
राशिफल 22 मई 2025 : आज भगवान विष्णु रहेंगे इन जातकों पर खुश, बढ़ेगा घरेलू कारोबार, अटके काम होंगे पूर्ण, लेकिन इनको रहना होगा विरोधियों से थोड़ा सावधान
Rashifal 22 May 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 22 May 2025
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज नए अनुभव होंगे। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। आज करीबी लोगों के साथ आप शानदार दिन बिताएंगे। आप परिवार के साथ छोटी सी ट्रिप पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं। सेहत को लेकर यदि कोई समस्या है तो जल्द ही उसका समाधान भी हो जाएगा। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। आपका कोई नया दोस्त बन सकता है।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आशा से अधिक धन एवं सम्मान मिलेगा। समय आपके लिए अनुकूल है इसे समझें। परिजनों के साथ आज आपको बहुत ही अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है। अपनों के साथ आज आप खूब हंसी मजाक करेंगे। आज जीवनसाथी की ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
व्यर्थ के कार्यों में उलझ सकते हैं। बच्चों को समय जरूर दे और उनकी पढ़ाई पर विशेष नजर बनाये रखें। काम सोचे हुए ढंग से पूरे नहीं हो पाएंगे इसलिए आज क्रोध की अधिकता रहेगी। मित्र-मंडली का अच्छा सहयोग मिल सकता है। भागादौड़ी अधिक रह सकती है। आज किसी भी प्रकार के रिस्क प्रवृत्ति के काम से दूर रहें। थकान और कमजोरी जैसी स्थिति रह सकती है।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। आप काफी कुछ सोचते है करना भी चाहते है लेकिन अभी तक मौका नहीं मिला आप जो भी करना चाहे आज पुरे आत्मविश्वास के साथ कर सकते हैं। माता के सहयोग से किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज आप दोस्तों और परिवार की जरूरतों में फंस सकते हैं। व्यावसायिक लोगों को आज फायदे के साथ नुकसान भी हो सकता है।पैसों के मामले में आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलें। आज कोई आर्थिक लेन देन न करें तो बेहतर होगा। अपनी सारी परेशानियों को भूल कर मजा करें।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज आपकी राशि के लिए सितारों की स्थिति अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको किसी साथी से मदद लेनी पड़ सकती है, क्योंकि आपके ऊपर जिम्मेदारियों का कुछ बोझ बढ़ सकता है, जिन्हें आप अपने जूनियर्स की मदद से आसानी से पूरा कर पाएंगे। आप अपने कामकाज पर गंभीरता से ध्यान नहीं दे पाएंगे। पिताजी को स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, लिहाजा उनका ध्यान रखना आपके लिए आवश्यक होगा।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
ग्रह स्थिति पूर्णता आपके पक्ष में है। उन्नति के नए-नए अवसर मिलने वाले हैं। उचित समय पर सही निर्णय लेने का प्रयास करें। आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी। इस समय अपनी फाइलें और डॉक्यूमेंट संभालकर रखें। विद्यार्थी वर्ग यदि पढ़ाई में आलस्य दिखाएंगे तो आज का महत्वपूर्ण दिन उनके हाथ से निकल सकता है। किसी बिना सोचे काम के लिए खर्च करना पड़ सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपके घर अतिथियों का आगमन होगा। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे। पड़ोसियों से सावधान रहे अन्यथा समस्या खड़ी हो सकती है। लंबे समय से चली आ रही पुरानी समस्याओं का अंत होगा। आपके काम का तारीफ होगी।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
प्रतिस्पर्धियों को आप परास्त कर सकेंगे। कामकाज में मन नहीं लगेगा। पैसों के मामलों में सावधानी रखनी होगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। प्रेम-संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। आपके रिश्ते में प्यार के साथ-साथ रोमांस भी रहेगा। आज के दिन ईश्वर के प्रति आस्था व विश्वास और अधिक बढ़ाना होगा। मानसिक तौर पर मजबूत रहें।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आपको अपने दोस्तों का सहयोग समय-समय पर मिलता रहेगा। जहां तक हो सके मन में नकारात्मक विचारों को न आने दें। पढ़ाई-लिखाई में मन नहीं लगेगा। आर्थिक रूप से आप समृद्ध रहेंगे और नवीन सौदे भी प्रगति करेंगे। किसी से झूठे वादे न करे अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज जीवनसाथी से सहयोग तथा लाभ की संभावना बन रही है।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। गायत्री मंत्र का जप करें, रिश्ते बेहतर होंगे। सेहत की बात की जाए तो आपको समय पर भोजन करने की आदत डालनी चाहिए। खान पान में लापरवाही के कारण आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पेट संबंधित रोग होने के योग बन रहे हैं। विवाहित जातकों के लिए आवेग के कारण जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज पैसा या खोई वस्तु आपको वापस मिल सकती है। आज आपका सबसे बड़ा सपना पूरा होने वाला है, लेकिन अपने उत्साह को काबू में रखें। आप इस समय अपने घर और परिवार पर ध्यान केंद्रित करेंगे। पेट से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। प्रेम संबंधों में किसी दूसरे के आगमन से व्यथित न हों। पुलिस कांस्टेबल की नौकरी के लिए आवेदन के मामले में अनुकूलता रह सकती है।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 22 May 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।