
राशिफल 2 अक्टूबर 2025 : आज भगवान विष्णु रहेंगे इन जातकों पर खुश, चमकेगी किस्मत मिलेगी सफलता, लेकिन इनको रहना होगा स्वास्थ्य को लेकर सावधान
Rashifal 2 October 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 2 October 2025
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज अपने लक्ष्यों को प्राथमिकताओं दें। व्यापार में लाभ की स्थितियां बनेंगी और आपकी सोच सकारात्मक परिणाम लेकर आएगी। राजनीति लोगों को समाजिक कार्य करने का अवसर मिलेगा। मित्र के साथ पैदा हुआ तनाव आज सुलह जाएगा। जो व्यक्ति नौकरी पेशा वाले हैं, उनकी आय में वृद्धि होने के साथ-साथ पदोन्नति मिलने की संभावना बन रही है।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
दिन की शुरुआत में कुछ निर्णय लेते समय आपको कन्फ्यूजन का सामना करना पड़ सकता है। आज कोई नया निर्णय ना ले और वर्तमान में जो चल रहा है उसी पर ध्यान दें। अगर आप किसी व्यक्ति के साथ ऑन लाइन संपर्क में हैं तो उस इंसान के साथ आपकी आज पहली मुलाकात हो सकती है। युवा प्रेम प्रसंगों के साथ-साथ अपने करियर पर भी ध्यान दें।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज आपकी कुछ नया करने की आपकी इच्छा पूर्ण होगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आज पैसे का लेनदेन न हीं करें तो उत्तम है। व्यापार में कोई नया ऑफर भी मिल सकता है। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह पर जरूर ध्यान दें। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं। मौसम के बदलाव का असर आपके स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव डाल सकता है। योगा और व्यायाम को भी समय दें।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
माता-पिता की ओर से व्यापार में आर्थिक मदद मिल सकती है। किसी लंबी यात्रा की योजना बनेगी। आज का दिन आप परोपकार कार्यों में व्यतीत करेंगे। आज आप व्यस्तता के कारण भी अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की सेवा के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
दिन का कुछ समय खुद के लिए भी व्यतीत करना जरूरी है। इससे आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा तथा आत्मविश्वास और मनोबल भी बढ़ेगा। आज का दिन रचनात्मक और मन मुताबिक कार्यों में व्यतीत होगा। किसी निजी मामले में दूसरे की सलाह लेने में कोई बुराई महसूस नहीं होगी। रक्त सम्बन्धी रोग के मामले में पर्याप्त सावधानी बरतें।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले अपने बड़ों की राय जरूर लें। व्यवसायिक क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ आज आपके सामने खड़ी हो सकती है, लेकिन आपको अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग कर के उससे बाहर निकलने की कोशिश करनी होगी। पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। हस्ताक्षर करने से पहले सभी कानूनी दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
अगर आपने शेयर बाजार में पैसे लगाएं है तो इससे आपको काफी नुक्सान हो सकता है। लव लाइफ के लिए बहुत खास और यादगार दिन है। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। वैवाहिक जीवन से जुड़ी परेशानियां खत्म हो सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। युवा वर्ग को अपने कार्य क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज जीवनसाथी संग भावनात्मक संवेदनशीलता के साथ-साथ प्रेम की मधुरता बढ़ेगी। आज आपके हाथ निराशा लगे, लेकिन आपको हिम्मत से काम लेने की सलाह दी जाती है। आप अपने प्रयास जारी रखें, जल्द ही आपको सफलता मिल सकती है। घर का वातावरण अनुकूल रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आज आपका कोई अपना व्यक्ति ही आपको धोखा दे सकता है।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
विद्यार्थी व व्यर्थ की मौज-मस्ती और दोस्तों के साथ समय नष्ट ना करें। रूपए-पैसे के लेन संबंधी किसी भी मामले में बहुत अधिक सावधानी बरतें, कोई गलती होने से नुकसान हो सकता है। आज अपने स्वास्थ्य का बहुत अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। अपने रिश्ते को संभालने और संवारने का समय है। संबंधों में अच्छी छवि बनेगी। जीवनसाथी को पूरा समय दें।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
जो लोग कभी आप को अपना आदर्श मानते थे, वे ही आज आप के किये कार्यों में खामी निकालेंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। काम के मामले में आप तनावग्रस्त रह सकते हैं। शारीरिक और मानसिक थकान महसूस होगी। उठापटक के चक्कर में पड़ेंगे तो हानि उठानी पड़ सकती है।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
किसी काम में व्यस्तता के चलते घरेलू कार्यों पर ध्यान नहीं दें पाएंगे। कार्यस्थल पर कुछ लोग आप की आलोचना करेंगे। सामाजिक कार्यों में आप का सहयोग रहेगा। स्वास्थ्य में ताजगी बनी रहेगी। तनाव के चलते परिवार की जरूरतों और इच्छाओं को दरकिनार न करें। घर-परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। किसी बड़ी दावत में शिरकत करेंगे।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज परिजनों के बारे में अशुभ समाचार प्राप्त होने की संभावना है। उच्च अधिकारियों का रवैया भी आप के प्रति काफी सख्त रहने के आसार हैं। ऐसे में आप खुद पर काबू रखें और शांत दिमाग से अपने काम पर ध्यान दें। वहीं व्यापारियों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। किसी काम को करते समय आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 2 October 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।