राशिफल

राशिफल 19 मार्च 2026 : आज नवरात्रि के पहले दिन बरसेगी माँ दुर्गा असीम कृपा, धन वैभव से होंगे मालामाल, खुलेंगे तरक्की के रास्ते, चुनरी और सिंदूर अर्पित करना रहेगा शुभ

Rashifal 19 March 2026 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 19 March 2026

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन धैर्य से सब ठीक हो जाएगा। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। परिवार का सहयोग आपके लिए सहारा बनेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मेहनत करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य के लिए नियमित दिनचर्या अपनाएं। प्रेम जीवन में किसी छोटी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, इसलिए समझदारी से काम लें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपको अपने कामों में रचनात्मकता दिखाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार के संकेत हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा और घर में सकारात्मक माहौल रहेगा। मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर मिल सकता है। विद्यार्थियों को नई चीजें सीखने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज का दिन अति उत्तम नजर आ रहा है। आपके द्वारा किए गए प्रयास सार्थक होंगे। आपको काम में किसी अनुभवी की राय लेनी पड़ सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव रहेगा। दांपत्य जीवन में छोटी मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज रखें। आपका मन पूजा पाठ में लग सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज का दिन आपके लिए शांत और संतुलित रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में धैर्य के साथ काम करने से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। व्यापार करने वालों को लाभ के अवसर मिल सकते हैं। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। आर्थिक मामलों में बचत पर ध्यान देना फायदेमंद रहेगा। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई में एकाग्रता जरूरी है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज का दिन नई ऊर्जा और उत्साह लेकर आ सकता है। कामकाज में आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप अच्छे से निभा पाएंगे। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाना जरूरी रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा और किसी पुराने मित्र से बातचीत हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए दिन मेहनत का है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyआज छात्रों को अपने कार्यों सफलता मिलेगी। दोस्तों की मदद से कोई पुराना ऋण वापस मिल सकता है। ऑफिस में किसी की भी बुराई से बचें। जल्दबाजी में कुछ गलत फैसले ले सकते हैं। करियर को लेकर सावधान रहें। किसी अनजान व्यक्ति की बातों में न पड़ें। किसी मित्र व रिश्तेदार के कारण तनाव रहेगा। पारिवारिक मतभेद दूर होंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। क्रोध की अधिकता हो सकती है। उम्र में छोटों से बातों में उलझने से बचना चाहिए। जीवनसाथी से संबंध थोड़े बेहतर होंगे। किसी को पैसा उधार देने से बचें। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ का योग है। लव लाइफ में आपको अपार सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस राशि के लोग किसी घरेलू काम की वजह से अपने कार्यों पर पूरी तरह ध्यान नहीं दे पाएंगे। इसके इलावा बाहरी भोजन का सेवन न करे, इससे पेट संबंधी समस्या हो सकती है और अधिक खर्च होने की वजह से बजट बिगड़ सकता है। हालांकि आपके दाम्पत्य जीवन में जरूर सुख शांति बनी रहेगी और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलने से आपका प्रोत्साहन भी बढ़ेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज प्रतिद्वंद्वियों से तालमेल बैठ सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग बनता नजर आ रहा है। आपका तल्ख़ रवैया दोस्तों के लिए परेशानी पैदा कर सकता है। हालाँकि आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन पैसे का लगातार पानी की तरह बहते जाना आपकी योजनाओं में रुकावट पैदा कर सकता है। आप कोई नया काम करने का मन भी बना सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आत्मविश्वास आपके लिए सबसे बड़ी ताकत बनेगा। कार्यक्षेत्र में आपके विचारों की सराहना हो सकती है। आर्थिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी में निर्णय न लें। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। मित्रों के साथ किसी योजना पर चर्चा हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन ज्यादा काम से थकान हो सकती है। प्रेम जीवन में रोमांस के अवसर बढ़ सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस समय ग्रह गोचर कुछ बेहतरीन परिस्थितियां बना रहा है, सिर्फ योजनाओं को उचित तरीके से क्रियान्वित करने की जरूरत है। घर के रखरखाव अथवा बदलाव संबंधी भी योजनाएं बनेंगी। घर-परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट की बागडोर मिल सकती है। अपनी बोलचाल का लहजा नरम रखें, अन्यथा आपसे कुछ लोग नाराज हो सकते है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyइस राशि के लोगों को कुछ ऐसे काम करने पड़ सकते है, जिन्हें करने का आपका मन नहीं है। हालांकि इसके साथ ही आपको भाग्य का भी भरपूर साथ मिलेगा और दोस्तों के साथ कही बाहर घूमने जाने का कार्यक्रम भी बन सकता है। इसके साथ ही आपको न केवल नौकरी में तरक्की मिल सकती है, बल्कि आपके मान सम्मान में भी बढ़ोतरी हो सकती है। इसके इलावा दूसरों के कार्य में दखलअंदाजी करना आपके लिए हानिकारक हो सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 19 March 2026 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : क्या सच में भगवान शिव के अश्रुओं से जन्मा है रुद्राक्ष, जानें इसकी उत्पत्ति की कहानी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button