राशिफल

राशिफल 20 फरवरी 2022 : इन जातकों के लिए लाभकारी साबित होगा आज का रविवार, भगवान सूर्यदेव का रहेगा शुभ प्रभाव, धनकोष में होगा इजाफा, पढ़ें आज का राशिफल

Rashifal 20 February 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 20 February 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

अचानक किसी जरूरी काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। बाहरी लोगों के साथ मिलते-जुलते समय थोड़ी सावधानी बरतें। अनावश्यक खर्चों की भी अधिकता रहेगी। गैस और एसिडिटी की समस्या तकलीफ दे सकती है। आज बोलते समय और वित्तीय लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपका जीवन खुशहाल रहेगा। वरिष्ठ अधिकारी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। कुछ लोग आपसे ज्यादा ही अपेक्षाएं रख सकते हैं। आज सामने आने वाले अवसरों पर निगाह रखें। इससे आपकी पैसों की स्थिति में सुधार हो सकता है। सेहत पर ध्यान दें। आज सामाजिक स्तर पर आप अधिक व्यस्त न रहें नहीं तो आप खुद के लिए भी समय नहीं निकाल पाएंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

धन निवेश करने के लिए समय उत्तम है। परंतु इससे संबंधित कोई भी कार्य करने से अनुभवी व्यक्तियों से विचार-विमर्श अवश्य करें। किसी प्रियजन से मुलाकात सुखद रहेगी। आपको ऐसी जगहों से महत्वपूर्ण बुलावा आएगा, जहाँ से आपने इसकी कभी कल्पना भी न की हो। किसी तरह के इंफेक्शन अथवा एलर्जी की समस्या से परेशान रहेंगे। सार्वजनिक जीवन में आपको तकलीफ रह सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपको बड़े आर्थिक लाभ के संकेत हैं। स्वास्थ्य बढ़िया रहने से मन में प्रसन्नता बढ़ेगी। धार्मिक स्थल पर जाने का पारिवारिक प्रोग्राम बन सकता है। जीवन साथी की मदद से आपका कोई अभीष्ट कार्य भी संपन्न होगा। कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी आपको मिल सकती है। परिवार में असंतोष का वातावरण रहेगा। नौकरी के लिए दिए गए साक्षात्कार का परिणाम अनुकूकल आ सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

नई जिम्मेदारियों का बोझ संभाल पाना संभव नहीं लगेगा। पुरानी बातों में संतुलन बनाए रखें। कला क्षेत्र की तरफ आपका झुकाव बढ़ सकता है। जिससे संबंधित ज्ञान प्राप्त करने का अवसर आपको मिलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारियों की सलाह जरूर लें। इस राशि वाले प्रेमियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। संतान से संबंधित विवादों में समाधान आता हुआ दिखाई देगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

अगर आप लंबे समय से हैरान-परेशान थे तो उससे राहत दिखाई देगी। आपमें आध्यात्मिकता का प्रमाण बढ़ेगा। आपके कार्य का भार काम होता दिख सकता है। अपने प्रियजनों और पारिवारिक लोगों की परवाह करना आपके मान सम्मान को और अधिक बढ़ाएगा। महिलाओं को सेहत पर खास ध्यान देना होगा। आज आपको अचानक से कोई गिफ्ट मिल सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

विवादित मामलों में समस्याएं बढ़ने से आपका मानसिक सुकून अस्त-व्यस्त हो सकता है। परंतु किसी भी महत्वपूर्ण कागजातों अथवा दस्तावेजों के मामले में लापरवाही ना बरतें और ना ही किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करें। आप किसी से मिलने के इच्छुक हैं तो किसी-न-किसी कारण से मुलाकात टालनी पड़ेगी जिससे आपको अधिक हताशा होगी। व्यय की अधिकता से परेशान हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, अत: आंखें बंद करके किसी पर विश्वास ना करें। पैसों के मामलों में संभलकर रहें। लेन-देन में सावधानी बरतें। इस राशि की महिलाओं को आज सुंदर तोहफा मिलने वाला है। आपके मनमौजी स्वभाव की वजह से पार्टनर को तकलीफ हो सकती है। सामाजिक आयोजन में भाग लेने का अवसर मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज के दिन आपको जरूरत से ज्यादा काम करना पड़ सकता हैं। व्यापारी वर्ग और नौकरी वालों के लिए आज का दिन लाभदायी निकलेगा। आर्थिक रूप से लाभ होगा। बडे़ लोगों अथवा अधिकारियों के साथ पहचान बढ़ेगी। अपनी इच्छा के विरुद्ध किसी भी काम का चुनाव करना आगे चलकर आपके लिए नुकसान का कारण बन सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

अपनी भावनाओं को आपको अपने नियंत्रण में रखने की जरूरत है। कुटुंब के लोगों के साथ मतभेद के प्रसंग खड़े होंगे। कर्ज लेने से की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आज आपका मन फालतू कामों में ज्यादा रहेगा‌। सोचे हुए काम पूरे नहीं होने से आप का मूड भी खराब हो सकता है‌। अपने खान-पान और रहन-सहन को अनियमित और असंतुलित ना होने दें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। सेहत का ध्यान रखें, लंबी सैर करें और प्रकृति के साथ समय बिताएं, ताकि ताजगी महसूस हो। किसी करीबी दोस्त से रिश्तों में मतभेद होने की आशंका है। कोर्ट सम्बंधित काम होने में अभी देरी है। आज आप दूसरों का मन जीतने की क्षमता रखते हैं लेकिन जल्दबाजी में कोई भी निर्णय करने से बचें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

अब प्रगति का समय शुरू हुआ है। कोर्ट-कचहरी के मामले उलझेंगे। घर या कहीं बाहर दोस्तों तथा परिवार के लोगों के साथ आपको मनपसंद खाना खाने का अवसर मिल सकता है। आपके घर के किसी सदस्य की तबीयत कुछ खराब हो सकती है इसलिए आप उनका ध्यान रखें। असमंजस की स्थिति से बचें। किसी परिजन महिला के लिए खास भागादौड़ी करनी पड़ सकती है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 20 February 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : मरने से पहले रावण करना चाहता था ये सात काम, अगर ये काम पुरे हो जाते तो आज दुनिया ही बदल जाती

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button