राशिफल

राशिफल 19 सितम्बर 2021 : आज इन जातकों पर छा सकते है संकट के बादल, घरेलू कामों में उठाना पड सकता है नुकसान, लेकिन इन पर मेहरबान रहेंगे भगवान सूर्यदेव

Rashifal 19 September 2021 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 19 September 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

काम सरलता से होने के बावजूद भी आपको किसी न किसी प्रकार का तनाव महसूस होता ही रहेगा। सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए कुछ खास लोगों की सलाह की जरूरत पड़ सकती है। इसके साथ ही नए लोगों से दोस्ती भी हो सकती है। मेडिकल के सामान का व्यापार करने वालों के लिए दिन अधिक मुनाफा वाला हो सकता है। गाड़ी चलाते समय ध्यान रखें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

अगर आप किसी यात्रा पर जा रहे है, तो अपने सामान का खास ध्यान रखे और जमीन मकान खरीदने में जल्दबाजी न करे, क्यूकि ये समय अनुकूल नहीं है।  धन की प्राप्ति होने के योग बन रहे है। कुछ लोग आपसे किसी काम में मदद मांग सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे। पेट संबंधी बीमारी को दूर करने के लिए जीवन शैली में बदलाव लाना अत्यंत जरूरी होगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

करियर के हिसाब से आज का दिन आलस भरा हो सकता है। हालांकि आज के दिन कोई नया प्रोजेक्ट भी हाथ लग सकता है, जिसका आपको काफी समय से इंतजार था। प्यार और रिश्तों के लिए यह एक शानदार समय है। दांपत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा। अविवाहित लोगों के लिए समय अच्छा हो सकता है। धन के आगमन के रास्ते बनेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

मन में आलस्य व निराशा के भाव होंगे। अधिक वाद विवाद में उलझें नहीं और जितना संभव हो सके शांति के साथ बातचीत करें। कार्य-व्यवसाय आदि में रुचि नहीं होगी। परिवार की तरफ से आज कोई गिफ्ट मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। कभी-कभी छोटी सी नकारात्मक बात पर क्रोधित हो जाना आपके बनते कार्यों को बिगड़ेगा। अपने व्यवहार को संयमित रखना भी आवश्यक है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज पैसा या खोई वस्तु आपको वापस मिल सकती है। आज आपका सबसे बड़ा सपना पूरा होने वाला है, लेकिन अपने उत्साह को काबू में रखें। आप इस समय अपने घर और परिवार पर ध्यान केंद्रित करेंगे। पेट से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। प्रेम संबंधों में किसी दूसरे के आगमन से व्यथित न हों। पुलिस कांस्टेबल की नौकरी के लिए आवेदन के मामले में अनुकूलता रह सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

व्यर्थ के कार्यों में उलझ सकते हैं। बच्चों को समय जरूर दे और उनकी पढ़ाई पर विशेष नजर बनाये रखें। काम सोचे हुए ढंग से पूरे नहीं हो पाएंगे इसलिए आज क्रोध की अधिकता रहेगी। मित्र-मंडली का अच्छा सहयोग मिल सकता है। भागादौड़ी अधिक रह सकती है। आज किसी भी प्रकार के रिस्क प्रवृत्ति के काम से दूर रहें। थकान और कमजोरी जैसी स्थिति रह सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyग्रह स्थिति पूर्णता आपके पक्ष में है। उन्नति के नए-नए अवसर मिलने वाले हैं। उचित समय पर सही निर्णय लेने का प्रयास करें। आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी। इस समय अपनी फाइलें और डॉक्यूमेंट संभालकर रखें। विद्यार्थी वर्ग यदि पढ़ाई में आलस्य दिखाएंगे तो आज का महत्वपूर्ण दिन उनके हाथ से निकल सकता है। किसी बिना सोचे काम के लिए खर्च करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

रोजमर्रा की बातों से थोड़ा ब्रेक लेकर खुद की बातों पर भी ध्यान दें और काम से संबंधित जिम्मेदारी किसी और के साथ भी बांटने की कोशिश करें। खानपान में लापरवाही से सेहत बिगड़ सकती है। अपना रुख नरम रखें व अनावश्यक नोक-झोंक से बचें। किसी जरूरी काम के पूरा न होने पर आप मन ही मन बेचैनी महसूस करेंगे। पितरों के नाम से सार्वजनिक रूप से पेयजल की व्यवस्था करवाएं, लाभदायक सिद्ध होगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आप अपने कार्य के लिए बहुत प्रशंसा प्राप्त करेंगे। व्यापार के संबंध में कुछ प्रतिष्ठित व्यक्ति से मेल-जोल बढ़ेगा। इंजीनियरों को समय की कृपा मिल सकती है। जरूरी निर्णय लेने पड़ सकते हैं। भूमि भवन आदि खरीदने के योग बन रहे हैं। जमीन सम्बन्धी फेरबदल करना चाहते हैं तो कर लीजिए समय शुभ है। ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक लोग अपना विशेष ध्यान रखें। खासतौर से महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

घर वालों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। आपको शांति व सफलता मिलेगी। आप अपने आकर्षक व्यक्तित्व और भाषा से काफी मशहूर रहेंगे। किसी भी काम को हां कहते समय अपनी क्षमता और जिम्मेदारी दोनों का ध्यान रखने की आवश्यकता होगी। आज आप मनोरंजन के लिए वक्त निकालेंगे। किसी अपने के लिए पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। योजनाओं और मनोभावों में बदलाव आ सकता है। आप अपनी व्यक्तिगत मर्यादा से बाहर निकलकर कुछ नई बातों का अनुभव भी ले पाएंगे। इस समय असामाजिक लोगों के साथ आपके मित्रता हो सकती है, इनसे दूरी बनाकर ही रखे तो उचित रहेगा। पेट से संबंधित इंफेक्शन की तकलीफ होने की आशंका बन रही है, डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआज का दिन मानसिक दृष्टि से अत्यंत आनंददायी होगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। दोस्तों के साथ मिलने से बिगड़ी बात फिर से बन सकती है। धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। सोचा हुआ काम आज पूरा होने की उम्मीद है। घर में पॉजिटिव ऊर्जा का प्रभाव बना रहेगा। दिन का ज्यादातर समय दूसरों के काम में खर्च हो सकता है। पति-पत्नी के संबंध खुशनुमा रहेंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 19 September 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : सपने में दिखी हुई ये 3 चीजे खोल सकती है आपकी किस्मत के दरवाजे, होती है शुभ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button