राशिफल

राशिफल 2 सितम्बर 2020 : आज का बुधवार इन राशियों के लिए रहेगा बड़ा ही शानदार, मिलेगा पुराने कर्ज से छुटकारा

Rashifal 2 September 2020 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 2 September 2020

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। घर की महिला मुखिया से तनाव मिल सकता है। संतान की उन्नति को लेकर चिंतित रहेंगे। मित्रों के साथ कुछ समय व्यतीत करना आपको तनावमुक्त रखेगा। आज पेट से संबंधित कुछ परेशानी हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो बो :

परिवार के किसी बुजुर्ग का गिरता स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण हो सकता है। गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। घरेलू काम में कोई कठिनाई आने के कारण मन दुखी रहेगा। गले का खास ध्यान रखें। नौकरी के दौरान सयम बना कर रखे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। लम्बे समय से चले आ रहे प्रोजेक्ट संपन्न होंगे। आज बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगा, फालतू कामों में न उलझें, समय का सदुपयोग करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु कोई भरी वास्तु ना उठाए।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

Cancer Astrology

अचानक से किसी काम को लेकर चिंता बढ़ सकती है जिसे आप भुला चुके थे। भाइयों के साथ संबंधों में तनाव उत्पन्न होने के आसार है। बड़े बुजुर्गों का उचित मान-सम्मान बनाकर रखना आवश्यक है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज कोई आपको ऐसी बात बता सकता है जिसकी आपको उम्मीद भी नहीं थी। परिवार का कोई सदस्य आपको किसी काम ले लिए डांट सकता है। अगर आप निवेश करना चाहते है तो यह समय उचित नहीं है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पुराने कर्ज से छुटकारा मिलने पर मन खुश रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

अगर आज आप यात्रा का प्लान बना रहे है तो समय अनुकूल है लेकिन सावधानी रखें। किसी की मदद करने की कोशिश आपको परेशानी में डाल सकती है। घर के किसी पेंडिंग काम को आगे बढाने का समय आ गया है। मन में नकारात्मक विचार आ सकते है। योग प्राणायाम आपको बहुत सारी स्वास्थ्य समस्याओं से बचा सकते है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज कोई आपकी छवि को धूमिल कर सकता है, सावधानी बरतें। परिवार का वातावरण थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। आज आपकी किसी बात का विरोध हो सकता है। व्यर्थ की मौज मस्ती में समय ना व्यतीत करें। सिर दर्द व माइग्रेन जैसी समस्या महसूस हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

Scorpio Astrology

कोई कीमती गहना पहन कर बाहर न जाएं। जल्द ही परिवार में किसी नए व्यक्ति का आगमन होगा। आज आपको कोई धोखा देने या ठगने का प्रयास कर सकता है। आपको अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव लाने की जरूरत है। गाय को गुड़-रोटी दें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज के दिन आपको धन संबंधी मामलों में थोड़ा सावधान रहना चाहिए। प्रेम संबंधों के लिए दिन ठीक-ठीक रहेगा‌‌। अपने गुस्से पर कण्ट्रोल रखें अन्यथा कोई काम बिगड़ सकता है। घर-परिवार की जिम्मेदारियों को अनदेखा करना पारिवारिक कलह का कारण बन सकता है। आपको स्किन संबंधी किसी समस्या से जूझना पड़ सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

प्रोपर्टी से जुड़ा कोई कार्य आज स्थगित रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अपने खान-पान और दिनचर्या के तालमेल को बनाए रखें। आपकी योजनाओं में बड़ा बदलाव भी होने के आसार है‌‌। बड़ों की सलाह को नजरअंदाज न करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

कोई ऐसा ऑफर मिल सकता है जिसका आपको लंबे अरसे से इंतजार था। नए लोगों से दोस्ती के योग बन रहे हैं। आय के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता रहेगी इसलिए बजट का अवश्य ध्यान रखें। जीवनसाथी की कोई बात नजरअंदाज करना जोखिम का कारण बन सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

कुछ परिस्थितियां बिना किसी प्रयास के आपके पक्ष में रहेंगी। जो आप पाना चाह रहे थे, वो आज आपको आसानी से मिल जाएगा। बहस और चर्चा से दूर रहें। काम में परिवार जनों की सलाह लेना न सिर्फ आपके तनाव को काम करेगा बल्कि उनकी नजर में आपका सम्मान भी बढ़ेगा। आपको अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 2 September 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : घर में पड़ी ये चीजे बनती है कंगाली की वजह, देखते ही तुरंत हटा दें अपने घर से

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button