राशिफल

राशिफल 21 जून 2022 : आज इन राशियों के सिर पर रहेगा भगवान बजरंग बली का हाथ, सभी बाधाएं होंगी दूर, लेकिन इनको पैसों को लेकर हो सकता है जोखिम

Rashifal 21 June 2022 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 21 June 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

महत्वपूर्ण काम आपके दिन की शुरुआत में ही पूरे होंगे। जिन लोगों के साथ आप को सकारात्मक महसूस होता है, ऐसे लोगों के साथ ही व्यक्तिगत बातों की चर्चा करें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। आज जीवनसाथी का बिगड़ता स्वास्थ्य आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। कोई पुराना वाहन बेचने का मन बना सकते है। घुटनों का दर्द दुःखी कर सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज खुद पर नियंत्रण रखें। पार्टनर के साथ व्यवहार में सावधानी रखें। घर में कोई धार्मिक आयोजन भी संपन्न होगा। किसी निकट संबंधी से भी मतभेद उत्पन्न होने की संभावना है। बहुत ज्यादा काम का तनाव आपको परेशान कर सकता है। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। मौज मस्ती का आनंद उठाएंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज कोई नया निर्णय ना ले और वर्तमान में जो चल रहा है उसी पर ध्यान दें। किसी महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आपको बुलाया जा सकता है। विवाहित जीवन में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप ना होने दें। आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहने वाला है। पति-पत्नी के बीच अच्छे संबंध स्थापित होंगे। सरकारी नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। धन का निवेश कहीं भी बहुत ही ज्यादा सोच समझकर करें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज प्रात: से ही मन में उत्साह रहेगा और किसी ऐसे काम को करने का संकल्प लेंगे जो कई दिनों से रुका पड़ा है। आपके रुके हुए कार्य भी पूर्ण होंगे। यात्रा के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। धन में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आज सेहत को लेकर लापरवाह न रहें। आप लोगों को स्वयं के काम प्रणाली में सुधार करना चाहिए। रिलेशनशिप संबंधी तनाव दूर होते हुए नजर आएंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

कोई अटका हुआ मामला आज हल हो सकता है। आज का दिन आप शांति और सुकून में व्यतीत करेंगे। कोई भी निर्णय लेने से पहले उसके बारे में पहले सोच-विचार करना आवश्यक है। आर्थिक स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। घर में पेड़ लगाएं और उनकी देख-रेख भी करनी चाहिए। गर्मी की वजह से अपने खान-पान और दिनचर्या के प्रति सजग रहना जरूरी है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज से आप नयी जीवनशैली की शुरूआत करेंगे जिसमें आपके प्रयास फलीभूत होंगे। सफलता के लिये काफी जोश और धैर्य की आवश्यकता है। यदि किसी व्यक्ति की चिंता आपको सता रही है तो इसका जिक्र उनके साथ करें, ताकि उनके द्वारा होने वाली गलतियों का अहसास उन्हें हो। मन में काल्पनिक विचारों का प्रभाव रहेगा। अपनी समझदारी का परिचय देते हुए, भ्रम की स्थिति से निकलना होगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आपका व्यापार विकसित होने की बहुत संभावनाएं हैं। हिम्मत और दिमाग से बिगड़ी हुई स्थिति को संभालने में बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। यात्रा का दबाव बहुत अधिक रहेगा परंतु यह अशुभ परिणाम ला सकता है। अच्छे व्यवहार के कारण कुछ लोगों की मदद मिल सकती है। लोगों के साथ बनी हुई दूरियां मिटाने की कोशिश करें। खर्चा ज्यादा होने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य ही बनी रहेगी। आप कुछ झुंझलाहट महसूस कर सकते हैं क्योंकि लंबे समय से बिना तरक्की के एक ही जगह पर फंस गए हैं। आज आप अपने अतीत की यादों में खोए रह सकते हैं। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग अपने किसी प्रोजेक्ट में सफलता पाने से सुकून महसूस करेंगे। स्वास्थ्य संबंधी हल्की-फुल्की परेशानियां रहेंगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

कामकाज में सफलता के योग बन रहे हैं। आपके पास ऑफिस या अपने पेशे के काम बहुत रहेंगे। जीवनसाथी से मदद मिल सकती है। घर और परिवार से जुड़े काम आपकी व्यस्तता बढ़ाएंगे। घर के मामले सुलझा लेंगे। आपके विश्वासपात्र पूरी तरह साथ नहीं देंगे। आप खुशी के साथ-साथ थोड़े दुख का भी सामना करेंगे। गुस्से और आवेश पर नियंत्रण रखें। किसी महिला मित्र की विशेष सहायता कर सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

किसी छोटी-मोटी बात को लेकर भी आपके प्रिय से आपकी नोंक-झोंक हो सकती है। बच्चें खेल कूद में अपना समय बिताएंगे। किसी संबंधी द्वारा कोई अप्रिय समाचार मिलने से मन व्यथित रह सकता है। जिसकी वजह से आपकी कार्य क्षमता भी प्रभावित होगी। छोटे भाई या बहन से आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है। घर में सुख-सुविधा के साधन बढ़ेंगेे। चन्दन के कारोबारी अच्छा लाभ कमा सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

परिवार में किसी से वार्तालाप करते समय शब्दों को तोलकर कर बोलना आज हितकर होगा। अन्यथा घर के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। आपके द्वारा की गई कोशिशों का फल अवश्य प्राप्त होगा। करियर में आगे बढ़ने के सुनहरे मौके मिलेंगे। काम को लेकर आप सजग रहेंगे। परंतु कम आत्मविश्वास के चलते काम करने में खुद को आप असजह पा सकते हैं। सेहत पर विशेष ध्यान बनाए रखें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपके विरोधी आपके बनते काम को अटकाने की कोशिश करेंगे। आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। शाम को आप सुस्ती और आलसपन महसूस कर सकते हैं। व्यावसायिक मोर्चे पर हालात सामान्य रहेंगे। नए स्थान पर जा सकते हैं।  आज आप प्रॉपर्टी या जमीन खरीद सकते हैं। लेकिन इसमें आपको विवाद का सामना भी करना पड़ सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 21 June 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : जानिए किस महीने में जन्मी स्त्रियां होती है सबसे भाग्यशाली, निभाती है जीवन भर साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button