स्वास्थ्य

गोंद कतीरा में शहद मिलाकर खाने के फायदे, मिलेंगे ये गजब के फायदे

गोंद कतीरा खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। गर्मियों में तो शरीर को ठंडा रखने के लिए यह किसी रामबाण से कम नहीं है। गोंद कतीरा खाने से न केवल पाचन तंत्र अच्छा रहता है, बल्कि हड्डियां और लिवर तक भी स्वस्थ रहता है। गोंद कतीरे का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है। आप इसे खाली पेट भी खा सकते हैं। इसे शरबत, लस्सी, छाछ और दही आदि में मिलाकर खाया जा सकता है। हालांकि, गोंद कतीरा के साथ आप सब्जा सीड्स, मिश्री और चिया सीड्स आदि जैसी कई चीजें मिलाकर खा सकते हैं।

गोंद कतीरा और शहद के फायदे

वजन घटने में मददगार :

अगर आप अपने बढ़ते वजन को लेकर परेशान हैं तो ऐसे में गोंद कतीरा में शहद मिलाकर खाना लाभकारी रहेगा। गोंद कतीरा में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो आपको जल्दी भूख होने का एहसास नहीं दिलाता है। वहीं, इसमें कैलोरी भी कम होती है, जो वजन घटाने में लाभकारी माना जाता है। वजन घटाने के लिए आप इसे अपनी रेगुलर डाइट में शामिल कर सकते हैं।

पाचन के लिए फायदेमंद :

अगर आप किसी तरह की पाचन संबंधी समस्या से परेशान हैं तो गोंद कतीरा में शहद मिलाकर खा सकते हैं। इसे खाने से न केवल पाचन तंत्र मजबूत होता है, बल्कि कब्ज, अपच और पेट फूलने जैसी समस्या से भी काफी राहत मिलती है। इसे खाने से खाना आसानी से पचता है। इसमें न केवल प्रीबायोटिक गुण होते हैं, बल्कि यह आंतों के हेल्दी बैक्टीरिया को बढ़ाने में भी लाभकारी होता है।

शरीर को रखे ठंडा :

गर्मियों के मौसम में शरीर को लंबे समय तक ठंडा रखने के लिए आप गोंद कतीरा में शहद मिलाकर खा सकते हैं। इसे खाने से शरीर और पेट ठंडा रहता है और आप हीटस्ट्रोक और सनबर्न से भी बचे रहते हैं। गोंद कतीरा और शहद का कॉम्बिनेशन शरीर को हाइड्रेट रखता है और शरीर में होने वाली पानी की कमी दूर होती है और शरीर ठंडा रहता है।

इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार :

अगर आप कमजोर इम्यूनिटी से परेशान हैं तो बिना किसी संकोच के गोंद कतीरा और शहद ले सकते हैं। इस कॉम्बिनेशन में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। यह कॉम्बिनेशन शरीर में इम्यून सेल्स को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे शरीर और इम्यून सिस्टम बीमारियों से लड़ने में सक्षम बनता है।

स्किन के लिए फायदेमंद :

गोंद कतीरा और शहद दोनों ही वजन घटाने में लाभकारी होते हैं। इन्हें एकसाथ खाने से त्वचा हाइड्रेट रहती है साथ ही साथ त्वचा से जुड़ी समस्याएं जैसे एक्ने और एजिंग के लक्षण भी कम होते हैं। इसमें एंटी-एजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा पर उम्र से पहले दिखाई देने वाले लक्षणों को कम करता है।

हड्डियां मजबूत करें :

गोंद कतीरा और शहद दोनों ही हड्डियों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। गोंद कतीरा में कैल्शियम और मैग्नीशियम होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाकर हड्डियों के घनत्व को भी बढ़ाते हैं। साथ ही शहद में मिलने वाले बायोएक्टिव कंपाउंड्स जैसे पॉलिफेनॉल्स और कैल्शियम भी हड्डियों को मजबूत और हेल्दी बनाने में मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें : सुबह-सुबह दालचीनी का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं ये गजब के फायदे, जानिए दालचीनी के फायदे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button