाएँ बन सकती है। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
दिनभर ऊर्जावान महसूस करेंगे। किसी पुराने मित्र या परिचित व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आज कुछ लोग आपकी बातों का गलत अर्थ लगा सकते हैं, इससे विवाद की स्थिति बन सकती है। किसी नई जगह यात्रा करने से बचें। छात्र शिक्षा में लाभ की प्राप्ति करेंगे। धन कमाने के लिए कई प्रकार के तरीके अपना सकते हैं। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज व्यापार में दो गुना मुनाफा होने के योग बन रहे है। किसी बड़े कार्य के होने से उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। आज आपको राजनीतिक गतिविधि में शामिल होने का मौका मिलेगा। किसी भी काम में संतुलन बनाये रखने से वह काम पूरा जरूर होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते अच्छे बने रहेंगे। नौकरी पेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 24 July 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।