
राशिफल 17 मई 2025 : आज भगवान शनि रहेंगे इन जातकों पर मेहरबान, अटके काम होंगे समय से पूरे, स्वास्थ्य देगा साथ लेकिन इन पर रहेगा विपरीत चाल का असर
Rashifal 17 May 2025 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 17 May 2025
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
मुनाफा कमाने के लिए बिजनेस के कई अवसर सामने आएंगे। मेहनत अधिक व लाभ कम होगा। आज के दिन मिलने वाले अवसरों को भुनाने के लिए लगन के साथ कार्य करना पड़ेगा। यदि लाभ के लिए स्वभाव में कुछ लचीलापन भी दिखाना पड़े तो अहंकार को सामने न लाते हुए आगे बढ़ना चाहिए। दुष्टजनों से हानि हो सकती है।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
किसी पुराने निवेश का फायदा मिल सकता है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। नौकरी में बड़े अधिकारी आपके कामकाज से काफी खुश रहेंगे। आज काम करने का मन ना होने की वजह से कुछ घरेलू कार्य बाधित हो सकते है। शारीरिक और मानसिक थकान हावी हो सकती है।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज आपको प्रयासरत्त क्षेत्रों में कुछ अड़चनों का आभास होगा। लॉ की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। किसी बड़े वकील से अच्छी सलाह मिलेगी। पूरा दिन मौज-मस्ती भरा रहने वाला है। सरकारी ऑफिस में काम करने वालों के प्रमोशन होने के योग बने हुए हैं। भाई-बहनों के साथ तर्क आपको काफी उदास कर सकता है और आप असहाय महसूस कर सकते हैं।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज यात्रा करने का विचार टाल दें। समय से भोजन और पर्याप्त नींद न आने के कारण शरीर में अस्वस्थता अनुभव कर सकते हैं। आज के दिन स्वास्थ्य्य की स्थिति पहले से बेहतर है। आपको प्रेम एवं व्यापार का पूरा साथ मिल रहा है। जिस चीज की आवश्यकता होगी, वो आपको मिलेगी। आज के दिन पूंजी का निवेश ना करें।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज आपके दिन की शुरुआत आपके अनुकूल होने वाली है। आप अपने प्रिय द्वारा कही गयी बातों के प्रति काफ़ी सम्वेदनशील होंगे। आज आपको किसी रुके हुए काम के पूरा होने से खुशी मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है, उन्हें किसी परीक्षा में सफलता मिलने से उनका व उनके परिवार का नाम रोशन होगा। आज छिपे शत्रुओं से बचने की कोशिश करें। आवेश में कोई कार्य नहीं करें।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज अनजान लोगों पर भरोसा करने से बचें। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है। आज के दिन आपके द्वारा धन अर्जित करने में आ रही रुकावट दूर होगी। व्यावसायिक रूप से चीजें सुचारू रहेंगी और आपको अच्छी प्रगति प्राप्त होगी। आप अपने बच्चे पर गर्व महसूस करेंगे क्योंकि वह आपको खुश होने का कारण देगा।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज आपको कोई नया काम या प्रोजेक्ट मिल सकता है। प्राइवेट कर्मचारियों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। किसी नए व्यवसाय की शुरुआत आप करेंगे। आप कोई नया प्लाट खरीदने का विचार अपने घर-परिवार के साथ मिलकर करेंगे। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी बेहतर रहेगा। व्यापार में निर्णय सोच-समझकर लें।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अच्छे फल आज मिल सकते हैं। वाहन सुख भी प्राप्त हो सकता है, भूमि-भवन से जुड़े किसी मसले को लेकर परेशान थे तो उसका हल भी आज मिल सकता है। नौकरी और बिजनेस में फायदे वाले कुछ अच्छे मौके आज आप गंवा भी सकते हैं। बच्चों के साथ किसी पार्क में घूमने जायेंगे।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज आपके दिमाग में पैसों को लेकर कोई प्लानिंग चल सकती है। आज भाइयों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष आपका मजबूत होगा, लेकिन इस समय आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। अचानक मन में बदलाव आ सकते हैं जो कि आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। घर का माहौल शांतिपूर्ण तथा खुशनुमा बना रहेगा। बच्चों का ध्यान रखें।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
किसी पर ज्यादा भरोसा करना और निर्भर रहना आपके लिए ठीक नहीं है। अगर आपके विरोधी हैं तो उनकी तरफ से आपको कुछ परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। संभलकर रहें, चोट लगने की संभावना है। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। शारीरिक हानि की आशंका है। लापरवाही न करें। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
प्रोपर्टी संबंधी कोई भी कार्य आज टाल दें। बाहरी लोगों के साथ मिलते-जुलते समय थोड़ी सावधानी बरतें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु असंतुलित खानपान की वजह से गला खराब रह सकता है। विवादों को टालने की कोशिश करें। अनजान शख्स से सलाह न लें। आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। व्यावसायिक गतिविधियों में ज्यादा निवेश करने के लिए अभी समय अनुकूल नहीं है।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
अवसर अचानक प्राप्त हो सकते हैं। जिन लोगों के साथ बातचीत बंद हुई है, उनकी ओर से आपके साथ के संबंधों को सुधारने की कोशिश की जाएगी। कुछ तनावपूर्ण परिस्थितियां भी बन सकती है। लेकिन गुस्से की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का हल निकालने का प्रयास करें। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। लव लाइफ से संबंधित सकारात्मक बदलाव नजर आ रहा है।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 17 May 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।